रामपुर तिराहा के अमर बलिदानियों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी श्रद्धांजलि

Share :

मुजफ्फरनगर/हरिद्वार (रिपोर्टर)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को शहीद स्थल रामपुर तिराहा, मुजफ्फरनगर में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों की पुण्य स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रतिभाग कर शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और अमर बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर घोषणा की कि उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन में शहीद हुए जिन आंदोलनकारियों की प्रतिमाएं अब तक स्थापित नहीं हुई हैं, उनकी प्रतिमाएं उनके पैतृक गांव अथवा निवास क्षेत्र में उपयुक्त स्थान पर स्थापित की जाएंगी। उन्होंने रामपुर तिराहा स्थित राज्य अतिथि गृह के उच्चीकरण, स्मारक परिसर में स्थित पुस्तकालय को ई-लाइब्रेरी के रूप में विकसित करने तथा संग्रहालय के विस्तार की भी घोषणा की। संग्रहालय में उत्तराखण्ड के पारंपरिक वाद्य यंत्रों, वेशभूषा एवं लोक संस्कृति से संबंधित सामग्री को भी शामिल किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के पुनः चिन्हीकरण की प्रक्रिया भी शीघ्र पूरी की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने देश की रक्षा में सर्वाेच्च बलिदान देने वाले उत्तराखण्ड के वीर सैनिकों की स्मृति को चिरस्थायी बनाने के लिए उनकी प्रतिमाएं उनके पैतृक गांवों में स्थापित करने का निर्णय पहले ही लिया है। इसी भावना के अनुरूप राज्य आंदोलन के अमर बलिदानियों की स्मृतियों को भी भावी पीढ़ियों के लिए संरक्षित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने रामपुर तिराहा कांड के अमर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारियों और बलिदानियों के सपनों के अनुरूप राज्य के निर्माण के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों और बलिदानियों के आशीर्वाद से उन्हें लगातार छठे वर्ष रामपुर तिराहा सहित खटीमा एवं अन्य शहीद स्थलों पर श्रद्धासुमन अर्पित करने का अवसर प्राप्त हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 01 एवं 02 अक्टूबर 1994 की रात रामपुर तिराहा में शांतिपूर्ण तरीके से दिल्ली जा रहे राज्य आंदोलनकारियों के साथ हुई घटना उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन के इतिहास का अत्यंत पीड़ादायक अध्याय है। पृथक उत्तराखण्ड राज्य के लिए आंदोलनकारियों ने लंबा संघर्ष किया। खटीमा, मसूरी, रामपुर तिराहा और श्रीनगर के श्री यंत्र टापू सहित विभिन्न स्थानों पर आंदोलनकारियों ने अपना बलिदान दिया। उनके संघर्ष और बलिदान के परिणामस्वरूप ही उत्तराखण्ड पृथक राज्य के रूप में अस्तित्व में आया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार राज्य आंदोलनकारियों एवं उनके आश्रितों के सम्मान और हितों के लिए निरंतर कार्य कर रही है। राज्य आंदोलनकारियों एवं उनके आश्रितों को राजकीय सेवाओं में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया जा रहा है। क्षैतिज आरक्षण से लाभान्वित आश्रितों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के आश्रित प्रमाण पत्रों के निर्गमन की प्रक्रिया को सरल करते हुए इन्हें तहसील स्तर पर जारी किए जाने के आदेश दिए गए हैं। राज्य आंदोलनकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद का गठन किया गया है। राज्य पर्वों तथा जनपदीय एवं प्रदेश स्तरीय कार्यक्रमों में राज्य आंदोलनकारियों को आमंत्रित कर सम्मानित करने तथा परिवहन निगम की बसों में उन्हें निःशुल्क आवागमन की सुविधा भी प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की सड़कों और विद्यालयों का नाम शहीद राज्य आंदोलनकारियों के नाम पर रखे जाने के संबंध में आदेश जारी किए जा चुके हैं। रामपुर तिराहा, खटीमा, देहरादून एवं मसूरी स्थित शहीद स्थलों के पुनर्निर्माण एवं विस्तारीकरण की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है।
मुख्यमंत्री ने रामपुर तिराहा कांड में शहीद राज्य आंदोलनकारियों की प्रतिमाओं की स्थापना के कार्य का शिलान्यास भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि रामपुर तिराहा में शहीदों की मूर्ति स्थापना के लिए ₹27 लाख की धनराशि अवमुक्त की गई है। उन्होंने शहीद स्मारक के लिए भूमि दान करने वाले स्व. पंडित महावीर शर्मा के योगदान को नमन करते हुए कहा कि उनकी प्रतिमा भी स्मारक परिसर में स्थापित की गई है। मुख्यमंत्री ने रामपुर तिराहा कांड के दौरान राज्य आंदोलनकारियों की सहायता करने वाले स्थानीय लोगों का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उस कठिन समय में स्थानीय लोगों ने आगे बढ़कर आंदोलनकारियों को सहयोग और शरण दी। उनका यह योगदान उत्तराखण्ड की जनता सदैव स्मरण रखेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य निर्माण आंदोलन में मातृशक्ति की भूमिका अतुलनीय रही है। माताओं और बहनों ने अनेक कठिनाइयों का सामना करते हुए पृथक राज्य आंदोलन को निर्णायक मुकाम तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राज्य आंदोलनकारियों ने ऐसे उत्तराखण्ड का सपना देखा था, जहां प्रत्येक नागरिक के अधिकारों का सम्मान हो, युवाओं को आगे बढ़ने के समान अवसर मिलें तथा राज्य की संस्कृति और परंपराएं सुरक्षित रहें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीदों और राज्य आंदोलनकारियों का संघर्ष एवं बलिदान उत्तराखण्ड की भावी पीढ़ियों को देशभक्ति, समाजसेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा। राज्य आंदोलन के अमर बलिदानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि उनके सपनों और भावनाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को समृद्ध, सशक्त और अग्रणी राज्य बनाया जाए।

इस दौरान राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल, पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, भाजपा जिलाध्यक्ष मुज्जफरनगर सुधीर सैनी,जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, विधायक वंदना,पूर्व विधायक अशोक कंसल,राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि, देशराज कर्णवाल, आदेश सैनी, उपाध्यक्ष उत्तराखंड राज्य किसान आयोग चौ॰ अजीत सिंह, उत्तराखंड संस्कृति विभाग की उपाध्यक्ष मधु भट्ट,राज्य आंदोलनकारी परिषद के अध्यक्ष सुभाष बड़थ्वाल,पंडित महावीर शर्मा के पुत्र पप्पू शर्मा,राज्य गोसदन के अध्यक्ष पंडित राजेंद्र अन्थवाल,सचिव संस्कृति विभाग युगल किशोर पंत,जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर,मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र,ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ,अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार,एसपी देहात अभय प्रताप सिंह सहित भारी संख्या में राज्य आंदोलनकारी ,जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

न्यायालय में कार्यरत कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में गांधी जयंती पर निकाली तिरंगा यात्रा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमन्त्री लाल बहादुर शास्त्री की जंयती पर जनपद न्यायालयों में कार्यरत कर्मचारियो ने उत्तर प्रदेश शासन के समक्ष लम्बित चली आ रही अपनी विभिन्न मांगों व समस्याओं के ध्यानाकर्षण हेतु जिला न्यायालय परिसर में तिरंगा यात्रा निकाली। दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ के प्रादेशिक नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेश

गांधी घूमे कालेज में, दुहराया खुद भी रहो साफ और समाज को भी रखो साफ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गांधी की वेशभूषा में घूमता छात्र और उसके पीछे स्वच्छता का नारा लगाते उसके साथी। जोश व खरोस से लबरेज इन छात्रों ने गांधी जयंती के मौके पर श्री राम कॉलेज में गुरुवार को जो संदेश दिया उसकी गूंज काफी दूर तक सुनाई देगी। वहीं दूसरी ओर कुछ छात्रों का समूह नुक्कड़ नाटक

किसानों की समस्याओं के समाधान और अधिकारों के लिए निकाली यात्रा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस ने किसानों की समस्याओं को लेकर एक व्यापक जनसंपर्क अभियान ‘किसान अधिकार यात्रा’ की शुरूआत आज मुजफ्फरनगर जनपद के शुक्रताल से की है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, पश्चिमी उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी संजीव आर्य के नेतृत्व में आज धर्मस्थली शुक्रताल से किसान

श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिन मृत्यु से मुक्ति के लिए सत्कर्म का संदेश

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जानसठ रोड स्थित आशीर्वाद वेंकट हॉल में शुक्रवार को श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ धार्मिक वातावरण में हुआ। कथा के प्रथम दिन कथा व्यास आचार्य धर्मेंद्र उपाध्याय जी महाराज ने श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा के महत्व का वर्णन करते हुए कहा कि संसार के सभी जीव काल रूपी सर्प के मुख में हैं। मृत्यु

नारी ही नवयुग की आधारशिला : राजयोगिनी बी.के. चक्रधारी दीदी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ब्रह्माकुमारीज केशवपुरी सेवा केंद्र, मुजफ्फरनगर द्वारा दिव्य अनुभूति भवन, बामनहेरी में ‘नारी–नवयुग की आधारशिला’ विषय पर विशेष महिला संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं गणमान्य अतिथियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता राजयोगिनी बी.के. चक्रधारी दीदी, दिल्ली जोन इंचार्ज एवं निदेशिका, बाल्टिक प्रदेश, राशिया तथा राष्ट्रीय

जैन कन्या इण्टर कॉलेज में गांधी एवं शास्त्री जयंती समारोह हर्षोल्लास से मनाया

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जैन कन्या इण्टर कॉलेज, नई मण्डी में *राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती* के अवसर पर गांधी जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं अनावरण के साथ किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या किरण देवी द्वारा गांधी जी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal