जो मर्यादा विहीन हैं वही असुर हैं : डा उमाकांतानंद सरस्वती

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जूना अखाङा के महामंडलेश्वर पूज्य संत उमाकांतानंद सरस्वती जी ने कहा कि जो मर्यादा में रहकर जीवन जीते हैं वे सुर हैं और जो मर्यादा विहीन हैं वही असुर हैं। उन्होंने कहा कि जीवन के सत्कर्म ही परलोक जाते हैं सांसारिक धन दौलत नहीं। मनुष्य का जीवन धन उसके द्वारा किया गया पुरुषार्थ है। आज भगवान राम के जन्मोत्सव पर श्रद्धालुओं ने झूम झूम कर मर्यादा पुरुषोत्तम का जन्म मनाया।

नई मंडी रामलीला भवन में चल रही श्री राम कथा के चौथे दिन आज मनु शतरूपा से लेकर भगवान राम के अवतार के हेतुक और रावण वंश के प्रारब्ध की कथा का सुंदर वर्णन संत उमाकांतानंद सरस्वती जी ने किया। उन्होंने कहा कि साधु वही है जो जीवन की साधना पवित्रता से कर रहा है। उन्होंने कहा कि ईश्वर हर जगह लेकिन प्रकट वहीं होता है जहां प्रेम होता है। प्रेम तपस्या और समर्पण की अंतिम अवस्था है। दैहिक नहीं दैविक प्रेम ही वास्तविक प्रेम है। इसका लक्ष्य भगवत प्राप्ति है। उन्होंने कहा कि प्रेम अवस्था का नाम है जब हम भक्ति के प्रति समर्पित हो जाते हैं तो परमात्मा और मनुष्य के बीच सभी आवरण समाप्त हो जाता है और यही भगवद् प्राप्ति है। परमात्मा किताब पढ कर नहीं मिलते वह तो प्रेम की परिणति है। उन्होंने कहा कि पुरुषार्थ करना अच्छा है लेकिन अहंकार जब तक रहेगा तब तक परमतत्व की प्राप्ति संभव नहीं है। परमार्थ भी निष्काम से सिद्ध होता है। प्रेम ना किया जा सकता ना खरीदा जा सकता है।उन्होंने कहा कि यज्ञ हमारी संस्कृति का आधार है। राम जी को मानते हैं तो राम जी की मान लें तो जीवन सफल हो जाए। उन्होंने दान के महत्व को समझाया। उन्होंने राष्ट्र के प्रति समर्पण को जरूरी बताते हुए कहा कि यह सीखना है तो इजराइल से सीखो। देश का हर युवा सैनिक होना चाहिए। उन्होंने कहा कि परमात्मा की प्राप्ति निष्काम भक्ति का परिणाम है। भगवान का अवतरण धरा पर बढते पाप अनाचार से मुक्ति के लिए होता है। असुरों के अत्याचार से मुक्ति दिलाने के लिए भगवान ने राम लला के रूप में अवतार लिया। देवताओं ने उनके अवतरण पर पुष्प वर्षा कर प्रसन्नता व्यक्त की।

मधुर गीतों के बीच भगवान श्री राम लला का प्राकट्य हुआ और सभी श्रद्धालु भये प्रकट कृपाला के स्वरों पर झूमते नर्तन करते नजर आए। पुष्प वर्षा के साथ राम लला का अभिनंदन व अभिषेक किया गया। राम लला के जय घोष से वातावरण गूंज उठा ।पलना झुलाकर राम लला को छूने के लिए होड मच गई। श्री राम के जन्मोत्सव पर कमेटी की ओर से भारी संख्या में आए श्रद्धालुओं को बिस्किट टॉफी खिलौने आदि का वितरण किया गया। इस शुभ अवसर पर कथा का श्रवण करने पहुंचे राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला, बिजेंदर रानो जी, विनोद संगल, सुनील अग्रवाल क़े क़े डुप्लेक्स, कमेटी के संरक्षक भीम सेन कंसल, अध्यक्ष संजय मित्तल, और मंत्री अशोक गर्ग, कोषाध्यक्ष आदित्य भरतिया, ब्रज गोपाल छारिया, कैलाश चंद ज्ञानी, ऋषिराज राही, राजीव अग्रवाल, अभिषेक कुच्छल, संजय जिंदल काका, प्रवीण कुमार,एडवोकेट विवेक गर्ग, राजेश गोयल, उपेंद्र मित्तल, विदित गुप्ता, अनिल गोयल, सुभाष गुप्ता, नरेश गुप्ता, मुकेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

पुलिस झंडा दिवस पर एसएसपी सूरज कुमार राय ने किया ध्वजारोहण, पुलिसकर्मियों को लगाया पुलिस कलर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)‌ पुलिस की गौरवशाली परंपरा, शौर्य, साहस और कर्तव्यनिष्ठा के प्रतीक पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर सोमवार को मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने क्वार्टर गार्ड में पुलिस ध्वज फहराकर पुलिस बल की गौरवशाली विरासत के प्रति सम्मान प्रकट किया। कार्यक्रम

आईटीआई के हुनर को भी मिले आईआईटी जैसा सम्मान, कौशल ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत: मोदी

लखनऊ (रिपोर्टर)। राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को कौशल, तकनीक और आत्मनिर्भरता का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि आईटीआई से प्रशिक्षित युवा देश की संपत्ति, शक्ति और भविष्य हैं। आईटीआई के विद्यार्थियों को भी आईआईटी के विद्यार्थियों जितना सम्मान मिलना चाहिए। प्रधानमंत्री

श्रीराम कॉलेज में भारत बौद्धिक्स परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 300 से ज्यादा छात्रों ने लिया हिस्सा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम कॉलेज में शनिवार को ‘ भारत बौद्धिक्स 2.0 परीक्षा सफलता पूर्वक संपन्न हुई। कॉलेज के एग्रीकल्चर विभाग में आयोजित इस परीक्षा में 300 से ज्यादा छात्रों ने भाग लिया। इस संबंध में नोडल पदाधिकारी नीतू सिंह ने बताया कि इस परीक्षा में विभिन्न विभागों से 597 छात्रों ने पंजीयन कराया था।

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध यातायात पुलिस एवं एआरटीओ की संयुक्त कार्यवाही, 56 वाहनों के चालान कर ₹66,000/- का जुर्माना अधिरोपित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर सूरज कुमार राय के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे के कुशल पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी यातायात सुभाष चन्द्रा के कुशल नेतृत्व में यातायात पुलिस मुजफ्फरनगर एवं एआरटीओ मुजफ्फरनगर द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध संयुक्त अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क

धूमधाम से मनाया राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन का 10वां स्थापना दिवस

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन का 10 वा स्थापना दिवस सहारनपुर बस स्टैंड के सामने स्थित वैंकटहाल में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विजय शुक्ला जी पूर्व जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी व गौरव चौधरी प्रदेश अध्यक्ष (युवा) राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन, सरिता शर्मा अरोड़ा राष्ट्रीय अध्यक्ष (महिला) समर ठाकुर

रेशू प्रांगण में राजा-महाराजाओं की तरह हुई गरीब लड़के रोशन कुमार और लड़की रिया कश्यप की शादी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रेशु विहार स्थित रेशु प्रांगण में कथा व्यास शान्तनु जी महाराज के श्रीमुख से 7 दिवसीय अनुष्ठान की श्रीमद्भागवत कथा एवं गत दिवस विशाल भंडारे के आयोजन के बाद आज देव उठनी एकादशी के शुभ अवसर पर विवाह योग्य गरीब कन्या एवं तुलसी जी का विवाह बैंड-बाजों के साथ धूमधाम से सम्पन्न कराया

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई