राजनीतिक विरोध के नाम पर परिवार, आस्था और सनातन परंपरांओं को निशाना बना रही कांग्रेस-नवीन ठाकुर

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर ने कांग्रेस पर राजनीतिक विरोध के नाम पर परिवार, आस्था और सनातन परंपराओं को राजनीति का हिस्सा बनाए जाने का आरोप लगाया है। प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए नवीन ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति अब दिवंगत परिजनों और सनातन आस्थाओं को निशाना बनाने तक पहुंच चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता के खिलाफ भी अभद्र टिप्पणियां की गई है। अब प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्वर्गीय पिता के श्राद्ध पर टिप्पणी की गई है। जो कि कांग्रेस की ओछी राजनीति को दर्शाता है। श्रद्धा पूर्वजों के स्मरण, तर्पण का पवित्र संस्कार है। इस पर टीका टिप्पणी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी मोहब्बत की बात करती है। लेकिन भाजपा के परिवार के लोगों पर अभद्र टिप्पणियां करती है। सेना अपमान भी लगातार किया जा रहा है। नवीन ठाकुर ने कहा कि 2017 में कांग्रेस के नेता द्वारा तत्कालीन सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत के लिए भी अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया था। देवभूमि के वीर सपूतों पर भी टीका टिप्पणी की जाती है। उन्होंने कहा कि इससे कांग्रेस की राजनीति पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। सत्ता पाने के लिए गलत बयानबाजी कर देश की जनता को गुमराह किया जा रहा है। प्रैसवार्ता के दौरान जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, विकास तिवारी, धर्मेंद्र चौहान, डा.विशाल गर्ग, विनीत जोली, राहुल चौहान, तरुण नैय्यर आदि सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

छात्रों ने जाना नये औद्योगिक परिवर्तनों के बारे में अतिथि व्याख्यान का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के बीटेक सिविल इंजीनियरिंग एवं डिप्लोमा इन सिविल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा संयुक्त रूप से अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें डॉ. अमित कुमार सिंघल द्वारा (“From Blue Print to Balance Sheet: Transforming Engineering and Architecture into Leadership Career”) विषय पर छात्रों को व्याख्यान दिया गया। व्याख्यान के

जग्गाहेड़ी टोल विवाद के बाद प्रदर्शन, कंपनी के प्रबंधक समेत अन्य टोलकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के शामली रोड पर तितावी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पानीपत खटीमा नेशनल हाईवे पर बने जग्गाहेड़ी स्थित टोल प्लाजा पर पुलिस ने बजरंग दल कार्यकर्ता की ओर से टोल कंपनी के ठेकेदार प्रबंधक एवं अन्य कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने टोल प्लाजा से एक थार गाड़ी को भी

श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर से श्रद्धा एवं भक्तिभाव से निकाली गई श्री अनंतनाथ भगवान की वार्षिक शोभायात्रा

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर में नई मंडी के चौड़ी गली स्थित श्री दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर से शनिवार को 1008 श्री अनंतनाथ भगवान की वार्षिक शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम, श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ निकाली गई। प्रातःकाल भगवान का अभिषेक एवं शांतिधारा विधि-विधानपूर्वक संपन्न हुई। इस धार्मिक आयोजन में परंपरानुसार सर्वप्रथम झंडारोहण का सौभाग्य अर्जुन जैन

जो मर्यादा विहीन हैं वही असुर हैं : डा उमाकांतानंद सरस्वती

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जूना अखाङा के महामंडलेश्वर पूज्य संत उमाकांतानंद सरस्वती जी ने कहा कि जो मर्यादा में रहकर जीवन जीते हैं वे सुर हैं और जो मर्यादा विहीन हैं वही असुर हैं। उन्होंने कहा कि जीवन के सत्कर्म ही परलोक जाते हैं सांसारिक धन दौलत नहीं। मनुष्य का जीवन धन उसके द्वारा किया गया पुरुषार्थ

आंगनबाड़ी केंद्र पर आयोजित किया आंगन मिलन कार्यक्रम

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सेवा संकल्प अभियान के तहत ज्वालापुर स्थित कसाबान आंगनबाड़ी केंद्र-3 पर आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला सचिव खुर्रम मलिक ने सानिया को महालक्ष्मी किट प्रदान की। इस अवसर पर सरकार द्वारा महिलाओं और बच्चों के लिए चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी देते

कांग्रेस को उत्तराखडं में भी मिलेगा इमरान मसूद की नियुक्ति का लाभ-मकबूल कुरैशी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आराधना मिश्रा को उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व राज्य मंत्री मकबूल कुरैशी के आवास पर बैठक आयोजित कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्ष जताया। पूर्व राज्य मंत्री मकबूल कुरैशी ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि आराधना

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal