कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने लगाया अर्द्धकुंभ बजट के दुरूपयोग का आरोप

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने अर्द्धकुंभ बजट के दुरूपयोग का आरोप लगाया है। प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए आलोक शर्मा ने कहा कि कुंभ निर्माण कार्यों में निष्पक्षता और पारदर्शिता नहीं अपनाई जा रही है। राज्य एवं केंद्र सरकार की घोर लापरवाही के कारण निर्गत किए गए 709 करोड़ के कुंभ बजट का खुला दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कुंभ निर्माण कार्यों को लेकर श्वेत पत्र जारी करने की मांग करते हुए कहा निर्माण कार्यों को लेकर भाजपा के पार्षद भी सवाल उठा रहे हैं।

आलोक शर्मा ने ज्वालापुर और बहादराबाद क्षेत्र को लेकर अर्ध कुंभ विकास कार्यों से नहीं जोड़ने पर भी सवाल उठाए और कहा कि विकास कार्यों को लेकर दोहरी नीति क्यों अपनायी जा रही है। सीतापुर, रवि विहार, ब्रह्मपुरी, शिव विहार, आन्नेकी, रोशनाबाद आदि तमाम कालोनियों में सड़कों की हालत खराब है। कई कालोनियों में सीवर लाइन तक की सुविधा नहीं है। पानी की टंकियां का निर्माण तो कर दिया गया। लेकिन कनेक्शन नहीं है। कुंभ बजट से तमाम कालोनियों में निर्माण कार्य कराए जाते तो स्थानीय लोगों को लाभ मिलता। जो निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं, उनकी गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि निर्माण कार्यों के साइन बोर्ड लगाए जाएं। जिस पर संबंधित अधिकारियों के मोबाइल नंबर, कार्यदायी संस्थाओं के नाम अंकित किए जाएं। थर्ड पार्टी ऑडिट को सार्वजनिक किया जाए। आलोक शर्मा ने कहा कि अर्धकुम मेला आस्था का पर्व है। निर्माण कार्यों में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। खानापूर्ति सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कई निर्माण कार्यों करने के बाद उनका टेंडर बाद में किया जा रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि समस्त कार्यों की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। बंदर बांट किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रैसवार्ता के दौरान ग्रामीण जिला अध्यक्ष बालेश्वर सिंह, सोम त्यागी, मनोज सैनी, सुरेश राणा, निर्मल सोनी, विकास चंद्रा, सीएल यूदेव आदि मौजूद रहे।

केवल भक्ति से ज्ञान प्राप्त नहीं हो सकता : उमाकांतानंद सरस्वती

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जूना अखाङा के महामंडलेश्वर संत उमाकांतानंद सरस्वती जी महाराज ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी मर्यादा और कृतित्व सिखाने के लिए आते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों के कान नहीं होते आंख होती हैं। आप जो व्यवहार करेंगे वही सीखेंगे। नई मंडी रामलीला भवन में आयोजित भगवान श्री राम कथा

मुजफ्फरनगर फोटोग्राफर्स सोसायटी का वार्षिक अधिवेशन एवं फोटो वीडियो एक्सपो 2026 आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर फोटोग्राफर्स सोसायटी के तत्वावधान में वार्षिक अधिवेशन एवं फोटो वीडियो एक्सपो-2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर जिलेभर से आए फोटोग्राफरों ने फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी के क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा

मुजफ्फरनगर में मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकने का प्रयास कर रहे सपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से धक्का मुक्की

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मतदाता सूचियों में कथित गड़बड़ी और एसआईआर के माध्यम से ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जुलूस निकालकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं के साथ मुख्य चुनाव

श्राद्ध पक्ष में कौवों और गायों को भोजन कराने से पितरों को शांति मिलती है

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्राद्ध पक्ष के 16 दिनों में पितरों के निमित्त तर्पण के साथ कौवे और गाय को भोजन कराने की परंपरा है। शास्त्रीय मान्यताओं के अनुसार कौवे और गाय को भोजन कराने से पितरों को शांति मिलती है और उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। घर में बनाए गए पकवान और भोजन का कुछ हिस्सा

जल्द कराया जाए श्री बालाजी मंदिर घाट का निर्माण-डा.केपीएस चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शिव विहार विकास समिति आर्य नगर ज्वालापुर के संस्थापक डा.केपीएस चौहान की अध्यक्षता में समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में शिव विहार स्थित श्री बालाजी मन्दिर घाट निर्माण कार्य का शुरू नहीं होने पर चिंता व्यक्त की गई। डा.केपीएस चौहान ने कहा कि श्री बालाजी घाट के निर्माण हेतु काफी समय

ग्राम कटारपुर में “गौतीर्थ” बने : महामंडलेश्वर स्वामी राम मुनि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ग्राम कटारपुर में गौसेवक शहीद स्थल को “गौतीर्थ” के रूप में विकसित किये जाने की सरकार से मांग की गई है, इसी क्रम में महामंडलेश्वर स्वामी राम मुनि महाराज (बड़ा उदासीन अखाड़ा) पीठाधीश्वर सन्त मण्डल आश्रम (भीमगौड़ा) ने कटारपुर गांव में पहुंच कर गौमाता की पूजा अर्चना की ओर गौमाता को अंग्रेजों के

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal