जनता का विश्वास खो चुकी कांग्रेस, झूठ का पुलिंदा लेकर लगा रही आरोप

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भाजपा कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में जिला पंचायत के प्रशासक डा. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि कांग्रेस को अपनी राजनीतिक और संगठनात्मक कमजोरियों पर विचार करना चाहिए। प्रशासनिक एवं संवैधानिक विषयों को राजनीतिक ढाल बनाकर जनता के बीच में भ्रम पैदा कर रही है। पत्रकारों से वार्ता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डा. सुधीर सैनी व डा. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि कांग्रेस लगातार मिल रही हार से बौखला गयी है और अपने राजनीतिक नाकामियों को छिपाने के लिए बार बार देश की संवैधानिक संस्थाओं पर हमला कर रही है। कांग्रेस के तमाम बडे नेता जान चुके है कि संवेधानिक व्यवस्था एवं लोकतांत्रित प्रक्रिया में वे अब जनता का विश्वास पुनः हासिल नहीं कर पायेंगे इसी रणनीति के तहत वे भाजपा केा बदनाम करने के लिए आये दिन नये नये शगूफे छोड रहे है। चुनाव आयोग पर लगातार प्रहार कर रहे है तथा एसआईआर के माध्यम से जो वोट काटने की बात कही जा रही है उस पर चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि जिन लोगों की वोट बनी नहीं अथवा कट गयी है उन्हे दोबारा से पूरा मौका दिया जायेगा कोई भी व्यक्ति आने वाले चुनाव में वोट डालने से वंचित नहीं रह पायेगा। फार्म 6 के घोषणापत्र को सर्वोच्च न्यायलय पहले ही वैध ठहरा चुका है और कांग्रेस केवल अपनी नाकामी छिपाने व बदनामी करने के लिए लगातार उल्टे सीधे हमले कर रही है। चुनाव आयोग की स्पष्टता के बाद कांग्रेस की वास्तविक स्थिति सामने आ गयी है जब भी विपक्ष जनता की अदालत में पराजित होता है तो वह अपनी खींज और हताशा निकालने के लिए उल्टे सीधे आरोप लगाता है। नगरपालिका चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप ने भी कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह सत्ता से दूर रहने पर अपनी हताशा निकालने के लिए उल्टे सीधे आरोप लगाकर भाजपा की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रही है लेकिन जनता अब उनकी बातों में नहीं आने वाली है तथा आने वाले चुनाव में भी भाजपा का ही परचम लहरायेगा। प्रेसवार्ता के दौरान पूर्व विधायक अशोक कंसल, पूर्व विधायक प्रमोद ऊटवाल, भाजपा उपाध्यक्ष संजय गर्ग, पवन अरोरा, शरद शर्मा आदि मौजूद रहे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार में फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वोट चोरी और लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाते हुए महानगर कांग्रेस कमेटी ने चंद्राचार्य चौक पर प्रदर्शन किया और मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन कर गिरफ्तारी की मांग की। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और

उत्तरांचल पंजाबी महासभा ने दी शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शहीद भगत सिंह की जयंती पर उत्तरांचल पंजाबी महासभा भगतसिंह जोन के अध्यक्ष नागेश वर्मा के नेतृत्व में महासभा के सदस्यों ने भगतसिंह चौक स्थित शहीदे आजम की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उत्तरांचल पंजाबी महासभा महिला मोर्चा कि प्रदेश महामंत्री अन्नू कक्कड़ एवं संस्था के प्रदेश

शील इंस्टिट्यूट की पूर्व छात्रा दिव्या चौहान का हुआ पूर्ति निरीक्षक पद पर चयन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की लोअर पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर पूर्ति निरीक्षक पद पर चयनित होने पर शील इंस्टिट्यूट की छात्रा दिव्या चौहान इंस्टिटयूट के डायरेक्टर विभास सिन्हा ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंटकर संस्थान की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विभास सिन्हा

सपा कार्यकर्ताओं ने दी शहीद-ए-आजम भगत सिंह को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पार्टी समाजवादी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहीद-ए-आजम भगतसिंह की 119वीं जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और उनके बलिदान को नमन किया। ललतारौ पुल स्थित सपा महानगर कार्यालय पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के दौरान वरिष्ठ सपा नेता डा.राजेंद्र पाराशर ने कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह महान देश भक्त और

स्वस्थ हृदय के लिए शरीर, मन और आत्मा का संतुलन आवश्यक-डा.संजय शाह

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वामी रामप्रकाश चैरिटेबल अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डा.संजय शाह ने कहा कि प्रदूषण, अनहेल्दी खानपान, फिजिकल एक्टिविटी की कमी और स्ट्रेसफुल लाइफस्टाइल ने सेहत को गंभीर खतरे में डाल दिया है। खासकर युवाओं में दिल की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। हार्ट अटैक, स्ट्रोक और हार्ट फेलियर जैसी समस्याएं लाखों जिंदगियां छीन

प्रधानमंत्री मोदी के जीवन से प्रेरणा ले युवा पीढ़ी-मनोज गौतम

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के सोहलपुर गांव में राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों ने हिस्सा लिया। इस दौरान

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal