आंगनबाड़ी केंद्र पर आयोजित किया आंगन मिलन कार्यक्रम

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सेवा संकल्प अभियान के तहत ज्वालापुर स्थित कसाबान आंगनबाड़ी केंद्र-3 पर आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला सचिव खुर्रम मलिक ने सानिया को महालक्ष्मी किट प्रदान की। इस अवसर पर सरकार द्वारा महिलाओं और बच्चों के लिए चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुए खुर्रम मलिक ने कहा कि प्रदेश सरकार महिला एवं बाल कल्याण तथा संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गर्भवती महिलाओं, प्रसूताओं और नवजात बच्चों के पोषण एवं स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने नन्दा गौरा योजना, महालक्ष्मी किट, पोषण आहार तथा सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क प्रसव जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र मातृ स्वास्थ्य और बच्चों के पोषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। खुर्रम मलिक ने कहा कि सरकार विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए भी विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने बताया कि इंटरमीडिएट उत्तीर्ण विद्यार्थियों को 51 हजार रुपये की सहायता देने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। भाजपा जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के समन्वयक मोहसिन मंसूरी ने कहा कि नन्दा गौरा योजना और महालक्ष्मी किट जैसी योजनाओं से किशोरियों और गर्भवती महिलाओं को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं की जानकारी देने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। आंगनबाड़ी कार्यकत्री पूनम, सहायिका सुमन लता और आशा कार्यकर्ता निर्मला सहित बड़ी संख्या में माताएं, बच्चे और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

छात्रों ने जाना नये औद्योगिक परिवर्तनों के बारे में अतिथि व्याख्यान का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के बीटेक सिविल इंजीनियरिंग एवं डिप्लोमा इन सिविल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा संयुक्त रूप से अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें डॉ. अमित कुमार सिंघल द्वारा (“From Blue Print to Balance Sheet: Transforming Engineering and Architecture into Leadership Career”) विषय पर छात्रों को व्याख्यान दिया गया। व्याख्यान के

जग्गाहेड़ी टोल विवाद के बाद प्रदर्शन, कंपनी के प्रबंधक समेत अन्य टोलकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के शामली रोड पर तितावी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पानीपत खटीमा नेशनल हाईवे पर बने जग्गाहेड़ी स्थित टोल प्लाजा पर पुलिस ने बजरंग दल कार्यकर्ता की ओर से टोल कंपनी के ठेकेदार प्रबंधक एवं अन्य कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने टोल प्लाजा से एक थार गाड़ी को भी

श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर से श्रद्धा एवं भक्तिभाव से निकाली गई श्री अनंतनाथ भगवान की वार्षिक शोभायात्रा

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर में नई मंडी के चौड़ी गली स्थित श्री दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर से शनिवार को 1008 श्री अनंतनाथ भगवान की वार्षिक शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम, श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ निकाली गई। प्रातःकाल भगवान का अभिषेक एवं शांतिधारा विधि-विधानपूर्वक संपन्न हुई। इस धार्मिक आयोजन में परंपरानुसार सर्वप्रथम झंडारोहण का सौभाग्य अर्जुन जैन

जो मर्यादा विहीन हैं वही असुर हैं : डा उमाकांतानंद सरस्वती

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जूना अखाङा के महामंडलेश्वर पूज्य संत उमाकांतानंद सरस्वती जी ने कहा कि जो मर्यादा में रहकर जीवन जीते हैं वे सुर हैं और जो मर्यादा विहीन हैं वही असुर हैं। उन्होंने कहा कि जीवन के सत्कर्म ही परलोक जाते हैं सांसारिक धन दौलत नहीं। मनुष्य का जीवन धन उसके द्वारा किया गया पुरुषार्थ

कांग्रेस को उत्तराखडं में भी मिलेगा इमरान मसूद की नियुक्ति का लाभ-मकबूल कुरैशी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आराधना मिश्रा को उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व राज्य मंत्री मकबूल कुरैशी के आवास पर बैठक आयोजित कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्ष जताया। पूर्व राज्य मंत्री मकबूल कुरैशी ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि आराधना

सेवा संकल्प अभियान के तहत किया आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत भूपतवाला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथी मेयर किरण जैसल ने बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार एवं महिलाओं की गोदभराई रस्म संपन्न कराई। कार्यक्रम के दौरान मेयर किरन जैसल ने बालिकाओं को पोषण बैग भी वितरित किए। उन्होंने कहा कि बच्चों

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal