अखिलेश यादव 2027 में बहुमत से जीतकर बनेंगे मुख्यमंत्री: राजपाल कश्यप

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। समाजवादी पार्टी पिछडा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष पूर्व राज्यमंत्री राजपाल कश्यप ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार पूरी तरह विफल साबित हो रही है। बाबा साहब का संविधान खतरे मे है। अब जनता ही इस सरकार को उखाड कर फैंक देगी।
महावीर चौक स्थित सपा कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता मे पूर्व मंत्री राजपाल कश्यप ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार में भ्रष्टचार चरण सीमा पर पहुंच गया है। आरक्षण मे भी भ्रष्टाचार शामिल कर दिया गया है। प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है। शिक्षा को बढावा देने वाली सरकार के कार्यकाल मे ही 26 हजार स्कूल बन्द हो गए हैं। बीस बार परीक्षाआंे पेपर लीक हो चुके हैं। प्रदेशभर में दलित एवं पिछडे वर्ग के लोगों की हत्यायें हो रही है। लेकिन सरकार सिर्फ अपनी उपलब्धि का ढिढौंरा पिटने मे मस्त हैं। सरकार ने युवाओं को दो करोड नौकरी देने का वायदा दिया था लेकिन वह वादा हवाई हो गया है। प्रदेश मे जंगलराज कायम हो गया है। इसलिए इस सरकार का जाना तय है। 2027 के चुनाव मे सपा की अखिलेश यादव सरकार भारी मतो ेसे जीतकर सत्ता संभालेगी। प्रेसवार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष चौधरी, सपा के राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा, नगर अध्यक्ष पुष्पेन्द्र त्यागी बोबी, पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी, सोमपाल भाटी, अंसार आढती, मोनिका सिंह सहित काफी संख्या मे सपाई मौजूद रहे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार में फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वोट चोरी और लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाते हुए महानगर कांग्रेस कमेटी ने चंद्राचार्य चौक पर प्रदर्शन किया और मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन कर गिरफ्तारी की मांग की। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और

उत्तरांचल पंजाबी महासभा ने दी शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शहीद भगत सिंह की जयंती पर उत्तरांचल पंजाबी महासभा भगतसिंह जोन के अध्यक्ष नागेश वर्मा के नेतृत्व में महासभा के सदस्यों ने भगतसिंह चौक स्थित शहीदे आजम की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उत्तरांचल पंजाबी महासभा महिला मोर्चा कि प्रदेश महामंत्री अन्नू कक्कड़ एवं संस्था के प्रदेश

शील इंस्टिट्यूट की पूर्व छात्रा दिव्या चौहान का हुआ पूर्ति निरीक्षक पद पर चयन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की लोअर पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर पूर्ति निरीक्षक पद पर चयनित होने पर शील इंस्टिट्यूट की छात्रा दिव्या चौहान इंस्टिटयूट के डायरेक्टर विभास सिन्हा ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंटकर संस्थान की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विभास सिन्हा

सपा कार्यकर्ताओं ने दी शहीद-ए-आजम भगत सिंह को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पार्टी समाजवादी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहीद-ए-आजम भगतसिंह की 119वीं जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और उनके बलिदान को नमन किया। ललतारौ पुल स्थित सपा महानगर कार्यालय पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के दौरान वरिष्ठ सपा नेता डा.राजेंद्र पाराशर ने कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह महान देश भक्त और

स्वस्थ हृदय के लिए शरीर, मन और आत्मा का संतुलन आवश्यक-डा.संजय शाह

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वामी रामप्रकाश चैरिटेबल अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डा.संजय शाह ने कहा कि प्रदूषण, अनहेल्दी खानपान, फिजिकल एक्टिविटी की कमी और स्ट्रेसफुल लाइफस्टाइल ने सेहत को गंभीर खतरे में डाल दिया है। खासकर युवाओं में दिल की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। हार्ट अटैक, स्ट्रोक और हार्ट फेलियर जैसी समस्याएं लाखों जिंदगियां छीन

प्रधानमंत्री मोदी के जीवन से प्रेरणा ले युवा पीढ़ी-मनोज गौतम

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के सोहलपुर गांव में राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों ने हिस्सा लिया। इस दौरान

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal