कुत्ता लार गिराते और पानी से बचकर चल रहा तो बचें विश्व रैबीज दिवस पर कार्यशाला आयोजित

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम कॉलेज के कृषि विभाग एवं पशुपालन विभाग के तत्वावधान में विश्व रेबीज दिवस पर “जानवरों से इन्सानों में रेबीज बीमारी के फैलना” विषय पर एक दिवशीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस आयोजन का शुभारंभ डॉ जितेंदर गुप्ता चीफ वेटरनरी अधिकारी, डॉ राजीव त्यागी, वेटरनरी अधिकारी, मुज़फ्फरनगर, डॉ प्रेरणा मित्तल, प्राचार्या, श्री राम कॉलेज, डॉ विनीत कुमार शर्मा, डीन आई क्यू ए सी, डॉ मो नईम विभागाध्यक्ष कृषि विभाग के द्वारा द्वीप प्रज्जवलित कर किया गया। डॉ जितेंदर गुप्ता ने बताया की रेबीज एक खतरनाक वायरस है, जो कुत्तों के काटने या चाटने से फ़ैल सकता है। तथा यह वायरस लम्बे समय तक मनुष्य की शरीर में स्थिर रूप से पड़ा रहता है तथा अनुकूल दशा मिलते ही शरीर में फ़ैल जाता है, जिसके कारण मृत्यु हो जाती है। इसका बचाव करने के लिए सभी कुत्तों या उन जानवरों को जिनसे रेबीज फ़ैल सकता है उनको वेक्सिनेशन कराना अनिवार्य है। यह वैक्सीन आपके आसपास सरकारी पशु चिकित्सालयों पर उपलब्ध हो सकती है।
कुत्तों के काटने या चाटने से बचना है तो इसका ध्यान रखें कि वह कुत्ता जो मुँह नीचे की तरफ मुँह से लार गिराते हुए एवं पानी से बचकर चलता है, उससे बचे। क्योंकि उसको रेबीज हो चुका होता है। यह वायरस कुत्तो से कुत्तों में काटने व चाटने से फ़ैल जाता है। जिसमें वे 40 किलोमीटर के दायरे तक के कुत्तों को संक्रमित कर सकते है। इसलिए एंटीरेबीज का इंजेक्शन कुत्तो को लगना अनिवार्य है। यदि किसी मनुष्य को कुत्ता काट या चाट लेता है तो उस समय उसको साबुन से धोये एवं धुप में निकले तथा बिना किसी देरी के इसका वैक्सीन शून्य, तीसरे, सातवें, चौदवे, अट्ठाइसवें एवं अठानवे दिन पर आवश्यक रूप से लगवाएं कुत्ता काटने की समस्या 6 से 16 साल की उम्र के बच्चो में ज्यादा है। यह बीमारी नर्वस सिस्टम पर कण्ट्रोल करता है, जो पीड़ित व्यक्ति के ब्रेन पर कण्ट्रोल कर ह्रदय को पैरालाइज कर देती है, इससे उसकी मौत हो जाती है।
सही समय पर सही कदम
डॉ राजीव त्यागी ने बताया की रेबीज एक अत्यंत घातक और जानलेवा वायरल बीमारी है, जो मुख्य रूप से संक्रमित जानवरों के काटने या छूने से मनुष्यों में फैलती है। यह वायरस शरीर के केंद्रीय तंत्रिका तंत्र (मस्तिष्क) को प्रभावित करता है। एक बार इसके लक्षण दिखने के बाद यह बीमारी 100ः जानलेवा हो जाती है, लेकिन सही समय पर सही कदम बढ़ाकर इसे 100ः रोका जा सकता है।जानवर के काटने पर तुरंत किए जाने वाले प्राथमिक उपाय काटने वाले स्थान को तुरंत बहते पानी और साबुन से कम से कम 15 मिनट तक अच्छी तरह धोएं। ऐसा करने से वायरस का एक बड़ा हिस्सा नष्ट हो जाता है। एंटीसेप्टिक लगाएं धोने के बाद घाव पर आयोडीन (जैसे बीटाडिन) या अल्कोहल युक्त एंटीसेप्टिक लगाएं। घाव पर पट्टी बांधने या टांके लगवाने के बजाय सीधे नजदीकी सरकारी अस्पताल या डॉक्टर से संपर्क करें। एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) डॉक्टर द्वारा तय किए गए शेड्यूल के अनुसार वैक्सीन के टीके लगवाएं। टीका लगवाने में बिल्कुल भी देरी या लापरवाही न करें, क्योंकि शेड्यूल बदलने पर वैक्सीन बेअसर हो सकती है। रेबीज इम्युनोग्लोबुलिन (आरआई जी) अगर घाव बहुत गहरा है, तो डॉक्टर तुरंत संक्रमण से लड़ने के लिए घाव के आस-पास रेबीज इम्युनोग्लोबुलिन (सीरम) का इंजेक्शन भी देते हैं।डॉ प्रेरणा मित्तल ने बताया की लोहे से चोट लगने पर आम बोलचाल में जिसे श्सेप्टिक होनाश् कहा जाता है, वह असल में बैक्टीरियल इन्फेक्शन (संक्रमण) या टिटनेस का खतरा होता है। इसका तुरंत और सही इलाज बेहद जरूरी है ताकि संक्रमण पूरे शरीर में न फैले घाव को साफ करेंरू चोट लगते ही घाव को तुरंत साफ बहते पानी और साबुन से अच्छी तरह धोएं ताकि वहां जमा धूल, मिट्टी या जंग निकल जाए। दबाव बनाएं अगर खून बह रहा है, तो एक साफ कपड़े से घाव को हल्के हाथों से दबाकर खून रोकने की कोशिश करें।एंटीसेप्टिक क्रीमरू घाव साफ करने के बाद उस पर कोई अच्छी एंटीसेप्टिक क्रीम या लिक्विड लगाएं। टिटनेस का इंजेक्शन 24 से 48 घंटे के भीतर लोहे से चोट लगने पर सबसे जरूरी काम टिटनेस का टीका लगवाना है। इसे आदर्श रूप से चोट लगने के 24 से 48 घंटों के भीतर लगवा लेना चाहिए।डॉ विनीत कुमार शर्मा ने बताया की हमारे कॉलेज में एंटीरेबीज से सम्बंधित समिति बनी हुए यदि कोई भी इस प्रकार की घटना सामने आती है तो उसके उपचार में मदद की जाती है तथा पशुओ के डॉक्टर से उसका इलाज समय कराया जा सके। डॉ मो नईम ने बताया की यदि किसी संक्रमित जानवर की लार आपकी खुली त्वचा, आँख, नाक या मुँह के संपर्क में आ जाए, तो भी यह वायरस फैल सकता है। पालतू जानवरों का टीकाकरण अपने पालतू कुत्तों और बिल्लियों को 4 महीने की उम्र के बाद कानूनन रेबीज का टीका जरूर लगवाएं और हर साल इसका बूस्टर डोज दिलवाएं। अज्ञात जानवरों से दूरी आवारा, बीमार या जंगली जानवरों को छूने या उनके करीब जाने से बचें। आवारा कुत्तों का प्रबंधन के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, सामुदायिक स्तर पर आवारा कुत्तों का बड़े पैमाने पर टीकाकरण और उनकी नसबंदी करके रेबीज को पूरी तरह नियंत्रित किया जा सकता है। इस प्रोग्राम का संचालन डॉ स्नेह यादव, सहायक अध्यापक, कृषि विभाग ने किया। प्रोग्राम में डॉ विपिन नैन एवं जिले के अधिकतम पशु पालन चिकित्षक, कृषि विभाग श्री राम कॉलेज के डॉ परवीन मालिक, डॉ अंजलि जाखड़, डॉ संतोष, डॉ अक्षय कुमार, डॉ रीनू कुमार, डॉ विपिन कुमार सैनी, विकाश त्यागी, सालनि मिश्रा, एवं सभी विद्यार्थी मौजूद रहे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार में फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वोट चोरी और लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाते हुए महानगर कांग्रेस कमेटी ने चंद्राचार्य चौक पर प्रदर्शन किया और मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन कर गिरफ्तारी की मांग की। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और

उत्तरांचल पंजाबी महासभा ने दी शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शहीद भगत सिंह की जयंती पर उत्तरांचल पंजाबी महासभा भगतसिंह जोन के अध्यक्ष नागेश वर्मा के नेतृत्व में महासभा के सदस्यों ने भगतसिंह चौक स्थित शहीदे आजम की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उत्तरांचल पंजाबी महासभा महिला मोर्चा कि प्रदेश महामंत्री अन्नू कक्कड़ एवं संस्था के प्रदेश

शील इंस्टिट्यूट की पूर्व छात्रा दिव्या चौहान का हुआ पूर्ति निरीक्षक पद पर चयन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की लोअर पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर पूर्ति निरीक्षक पद पर चयनित होने पर शील इंस्टिट्यूट की छात्रा दिव्या चौहान इंस्टिटयूट के डायरेक्टर विभास सिन्हा ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंटकर संस्थान की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विभास सिन्हा

सपा कार्यकर्ताओं ने दी शहीद-ए-आजम भगत सिंह को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पार्टी समाजवादी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहीद-ए-आजम भगतसिंह की 119वीं जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और उनके बलिदान को नमन किया। ललतारौ पुल स्थित सपा महानगर कार्यालय पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के दौरान वरिष्ठ सपा नेता डा.राजेंद्र पाराशर ने कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह महान देश भक्त और

स्वस्थ हृदय के लिए शरीर, मन और आत्मा का संतुलन आवश्यक-डा.संजय शाह

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वामी रामप्रकाश चैरिटेबल अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डा.संजय शाह ने कहा कि प्रदूषण, अनहेल्दी खानपान, फिजिकल एक्टिविटी की कमी और स्ट्रेसफुल लाइफस्टाइल ने सेहत को गंभीर खतरे में डाल दिया है। खासकर युवाओं में दिल की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। हार्ट अटैक, स्ट्रोक और हार्ट फेलियर जैसी समस्याएं लाखों जिंदगियां छीन

प्रधानमंत्री मोदी के जीवन से प्रेरणा ले युवा पीढ़ी-मनोज गौतम

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के सोहलपुर गांव में राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों ने हिस्सा लिया। इस दौरान

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal