कांग्रेस की सरकार बनते ही किया जाएगा अधिवक्ताओं की समस्याओं का समाधान-हरक सिंह रावत

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखंड विधि कांग्रेस द्वारा अधिवक्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। प्रेस क्लब सभागार में आयोजित सम्मेलन के दौरान अधिवक्ताओं ने सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाया और अधिवक्ता सुरक्षा कानून, नए अधिवक्ताओं को 5 वर्ष तक पांच हजार रूपए महीना स्टाइपेंड, 10 लाख रूपए का कैशलेस इलाज और बीमा आदि मांगे मुख्य अतिथी पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के समक्ष रखी। कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एड.उमेश जोशी और जिलाध्यक्ष एड. राकेश राजपूत ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार में सभी वर्ग परेशान हैं। वकीलों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। शासन प्रशासन को अवगत कराए जाने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं होती है। उन्होंने कहा कि महंगाई के दौर में नए वकीलों को आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलने से उन्हें राहत मिलेगी। वकीलों को कैशलेस इलाज की सुविधा भी उपलब्ध करायी जाए।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही वकीलों की समस्याओं को दूर किया जाएगा। देश में जहां भी कांग्रेस की सरकार है। वहां वकीलों की मांगे मानी गई हैं। उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलन में वकीलों की अहम भूमिका रही है। भाजपा सरकार में वकील, किसान, शिक्षक, मजदूर, छात्र, व्यापारी सभी का शोषण हो रहा है। 2027 में प्रदेश में सरकार बदलनी तय है। उन्होंने कहा कि जो न्याय दिलाता है। उसी के साथ अन्याय हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार अंकिता भंडारी को अभी तक न्याय नहीं दिला सकी है। भाजपा की मेयर, पार्षद अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं। भाजपा सनातन के नाम पर मंदिरों का चंदा चोरी कर रही है। चुनाव आयोग वोट चोरी कर बीजेपी की सरकार बनाने में मदद कर रहा है। आगामी चुनाव में सभी एकजुट होकर कांग्रेस को वोट करें और बीजेपी से मुक्ति पाएं। इस दौरान महामंत्री एड.विवेक जकारिया, कोषाध्यक्ष हेमंत राय, उपाध्यक्ष एड.गुरमीत सिंह सहित .प्रदीप जगता, कविता वैभव, राकेश चौहान, जिशान मलिक, मीनाक्षी वर्मा, विमल कुमार, दीक्षित सिंह राठौर, फुरकान अली, गगन भाटिया, मेहताब अली, रोहित कुमार, संतोष चंद्रा, सतेंद्र कुमार, फैजल अंसारी, इमरान, कुलदीप कुमार, प्रीति कश्यप, संगीता भारद्वाज, पूजा राजपूत आदि अधिवक्ता और कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग, पूर्व राज्यमंत्री डा.संजय पालीवाल, किरणपाल बाल्मीकि, संतोष चौहान, पूनम भगत, अशोक शर्मा, पार्षद सुनील कुमार, सोम त्यागी, मनोज सैनी, तेलूराम प्रधान, वसीम सलमानी, विकास चंद्रा, सागर बेनीवाल, मनोज धनगर आदि मौजूद रहे।

केवल भक्ति से ज्ञान प्राप्त नहीं हो सकता : उमाकांतानंद सरस्वती

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जूना अखाङा के महामंडलेश्वर संत उमाकांतानंद सरस्वती जी महाराज ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी मर्यादा और कृतित्व सिखाने के लिए आते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों के कान नहीं होते आंख होती हैं। आप जो व्यवहार करेंगे वही सीखेंगे। नई मंडी रामलीला भवन में आयोजित भगवान श्री राम कथा

मुजफ्फरनगर फोटोग्राफर्स सोसायटी का वार्षिक अधिवेशन एवं फोटो वीडियो एक्सपो 2026 आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर फोटोग्राफर्स सोसायटी के तत्वावधान में वार्षिक अधिवेशन एवं फोटो वीडियो एक्सपो-2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर जिलेभर से आए फोटोग्राफरों ने फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी के क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा

मुजफ्फरनगर में मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकने का प्रयास कर रहे सपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से धक्का मुक्की

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मतदाता सूचियों में कथित गड़बड़ी और एसआईआर के माध्यम से ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जुलूस निकालकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं के साथ मुख्य चुनाव

श्राद्ध पक्ष में कौवों और गायों को भोजन कराने से पितरों को शांति मिलती है

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्राद्ध पक्ष के 16 दिनों में पितरों के निमित्त तर्पण के साथ कौवे और गाय को भोजन कराने की परंपरा है। शास्त्रीय मान्यताओं के अनुसार कौवे और गाय को भोजन कराने से पितरों को शांति मिलती है और उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। घर में बनाए गए पकवान और भोजन का कुछ हिस्सा

जल्द कराया जाए श्री बालाजी मंदिर घाट का निर्माण-डा.केपीएस चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शिव विहार विकास समिति आर्य नगर ज्वालापुर के संस्थापक डा.केपीएस चौहान की अध्यक्षता में समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में शिव विहार स्थित श्री बालाजी मन्दिर घाट निर्माण कार्य का शुरू नहीं होने पर चिंता व्यक्त की गई। डा.केपीएस चौहान ने कहा कि श्री बालाजी घाट के निर्माण हेतु काफी समय

ग्राम कटारपुर में “गौतीर्थ” बने : महामंडलेश्वर स्वामी राम मुनि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ग्राम कटारपुर में गौसेवक शहीद स्थल को “गौतीर्थ” के रूप में विकसित किये जाने की सरकार से मांग की गई है, इसी क्रम में महामंडलेश्वर स्वामी राम मुनि महाराज (बड़ा उदासीन अखाड़ा) पीठाधीश्वर सन्त मण्डल आश्रम (भीमगौड़ा) ने कटारपुर गांव में पहुंच कर गौमाता की पूजा अर्चना की ओर गौमाता को अंग्रेजों के

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal