विजय सिंह पथिक राजकीय महाविद्यालय, कैराना में अंतर महाविद्यालयीय कराटे टूर्नामेंट का आयोजन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। विजय सिंह पथिक राजकीय महाविद्यालय, कैराना में अंतर महाविद्यालयीय कराटे टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। बालिका वर्ग में एस.डी. कॉलेज की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं बालक वर्ग में एस.डी. कॉलेज की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। टीम को द्वितीय स्थान की ट्रॉफी प्रदान की गई।

इस अवसर पर एस.डी. कॉलेज के प्राचार्य एवं स्पोर्ट्स चेयरमैन प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता में डॉ. अंशुल शर्मा (टीम मैनेजर), डॉ. नितिन कुमार सिंह, डॉ. करमजीत कौर, डॉ. नागेंद्र, डॉ. चंदमणि, डॉ. संदीप एवं डॉ. प्रणव सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

नैनीताल ने अल्मोड़ा को 4-0 से हराकर अंडर-14 बालिका फुटबॉल का खिताब जीता

हरिद्वार (रिपोर्टर)। खेल महाकुम्भ 2026-27 के अंतर्गत मा० मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी राज्य स्तरीय फुटबॉल खेल प्रतियोगिता के तीसरे दिन बालिका अंडर-14 वर्ग का फाइनल मुकाबला अल्मोड़ा जनपद एवं नैनीताल जनपद की टीम के मध्य खेला गया। रोमांचक मुकाबले में नैनीताल जनपद की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अल्मोड़ा जनपद की टीम को 4-0 के

कुंभ-2027 के लिए सुदृढ़ हो रहा हरिद्वार का सड़क तंत्र

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कुंभ मेला-2027 को दिव्य एवं भव्य स्वरूप प्रदान करने के साथ श्रद्धालुओं के सुगम, सुरक्षित और निर्बाध आवागमन के लिए हरिद्वार के सड़क तंत्र को व्यापक रूप से सुदृढ़ किया जा रहा है। इसके लिए कुंभ नगरी हरिद्वार की आंतरिक सड़कों और इससे जुड़े प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण एवं नवीनीकरण के कार्य

‘बिना आरटीओ पंजीकरण’ के नाम पर बेची जा रही इलेक्ट्रिक स्कूटियों की जाँच, दो स्कूटियाँ तकनीकी परीक्षण हेतु जब्त

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) नेहा झा एवं सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) निखिल शर्मा के संयुक्त नेतृत्व में पंजीकरण से छूट प्राप्त होने के दावे के साथ बेची एवं संचालित की जा रही इलेक्ट्रिक स्कूटियों की जाँच हेतु अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य

जैन कन्या पाठशाला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नुक्कड़ नाटक का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जैन कन्या पाठशाला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर में आज को समाजशास्त्र विभाग द्वारा ‘विकसित भारत – सपनों का भारत 2047’ के अंतर्गत चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हेतु जागरूकता अभियान का सफल एवं प्रभावशाली आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजशास्त्र विभाग की छात्राओं ने अत्यंत उत्साह के साथ

श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और गोवर्धन पूजा के प्रसंग ने मोहा श्रद्धालुओं का मन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जानसठ रोड स्थित आशीर्वाद वेंकट हॉल में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन कथा का शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण के मधुर भजनों से हुआ। श्रीवृंदावन धाम से पधारे कथा व्यास आचार्य श्री धर्मेंद्र उपाध्याय जी महाराज ने श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, माखन चोरी तथा गोवर्धन पूजा का अत्यंत

स्मित मच्छार के साहस से मिली प्रेरणा, संस्कृति महोत्सव में भागवन्ती की बहनों ने रचा गौरव

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय शिक्षा समिति पश्चिमी प्रांत उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, नई मंडी, मुजफ्फरनगर की छात्राओं ने अपनी प्रतिभा, परिश्रम और संस्कारों का उत्कृष्ट परिचय देते हुए विभागीय संस्कृति महोत्सव में शानदार सफलता अर्जित की। छात्राओं की इस उपलब्धि पर मंगलवार को विद्यालय की प्रार्थना सभा में उन्हें सम्मानित

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal