मुजफ्फरनगर। श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति पटेलनगर से सोमवार को बड़े उत्साह और धूमधाम से श्री रामलीला ध्वज यात्रा निकाली गई। इस बीच हनुमान जी की झांकी के साथ ध्वज यात्रा मंडी क्षेत्र के सभी मुख्य मार्गों से गुजरी, जहां लोगों ने यात्रा का स्वागत करते हुए हनुमान जी पर पुष्प वर्षा की।
श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति पटेलनगर द्वारा अपने 49वें रामलीला महोत्सव के भव्य आयोजन की विधिवत घोषणा करते हुए हनुमान जी की झांकी के साथ श्रीरामलीला ध्वज यात्रा निकाली गई और पूजन के साथ रामलीला मैदान में ध्वज स्थापित कर दिया। आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति के मुख्य प्रबंधक अनिल ऐरन व कार्यक्रम संयोजक पूर्व सभासद विकल्प जैन ने बताया कि इस बार 49वें श्री आदर्श रामलीला मंचन कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है इसे लेकर पूरी टीम में उत्साह चरम पर है। उन्होंने बताया कि श्रावण मास के पहले दिन से रामलीला मंचन के लिए कलाकारों द्वारा रिहर्सल कार्य किया जा रहा है। रामलीला मंचन के लिए करीब सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई हैं। सोमवार को श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति पटेलनगर द्वारा रामलीला मैदान पर ध्वज पूजन व यात्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां से हनुमान जी की झांकी बने कलाकार दीपक मित्तल के साथ समिति पदाधिकारियों ने ढोल नगाडों के बीच ध्वज यात्रा प्रारम्भ की। पूजन वैभव जैन व विनय गुप्ता ने कराया। ध्वज यात्रा पटेलनगर मैदान से प्रारम्भ होकर मंडी, मुनीम कालोनी, गऊशाला रोड, बिन्दल बाजार, पुरानी गुड मंडी सहित अन्य मार्गों से होते हुए रामलीला मैदान पर संपन्न हुई। इस दौरान मुख्य रूप से समिति अध्यक्ष गोपाल चौधरी, प्रमोद गुप्ता, अनिल लोहिया, सुरेन्द्र मंगल, जितेन्द्र कुच्छल, विनय गुप्ता, विकास भारद्वाज, अमरचंद जैन, विवेक मुंजाल, रजनीश मुंजाल, पीयूष शर्मा, अंशुल गुप्ता, विपुल धन्नू, आकाश गोयल, राकेश बिंदल, यश चौधरी, विजय मित्तल, अमित शर्मा, गोविन्द शर्मा, नारायण ऐरन, जितेन्द्र नामदेव, द्रपी बारी, अमर चौधरी, दीपक मित्तल, हरिओम मास्टर, मिंटू त्यागी, सोनू सिंह, शिवांश ठाकुर मौजूद रहे।
Home » पटेलनगर से निकाली गई श्री रामलीला की ध्वज यात्रा
पटेलनगर से निकाली गई श्री रामलीला की ध्वज यात्रा
Friends Reporter Team
Share :
सबसे ज्यादा पड़ गई

एमपीएन-2 में भवानी लायंस ने 2 विकेट से दर्ज की जीत
March 4, 2026
7:22 am

राष्टीय हिन्दू शक्ति संगठन का होली मिलन समारोह संपन्न
March 3, 2026
7:00 am

होली मिलन कार्यक्रम में दिखी आपसी प्रेम, सौहार्द व सामाजिक समरसता की झलक
March 3, 2026
6:51 am

आर्य समाज के 98वें वार्षिकोत्सव व भाजपा नेता गौरव स्वरूप, विकल्प जैन का हुआ अभिनंदन
March 3, 2026
6:40 am

