मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर नगर पालिका परिषद परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने ध्वजारोहण कर दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए और उनके आदर्शों को नमन किया। इस दौरान महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के विचारों को याद किया गया।

कार्यक्रम के बाद पालिका परिसर स्थित सभाकक्ष में सेवा संकल्प अभियान के तहत चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान में सहयोगी कर्मचारियों व समाजसेवियों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले नगरपालिका के सफाई मित्रों तथा स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने अपने संबोधन में कहा कि महात्मा गांधी ने स्वच्छता को स्वस्थ और सशक्त समाज की बुनियाद माना था। इसके लिए ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनकी जयंती को स्वच्छता जागरुकता के साथ जोड़कर देश में एक मुहिम चलाकर यह प्रेरणा दी कि उनके स्वच्छता के संदेश को केवल विशेष अवसरों तक सीमित रखने के बजाय दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि नगर को स्वच्छ रखने में सफाई मित्रों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है, जो प्रतिदिन मेहनत कर शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने में योगदान देते हैं।

उन्होंने कहा कि स्वच्छ और सुंदर मुजफ्फरनगर का निर्माण केवल नगरपालिका के प्रयासों से संभव नहीं है, इसके लिए शहर के प्रत्येक नागरिक की सहभागिता जरूरी है। लोग अपने घर और आसपास के क्षेत्र को साफ रखने के साथ कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालें और स्वच्छता व्यवस्था में सहयोग करें तो शहर में सकारात्मक बदलाव तेजी से दिखाई देगा। उन्होंने सफाई मित्रों से भी अपने स्वास्थ्य और सुरक्षा का ध्यान रखते हुए जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपील की। कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी पवन कुमार, सभासद देवेश कौशिक, शहजाद, सुन्दर सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनु चौधरी आदि उपस्थित रहे। इसके अलावा समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय महिला एवं पुरुष कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। उपस्थित लोगों ने शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए निरंतर सहयोग का संकल्प लिया।

न्यायालय में कार्यरत कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में गांधी जयंती पर निकाली तिरंगा यात्रा
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमन्त्री लाल बहादुर शास्त्री की जंयती पर जनपद न्यायालयों में कार्यरत कर्मचारियो ने उत्तर प्रदेश शासन के समक्ष लम्बित चली आ रही अपनी विभिन्न मांगों व समस्याओं के ध्यानाकर्षण हेतु जिला न्यायालय परिसर में तिरंगा यात्रा निकाली। दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ के प्रादेशिक नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेश






