मुरादपुरा में सपा का PDA जन संवाद कार्यक्रम, सामाजिक भागीदारी और जन मुद्दों पर हुई चर्चा

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चरथावल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मुरादपुरा में सोमवार को समाजवादी पार्टी की ओर से PDA जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए इस दौरान सामाजिक भागीदारी, जनहित के मुद्दों तथा संगठन को मजबूत करने को लेकर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप रहे। कार्यक्रम में मुजफ्फरनगर लोकसभा सांसद हरेंद्र सिंह मलिक तथा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस दौरान वक्ताओं ने PDA के माध्यम से पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक एवं समाज के अन्य वर्गों की भागीदारी और उनके मुद्दों को राजनीतिक एवं सामाजिक स्तर पर उठाने की बात कही। ग्रामीणों से क्षेत्र की समस्याओं और उनकी अपेक्षाओं को लेकर भी संवाद किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा, सोमपाल भाटी, विनोद प्रधान त्रिपड़ी, नौशाद अली, गोल्डी अहलावत, इमरोज पायलट सहित अन्य नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा जनता के बीच लगातार संवाद बनाए रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र से जुड़े विभिन्न स्थानीय मुद्दे भी नेताओं के समक्ष रखे। पार्टी नेताओं ने जनसमस्याओं को संबंधित स्तर पर उठाने की बात कही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों की भागीदारी रही।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार में फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वोट चोरी और लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाते हुए महानगर कांग्रेस कमेटी ने चंद्राचार्य चौक पर प्रदर्शन किया और मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन कर गिरफ्तारी की मांग की। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और

उत्तरांचल पंजाबी महासभा ने दी शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शहीद भगत सिंह की जयंती पर उत्तरांचल पंजाबी महासभा भगतसिंह जोन के अध्यक्ष नागेश वर्मा के नेतृत्व में महासभा के सदस्यों ने भगतसिंह चौक स्थित शहीदे आजम की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उत्तरांचल पंजाबी महासभा महिला मोर्चा कि प्रदेश महामंत्री अन्नू कक्कड़ एवं संस्था के प्रदेश

शील इंस्टिट्यूट की पूर्व छात्रा दिव्या चौहान का हुआ पूर्ति निरीक्षक पद पर चयन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की लोअर पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर पूर्ति निरीक्षक पद पर चयनित होने पर शील इंस्टिट्यूट की छात्रा दिव्या चौहान इंस्टिटयूट के डायरेक्टर विभास सिन्हा ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंटकर संस्थान की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विभास सिन्हा

सपा कार्यकर्ताओं ने दी शहीद-ए-आजम भगत सिंह को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पार्टी समाजवादी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहीद-ए-आजम भगतसिंह की 119वीं जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और उनके बलिदान को नमन किया। ललतारौ पुल स्थित सपा महानगर कार्यालय पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के दौरान वरिष्ठ सपा नेता डा.राजेंद्र पाराशर ने कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह महान देश भक्त और

स्वस्थ हृदय के लिए शरीर, मन और आत्मा का संतुलन आवश्यक-डा.संजय शाह

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वामी रामप्रकाश चैरिटेबल अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डा.संजय शाह ने कहा कि प्रदूषण, अनहेल्दी खानपान, फिजिकल एक्टिविटी की कमी और स्ट्रेसफुल लाइफस्टाइल ने सेहत को गंभीर खतरे में डाल दिया है। खासकर युवाओं में दिल की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। हार्ट अटैक, स्ट्रोक और हार्ट फेलियर जैसी समस्याएं लाखों जिंदगियां छीन

प्रधानमंत्री मोदी के जीवन से प्रेरणा ले युवा पीढ़ी-मनोज गौतम

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के सोहलपुर गांव में राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों ने हिस्सा लिया। इस दौरान

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal