हरिद्वार (रिपोर्टर)। वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय सैनी ने जन जागृति अभियान के तहत रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में चौपाल लगाकर स्थानीय लोगों से संवाद किया और समस्याओं की जानकारी ली। चौपाल में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुए पेयजल, बिजली, सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। लोगों ने बताया कि क्षेत्र में कई पेयजल पंप लंबे समय से खराब पड़े हैं, जिसके चलते पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। एक महिला ने मकान की छत तथा एक व्यक्ति ने बताया बिजली का कनेक्शन नहीं हो पाने की समस्या से अवगत कराया। लोगों ने कहा कि क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों का ध्यान आकर्षित किए जाने की आवश्यकता है। संजय सैनी ने संबंधित अधिकारियों से मिलकर समस्याओं के निराकरण का प्रयास करने का आश्वासन दिया और कहा कि जन जागृति अभियान का उद्देश्य जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुनना और उनकी आवाज को संबंधित विभागों तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों से सीधा संवाद आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरेश सेमवाल, पूर्व पार्षद पति अजय मुखिया, किरण कुमार दूबे, मास्टर सुभाष, शिव कुमार, राहुल भारती, महेंद्र सिंह, पाला सिंह, रविंद्र कुमार, अमित कुमार, गुरमेल सिंह, धर्मेंद्र सिंह, दीपक कुमार, अजय कुमार, अमरीश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

संगठन भीड़ से नहीं भरोसे से चलता है: धर्मेंद्र मलिक
झीनना(रीवा) भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की मध्य प्रदेश इकाई द्वारा 29 सितंबर 2026 को आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया । प्रशिक्षण शिविर में रीवा संभाग के लगभग 500 कार्यकर्ताओं को संगठन को चलाने किसानों की समस्या का समाधान कराने हेतु टिप्स दिए गए। प्रशिक्षण शिविर को जगदीश सिंह प्रदेश अध्यक्ष भारतीय






