भारतीय आज़ादी के परवाने शहीदे आज़म भगत सिंह जी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहीद भगत सिंह सेवा दल द्वारा शहीदे आज़म भगत सिंह जी के जन्मदिन पर द्वारकापुरी मोड़, गांधी कॉलोनी स्थित भगत सिंह प्रतिमा स्थल पर सभी पदाधिकारी, सदस्य एवं अतिथि एकत्रित हुए। सर्वप्रथम भगत सिंह जी की प्रतिमा स्थल को गुब्बारों और तिरंगीं झंडियो से भव्य रूप से सजाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंकुर दुआ संपादक मुजफ्फरनगर बुलेटिन एवं सदस्य भारतीय प्रेस परिषद, शरद शर्मा (महामंत्री भाजपा), प्रवीण खेड़ा (मंडल अध्यक्ष नई मंडी मंडल भाजपा), अशोक कंसल (पूर्व विधायक), संजय मित्तल (वरिष्ठ व्यापारी नेता), श्रीमोहन तायल (वरिष्ठ भाजपा नेता), ममता अग्रवाल (वरिष्ठ भाजपा नेत्री), विकास पंवार (वरिष्ठ भाजपा नेता), स. हनीप्रीत सिंह बेदी (सदस्य अल्पसंख्यक आयोग), आशीष यादव वरिष्ठ पत्रकार द्वारा सर्वप्रथम शहीदे आज़म भगत सिंह जी की प्रतिमा पर फूल माला पहना कर पुष्प अर्पित किए गए।

इस दौरान उपस्थित सभी अतिथियों व पूरी शहीद भगत सिंह सेवादल की टीम ने भगत सिंह का पसदींदा रंग बसंती कलर की पगड़ियाँ बाँध कर, तिरंगे झंडे लेकर पैदल मार्च करते हुए, भारत माता की जय, वंदे मातरम्, इंकलाब जिंदाबाद, शहीदें आज़म भगत सिंह अमर रहे नारों के साथ गांधी कॉलोनी के मुख्य मार्गो से होते हुए गांधी वाटिका स्थित भगत सिंह जी की प्रतिमा पर श्रद्धा भाव से पुष्प अर्पित किए, इस अवसर पर बोलते हुए सेवादल के चेयरमैन चौ. नरेश अरोरा, जिलाध्यक्ष राकेश ढींगरा व जिला महामंत्री विकास अरोरा “शैरी” ने कहा कि हमे भगत सिंह जी के जीवन से देश भक्ति की प्रेरणा लेनी चाहिए, तथा समाज सेवा के लिए तत्पर रहना चाहिए, तथा अपनी पूरी टीम से समाज के हित में हमेशा आगे आकर सेवा करते रहने के लिए प्रेरित किया, कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित सेवादल के संरक्षक राजकिशन बाठला, चेयरमैन चौ. नरेश अरोरा, अध्यक्ष राकेश ढींगरा, महामंत्री विकास कुमार अरोरा “शैरी”, वाईस चेयरमैन स. यशपाल सिंह सेठी “काका”, महात्मा सर्वानंदपुरी जी, स. हनी सेंखो, नीरज डाबर, राजेश कुमार बब्बल, राकेश हुड़िया, संजय मलिक, अमित अरोरा, प्रेमी छाबड़ा (पूर्व सभासद), सतीश कुकरेजा (सभासद), अमित पटपटिया (सभासद), राकेश दहूजा, नवनीत लौ, प्रमोद अरोरा, बाल बहादुर, अनिल धमीजा, मुकुल दुआ (संपादक झलक न्यूज़), प्रमोद त्यागी, गजेंद्र राणा, ओम प्रकाश अरोरा “ओमी”, हरकृष्ण गुलाटी, डा. धर्मेन्द्र सिंह, अनिल आहूजा, हितेश आनंद, अरुण सपरा, मुरली गगनेजा, नितिन गाबा, तरुण कक्कड़, अमित तरीका, कृष्ण ठकराल, गिरीश गाबा (बंटी), पवन अरोरा, संजीव अरोरा, विजय गिरधर, जोगेंद्र ग्रोवर, घनश्याम ढींगरा, पंकज अपवेजा, विष्णु अनेजा, डा. अनुज आर्य, संजय आहूजा, आदि सदस्य उपस्थित रहें।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार में फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वोट चोरी और लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाते हुए महानगर कांग्रेस कमेटी ने चंद्राचार्य चौक पर प्रदर्शन किया और मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन कर गिरफ्तारी की मांग की। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और

उत्तरांचल पंजाबी महासभा ने दी शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शहीद भगत सिंह की जयंती पर उत्तरांचल पंजाबी महासभा भगतसिंह जोन के अध्यक्ष नागेश वर्मा के नेतृत्व में महासभा के सदस्यों ने भगतसिंह चौक स्थित शहीदे आजम की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उत्तरांचल पंजाबी महासभा महिला मोर्चा कि प्रदेश महामंत्री अन्नू कक्कड़ एवं संस्था के प्रदेश

शील इंस्टिट्यूट की पूर्व छात्रा दिव्या चौहान का हुआ पूर्ति निरीक्षक पद पर चयन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की लोअर पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर पूर्ति निरीक्षक पद पर चयनित होने पर शील इंस्टिट्यूट की छात्रा दिव्या चौहान इंस्टिटयूट के डायरेक्टर विभास सिन्हा ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंटकर संस्थान की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विभास सिन्हा

सपा कार्यकर्ताओं ने दी शहीद-ए-आजम भगत सिंह को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पार्टी समाजवादी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहीद-ए-आजम भगतसिंह की 119वीं जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और उनके बलिदान को नमन किया। ललतारौ पुल स्थित सपा महानगर कार्यालय पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के दौरान वरिष्ठ सपा नेता डा.राजेंद्र पाराशर ने कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह महान देश भक्त और

स्वस्थ हृदय के लिए शरीर, मन और आत्मा का संतुलन आवश्यक-डा.संजय शाह

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वामी रामप्रकाश चैरिटेबल अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डा.संजय शाह ने कहा कि प्रदूषण, अनहेल्दी खानपान, फिजिकल एक्टिविटी की कमी और स्ट्रेसफुल लाइफस्टाइल ने सेहत को गंभीर खतरे में डाल दिया है। खासकर युवाओं में दिल की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। हार्ट अटैक, स्ट्रोक और हार्ट फेलियर जैसी समस्याएं लाखों जिंदगियां छीन

प्रधानमंत्री मोदी के जीवन से प्रेरणा ले युवा पीढ़ी-मनोज गौतम

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के सोहलपुर गांव में राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों ने हिस्सा लिया। इस दौरान

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal