श्रीरामलीला कमेटी नई मंडी मनाएगी भव्य शताब्दी वर्ष, 30 सितंबर से श्रीराम कथा

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीरामलीला कमेटी नई मंडी इस वर्ष श्रीरामलीला महोत्सव का शताब्दी वर्ष बड़े हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ मनाएगी। सौ वर्ष की गौरवशाली परंपरा पूरी होने के अवसर पर कमेटी द्वारा धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों की विशेष श्रृंखला आयोजित की जाएगी। इसकी जानकारी कमेटी के अध्यक्ष संजय मित्तल ने प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकारों को दी।
अध्यक्ष संजय मित्तल ने बताया कि नई मंडी में श्रीरामलीला मंचन की परंपरा को इस वर्ष 100 वर्ष पूरे हो रहे हैं। शताब्दी वर्ष के मुख्य आयोजनों की शुरुआत 30 सितंबर से 6 अक्टूबर तक श्रीरामलीला भवन नई मंडी में संगीतमय श्रीराम कथा से होगी। कथा में श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. उमाकांतानंद सरस्वती जी महाराज अपने श्रीमुख से श्रद्धालुओं को धर्म एवं भगवान श्रीराम के आदर्शों से अवगत कराएंगे।

इसके बाद 8 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक श्रीरामलीला का भव्य मंचन किया जाएगा। रामलीला का मंचन मथुरा की श्यामा-श्याम ब्रज लीला संस्थान के कलाकारों द्वारा किया जाएगा। इस दौरान भगवान श्रीराम के जीवन, आदर्श, मर्यादा और धर्म से जुड़े प्रसंगों का मंचन कर श्रद्धालुओं को भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपराओं से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
कमेटी के अनुसार, 21 अक्टूबर को भगवान श्रीराम के राजतिलक के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दिन कलाकारों द्वारा महाराजा अग्रसेन जी की जीवन लीला का मंचन भी किया जाएगा। साथ ही कमेटी की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
संजय मित्तल ने कहा कि शताब्दी वर्ष केवल रामलीला मंचन की सौ वर्ष पुरानी परंपरा का उत्सव नहीं, बल्कि नई मंडी और मुजफ्फरनगर की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत का भी महत्वपूर्ण अवसर है। शताब्दी वर्ष के आयोजनों को यादगार बनाने के लिए कमेटी द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
प्रेसवार्ता में कमेटी के संरक्षक भीमसेन कंसल, अध्यक्ष संजय मित्तल, मंत्री अशोक गर्ग, कोषाध्यक्ष आदित्य भरतिया सहित बृज गोपाल छारिया, प्रवीण कुमार, राजीव अग्रवाल, उपेंद्र मित्तल, विदित गुप्ता, राजेंद्र सिंघल, अभिषेक कुच्छल, कुलदीप शर्मा, अचिन सागर, विवेक गर्ग, विवेक बंसल आदि मौजूद रहे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार में फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वोट चोरी और लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाते हुए महानगर कांग्रेस कमेटी ने चंद्राचार्य चौक पर प्रदर्शन किया और मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन कर गिरफ्तारी की मांग की। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और

उत्तरांचल पंजाबी महासभा ने दी शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शहीद भगत सिंह की जयंती पर उत्तरांचल पंजाबी महासभा भगतसिंह जोन के अध्यक्ष नागेश वर्मा के नेतृत्व में महासभा के सदस्यों ने भगतसिंह चौक स्थित शहीदे आजम की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उत्तरांचल पंजाबी महासभा महिला मोर्चा कि प्रदेश महामंत्री अन्नू कक्कड़ एवं संस्था के प्रदेश

शील इंस्टिट्यूट की पूर्व छात्रा दिव्या चौहान का हुआ पूर्ति निरीक्षक पद पर चयन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की लोअर पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर पूर्ति निरीक्षक पद पर चयनित होने पर शील इंस्टिट्यूट की छात्रा दिव्या चौहान इंस्टिटयूट के डायरेक्टर विभास सिन्हा ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंटकर संस्थान की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विभास सिन्हा

सपा कार्यकर्ताओं ने दी शहीद-ए-आजम भगत सिंह को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पार्टी समाजवादी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहीद-ए-आजम भगतसिंह की 119वीं जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और उनके बलिदान को नमन किया। ललतारौ पुल स्थित सपा महानगर कार्यालय पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के दौरान वरिष्ठ सपा नेता डा.राजेंद्र पाराशर ने कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह महान देश भक्त और

स्वस्थ हृदय के लिए शरीर, मन और आत्मा का संतुलन आवश्यक-डा.संजय शाह

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वामी रामप्रकाश चैरिटेबल अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डा.संजय शाह ने कहा कि प्रदूषण, अनहेल्दी खानपान, फिजिकल एक्टिविटी की कमी और स्ट्रेसफुल लाइफस्टाइल ने सेहत को गंभीर खतरे में डाल दिया है। खासकर युवाओं में दिल की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। हार्ट अटैक, स्ट्रोक और हार्ट फेलियर जैसी समस्याएं लाखों जिंदगियां छीन

प्रधानमंत्री मोदी के जीवन से प्रेरणा ले युवा पीढ़ी-मनोज गौतम

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के सोहलपुर गांव में राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों ने हिस्सा लिया। इस दौरान

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal