मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मतदाता सूचियों में कथित गड़बड़ी और एसआईआर के माध्यम से ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जुलूस निकालकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं के साथ मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला चीन को लेकर धक्का मुक्की और नोकझोंक भी हुई। विरोध प्रदर्शन करते हुए सपा कार्यकर्ता जब सड़कों पर उतरे तो घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। इस दौरान सपा कार्यकर्ता अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाते रहे।

महावीर चौक स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय से कचहरी गेट पर बाबा साहेब डाक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल तक सपाइयों ने पैदल मार्च निकाला।

जुलूस व प्रदर्शन में सपा के जिलाध्यक्ष जिया चौधरी, राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा, प्रदेश सचिव इलम सिंह गुर्जर, सपा विधायक पंकज मलिक, नगर अध्यक्ष पुष्पेन्द्र उर्फ बोबी त्यागी, वरिष्ठ नेता गौरव जैन सोमपाल सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ता भी शामिल हुए। पुलिस ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला और उनकी तस्वीर वाला पम्फलेट जलाने का प्रयास विफल कर दिया। मुजफ्फरनगर मुख्यालय पर रविवार को किए गए इस प्रदर्शन के दौरान सपा के राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा और चरथावल विधायक पंकज मलिक ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने भाजपा को लाभ पहुंचाने के लिए वोट के अधिकार को प्रभावित किया। उन्हें पद छोड़ना ही होगा। इस दौरान सैकड़ो कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन में मौजूद रहे।

आईटीआई के हुनर को भी मिले आईआईटी जैसा सम्मान, कौशल ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत: मोदी
लखनऊ (रिपोर्टर)। राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को कौशल, तकनीक और आत्मनिर्भरता का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि आईटीआई से प्रशिक्षित युवा देश की संपत्ति, शक्ति और भविष्य हैं। आईटीआई के विद्यार्थियों को भी आईआईटी के विद्यार्थियों जितना सम्मान मिलना चाहिए। प्रधानमंत्री






