कांग्रेस को उत्तराखडं में भी मिलेगा इमरान मसूद की नियुक्ति का लाभ-मकबूल कुरैशी

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आराधना मिश्रा को उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व राज्य मंत्री मकबूल कुरैशी के आवास पर बैठक आयोजित कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्ष जताया। पूर्व राज्य मंत्री मकबूल कुरैशी ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि आराधना मिश्रा एवं इमरान मसूद को कमान मिलने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार हुआ है। सहारनपुर सांसद इमरान मसूद अनुभवी नेता हैं। उन्हें कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दिए जाने से उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बढ़त मिलेगी। इमरान मसूद को यूपी कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने से पार्टी को उत्तराखंड में भी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा की नीतियों से परेशान है, जात-पात व धर्म के नाम पर लोगों को बांटने का काम किया जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जनता की आवाज उठा रहे हैं और लोकतंत्र को बचाने के लिए उनका संघर्ष जारी है। रिजवान कुरैशी एवं शाहनवाज कुरैशी ने कहा कि आराधना मिश्रा व इमरान मसूद के नेतृत्व में कांग्रेस उत्तर प्रदेश में मजबूत होगी। बढ़ती महंगाई से प्रत्येक वर्ग हताश और निराश है और विकास के नाम पर भाजपा लोगों को गुमराह कर रही है। उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड की जनता आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को इसका जवाब देगी। इस दौरान छम्मन पीरजी, रिजवान कुरैशी, शाहनवाज कुरैशी, सलीम सिद्दीकी, ताहिर कुरैशी, ग़ालिब कुरैशी, तस्लीम कुरैशी, अनीस कुरैशी आदि मौजूद रहे।

छात्रों ने जाना नये औद्योगिक परिवर्तनों के बारे में अतिथि व्याख्यान का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के बीटेक सिविल इंजीनियरिंग एवं डिप्लोमा इन सिविल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा संयुक्त रूप से अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें डॉ. अमित कुमार सिंघल द्वारा (“From Blue Print to Balance Sheet: Transforming Engineering and Architecture into Leadership Career”) विषय पर छात्रों को व्याख्यान दिया गया। व्याख्यान के

जग्गाहेड़ी टोल विवाद के बाद प्रदर्शन, कंपनी के प्रबंधक समेत अन्य टोलकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के शामली रोड पर तितावी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पानीपत खटीमा नेशनल हाईवे पर बने जग्गाहेड़ी स्थित टोल प्लाजा पर पुलिस ने बजरंग दल कार्यकर्ता की ओर से टोल कंपनी के ठेकेदार प्रबंधक एवं अन्य कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने टोल प्लाजा से एक थार गाड़ी को भी

श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर से श्रद्धा एवं भक्तिभाव से निकाली गई श्री अनंतनाथ भगवान की वार्षिक शोभायात्रा

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर में नई मंडी के चौड़ी गली स्थित श्री दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर से शनिवार को 1008 श्री अनंतनाथ भगवान की वार्षिक शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम, श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ निकाली गई। प्रातःकाल भगवान का अभिषेक एवं शांतिधारा विधि-विधानपूर्वक संपन्न हुई। इस धार्मिक आयोजन में परंपरानुसार सर्वप्रथम झंडारोहण का सौभाग्य अर्जुन जैन

जो मर्यादा विहीन हैं वही असुर हैं : डा उमाकांतानंद सरस्वती

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जूना अखाङा के महामंडलेश्वर पूज्य संत उमाकांतानंद सरस्वती जी ने कहा कि जो मर्यादा में रहकर जीवन जीते हैं वे सुर हैं और जो मर्यादा विहीन हैं वही असुर हैं। उन्होंने कहा कि जीवन के सत्कर्म ही परलोक जाते हैं सांसारिक धन दौलत नहीं। मनुष्य का जीवन धन उसके द्वारा किया गया पुरुषार्थ

आंगनबाड़ी केंद्र पर आयोजित किया आंगन मिलन कार्यक्रम

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सेवा संकल्प अभियान के तहत ज्वालापुर स्थित कसाबान आंगनबाड़ी केंद्र-3 पर आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला सचिव खुर्रम मलिक ने सानिया को महालक्ष्मी किट प्रदान की। इस अवसर पर सरकार द्वारा महिलाओं और बच्चों के लिए चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी देते

सेवा संकल्प अभियान के तहत किया आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत भूपतवाला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथी मेयर किरण जैसल ने बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार एवं महिलाओं की गोदभराई रस्म संपन्न कराई। कार्यक्रम के दौरान मेयर किरन जैसल ने बालिकाओं को पोषण बैग भी वितरित किए। उन्होंने कहा कि बच्चों

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal