मुजफ्फरनगर फोटोग्राफर्स सोसायटी का वार्षिक अधिवेशन एवं फोटो वीडियो एक्सपो 2026 आयोजित

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर फोटोग्राफर्स सोसायटी के तत्वावधान में वार्षिक अधिवेशन एवं फोटो वीडियो एक्सपो-2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर जिलेभर से आए फोटोग्राफरों ने फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी के क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप का सोसायटी पदाधिकारियों द्वारा बुकें भेंट कर एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने फोटोग्राफी के क्षेत्र में कार्य कर रहे फोटोग्राफरों की मेहनत और उनकी जिम्मेदारी की सराहना की।

अपने संबोधन में मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि आसपास के देहात क्षेत्रों सहित विभिन्न स्थानों से शादी-विवाह एवं अन्य आयोजनों में फोटोग्राफी करने जाने वाले फोटोग्राफर अपने कार्य को पूरी मेहनत और जिम्मेदारी के साथ करें तथा ग्राहकों को किसी भी प्रकार की शिकायत का अवसर न दें। उन्होंने कहा कि शादी और अन्य पारिवारिक समारोह लोगों के जीवन के यादगार पल होते हैं, जिन्हें फोटोग्राफर अपनी मेहनत और कला के माध्यम से हमेशा के लिए कैमरे में कैद करता है।
फोटो वीडियो एक्सपो-2026 में फोटोग्राफी से संबंधित विभिन्न उपकरणों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। प्रदर्शनी में आधुनिक कैमरे, कैमरा स्टैंड, फ्लैश, आकर्षक फोटो एल्बम, फोटो फ्रेम सहित फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी से संबंधित अनेक सामग्री प्रदर्शित की गई। फोटोग्राफरों ने प्रदर्शनी में लगाए गए उपकरणों और आधुनिक तकनीक की जानकारी भी प्राप्त की।

कार्यक्रम में सोसायटी की जिला कार्यकारिणी से जिलाध्यक्ष श्रवण मोगा, जिला महासचिव विकास पाल, जिला कोषाध्यक्ष मित्रसेन, शहर कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार, जिला प्रभारी अरविंद राणा, मीडिया प्रभारी नवनीत कौशिक, रॉबिन सिंघल, जिला सचिव मिंकुल, संयोजक सतनाम छाबड़ा, रजनीश कौशिक, संजय सिंगर, राकेश अरोड़ा, राजीव मोगा, देशपाल, बृजमोहन वर्मा, बृजेश कुमार, राम भूल पुंडीर, सुनील सैनी, पवन शर्मा, कमल सैनी, राजीव गर्ग, मोहम्मद नसीम, सुशील कुमार, मनोज कुमार, प्रताप मलिक, कृष्णपाल सहित बड़ी संख्या में फोटोग्राफर एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

आईटीआई के हुनर को भी मिले आईआईटी जैसा सम्मान, कौशल ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत: मोदी

लखनऊ (रिपोर्टर)। राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को कौशल, तकनीक और आत्मनिर्भरता का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि आईटीआई से प्रशिक्षित युवा देश की संपत्ति, शक्ति और भविष्य हैं। आईटीआई के विद्यार्थियों को भी आईआईटी के विद्यार्थियों जितना सम्मान मिलना चाहिए। प्रधानमंत्री

श्रीराम कॉलेज में भारत बौद्धिक्स परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 300 से ज्यादा छात्रों ने लिया हिस्सा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम कॉलेज में शनिवार को ‘ भारत बौद्धिक्स 2.0 परीक्षा सफलता पूर्वक संपन्न हुई। कॉलेज के एग्रीकल्चर विभाग में आयोजित इस परीक्षा में 300 से ज्यादा छात्रों ने भाग लिया। इस संबंध में नोडल पदाधिकारी नीतू सिंह ने बताया कि इस परीक्षा में विभिन्न विभागों से 597 छात्रों ने पंजीयन कराया था।

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध यातायात पुलिस एवं एआरटीओ की संयुक्त कार्यवाही, 56 वाहनों के चालान कर ₹66,000/- का जुर्माना अधिरोपित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर सूरज कुमार राय के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे के कुशल पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी यातायात सुभाष चन्द्रा के कुशल नेतृत्व में यातायात पुलिस मुजफ्फरनगर एवं एआरटीओ मुजफ्फरनगर द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध संयुक्त अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क

धूमधाम से मनाया राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन का 10वां स्थापना दिवस

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन का 10 वा स्थापना दिवस सहारनपुर बस स्टैंड के सामने स्थित वैंकटहाल में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विजय शुक्ला जी पूर्व जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी व गौरव चौधरी प्रदेश अध्यक्ष (युवा) राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन, सरिता शर्मा अरोड़ा राष्ट्रीय अध्यक्ष (महिला) समर ठाकुर

रेशू प्रांगण में राजा-महाराजाओं की तरह हुई गरीब लड़के रोशन कुमार और लड़की रिया कश्यप की शादी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रेशु विहार स्थित रेशु प्रांगण में कथा व्यास शान्तनु जी महाराज के श्रीमुख से 7 दिवसीय अनुष्ठान की श्रीमद्भागवत कथा एवं गत दिवस विशाल भंडारे के आयोजन के बाद आज देव उठनी एकादशी के शुभ अवसर पर विवाह योग्य गरीब कन्या एवं तुलसी जी का विवाह बैंड-बाजों के साथ धूमधाम से सम्पन्न कराया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता के निधन पर जूना अखाड़े ने स्थगित किए सभी धार्मिक अनुष्ठान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री बिष्ट के निधन पर श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़े ने तीन दिन तक पूरे देश में अपने सभी प्रमुख मठों, मंदिरों और आश्रमों में होने वाले धार्मिक अनुष्ठान व अन्य कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरि गिरि

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई