डी एस पब्लिक स्कूल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पोक्सो अधिनियम जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएस पब्लिक स्कूल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर पोक्सो अधिनियम 2012 के प्रावधानों के प्रति संवेदनशील बनाने हेतु विद्यार्थियों के लिए विशेष जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित, सिविल जज शेफाली यादव ने विद्यार्थियों को पोक्सो अधिनियम 2012 एवं इसके प्रावधानों के विषय में बताते हुए उन्हें किसी भी प्रकार के उत्पीड़न एवं शोषण के लिए उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया। स्कूल प्रधानाचार्य गगन शर्मा द्वारा इस जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सिविल जज शेफाली यादव का बुके देकर तथा शाल ओढ़ाकर अभिनंदन किया। स्कूल कोऑर्डिनेटर संदीप दीक्षित तथा शिवानी वत्स, सुविधा शर्मा एवं रुचि गर्ग ने भी मुख्य अतिथि सिविल जज शेफाली यादव का बुके देकर एवं माल्यार्पण करके स्वागत किया।

सिविल जज शैफाली यादव के साथ, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर की ओर से कार्यक्रम में उपस्थित सहायक लीगल एडवोकेट डिफेंस काउंसिल नाहिद परवीन एवं पीएलवी धनीराम का भी विद्यालय कोऑर्डिनेटर संदीप दीक्षित एवं सुविधा शर्मा, शिवानी वत्स तथा रुचि गर्ग द्वारा माल्यार्पण करके स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पोक्सो अधिनियम 2012 के प्रावधानों के प्रति छात्र-छात्राओं को जानकारी देते हुए एवं जागरूक करते हुए सिविल जज सुश्री शेफाली यादव ने विद्यार्थियों को बताया कि पोक्सो अधिनियम 18 वर्ष से कम आयु के सभी लड़के एवं लड़कियों को किसी भी प्रकार के उत्पीड़न अथवा शोषण के विरुद्ध उन्हें विशेष कानूनी अधिकार देकर उनका संरक्षण करता है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सिविल जज सैफाली यादव ने छात्र-छात्राओं के साथ सक्रिय वार्तालाप करते हुए उनसे इस अधिनियम एवं उत्पीड़न तथा शोषण के विरुद्ध उनके कानूनी अधिकारों को लेकर किसी भी प्रकार की शंका के समाधान के हेतु उन्हें प्रश्न पूछने के लिए भी प्रोत्साहित किया। उन्होंने बच्चों को आकस्मिक एवं कानूनी सहायता के लिए आवश्यक तथा महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर भी बताएं तथा इन नंबरों को अपनी डायरी में नोट करने को कहा। कार्यक्रम में सहायक लीगल एडवोकेट श्रीमती नाहिद परवीन ने भी छात्र-छात्राओं को पोक्सो अधिनियम के विषय में जानकारी देते हुए उन्हें किसी भी प्रकार के शोषण एवं उत्पीड़न के विरुद्ध उनके न्यायिक अधिकारों के विषय में जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को गुड टच एवं बैड टच के बारे में जानकारी देते हुए इनके बीच भेद समझने को भी कहा। साथ ही बच्चों को यह भी बताया कि कि अगर कोई भी बच्चा दुर्भाग्य वश किसी भी प्रकार के शोषण अथवा उत्पीड़न का शिकार होता है तो वह इसकी जानकारी तुरंत अपने माता-पिता अथवा अपने शिक्षक अथवा अपने किसी भी भरोसेमंद साथी को अवश्य दें। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भी पोक्सो एक्ट के कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूकता पर आधारित कविताएं पढ़कर अधिकारों के प्रति अपनी जागरूकता प्रदर्शित की। इशिता, अनुषा, वंशिका तथा अभय गोयल ने काव्य पाठ करके अपने साथियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्रधानाचार्य गगन शर्मा ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर की पूरी टीम को धन्यवाद देते हुए मुख्य अतिथि सिविल जज शेफाली यादव का कार्यक्रम में उनके आगमन तथा बच्चों को जागरूक करने के लिए उनका आभार प्रकट किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी का सहयोग रहा।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार में फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वोट चोरी और लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाते हुए महानगर कांग्रेस कमेटी ने चंद्राचार्य चौक पर प्रदर्शन किया और मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन कर गिरफ्तारी की मांग की। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और

उत्तरांचल पंजाबी महासभा ने दी शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शहीद भगत सिंह की जयंती पर उत्तरांचल पंजाबी महासभा भगतसिंह जोन के अध्यक्ष नागेश वर्मा के नेतृत्व में महासभा के सदस्यों ने भगतसिंह चौक स्थित शहीदे आजम की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उत्तरांचल पंजाबी महासभा महिला मोर्चा कि प्रदेश महामंत्री अन्नू कक्कड़ एवं संस्था के प्रदेश

शील इंस्टिट्यूट की पूर्व छात्रा दिव्या चौहान का हुआ पूर्ति निरीक्षक पद पर चयन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की लोअर पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर पूर्ति निरीक्षक पद पर चयनित होने पर शील इंस्टिट्यूट की छात्रा दिव्या चौहान इंस्टिटयूट के डायरेक्टर विभास सिन्हा ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंटकर संस्थान की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विभास सिन्हा

सपा कार्यकर्ताओं ने दी शहीद-ए-आजम भगत सिंह को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पार्टी समाजवादी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहीद-ए-आजम भगतसिंह की 119वीं जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और उनके बलिदान को नमन किया। ललतारौ पुल स्थित सपा महानगर कार्यालय पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के दौरान वरिष्ठ सपा नेता डा.राजेंद्र पाराशर ने कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह महान देश भक्त और

स्वस्थ हृदय के लिए शरीर, मन और आत्मा का संतुलन आवश्यक-डा.संजय शाह

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वामी रामप्रकाश चैरिटेबल अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डा.संजय शाह ने कहा कि प्रदूषण, अनहेल्दी खानपान, फिजिकल एक्टिविटी की कमी और स्ट्रेसफुल लाइफस्टाइल ने सेहत को गंभीर खतरे में डाल दिया है। खासकर युवाओं में दिल की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। हार्ट अटैक, स्ट्रोक और हार्ट फेलियर जैसी समस्याएं लाखों जिंदगियां छीन

प्रधानमंत्री मोदी के जीवन से प्रेरणा ले युवा पीढ़ी-मनोज गौतम

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के सोहलपुर गांव में राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों ने हिस्सा लिया। इस दौरान

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal