नवीन मंडी में नए गुड़ की आवक शुरू, ₹2100 प्रति मन खुला भाव

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर की एशिया की प्रमुख गुड़ मंडी में सोमवार से गुड़ की नई आवक के साथ रौनक लौट आई है। इसके अलावा नई मंडी में आढ़तियों के यहां पर किसान धान बेचने पहुंच रहे हैं। जिले के जानसठ, सिसौली, बुढ़ाना, बिटावटा, फुगाना, कन्हैडा आदि क्षेत्रों में शुगर मिल चलने से पहले ही कोल्हूओं पर गुड़ बनाने का काम शुरू हो गया है। नवीन मंडी स्थल में नए गुड़ की पहली बिक्री रजत सिंघल द्वारा की गई, जिसकी शुरुआत सोनू सिंघल ने कराई। नए गुड़ का शुरुआती भाव ₹2100 प्रति मन खुला। इस अवसर पर नवीन मंडी व्यापार संघ के अध्यक्ष संजय मिश्रा, महामंत्री अंचित मित्तल, उपाध्यक्ष मनीष चौधरी, उपाध्यक्ष भारत सिंघल, कुलवंत सिंह काकण, कमरुद्दीन सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, किसान एवं मजदूर मौजूद रहे।
नए गुड़ की आवक शुरू होने से नवीन मंडी में व्यापारिक गतिविधियों में उत्साह देखने को मिला। किसानों, व्यापारियों और मजदूरों में खुशी की लहर है। व्यापारियों ने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में गुड़ की आवक बढ़ने से मंडी में कारोबार को और गति मिलेगी। उधर कोल्हूओं पर गुड़ बनते ही नई मंडी गुड़ मंडी में भी नए गुड़ की आवक भी शुरू हो गई है। गुड़ कारोबारी संजय मिश्रा, अचिंत मित्तल आदि ने अगले सप्ताह से आवक और कारोबार में तेजी की संभावना जताई गई है। इस समय गुड़ मंडी में सीजन की पहली खेप पहुंचते ही खरीद-फरोख्त शुरू हो गई और मंडी में चहल-पहल बढ़ने भी लगी है।

आयुर्वेद जनजागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत “आयुर्वेद को जानो” विषय पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण के निर्देशन तथा क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ इसम पाल के मार्गदर्शन में समिति सदस्य डॉ राजीव कुमार द्वारा “11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस” के उपलक्ष्य में जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कॉलेज काकड़ा में भारत की

मुजफ्फरनगर में यूपीआई पेमेंट पर चार्ज के विरोध में व्यापारियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उद्योग व्यापार मंडल मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को दो ज्ञापन सौंपे। एक ज्ञापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित करते हुए यूपीआई के माध्यम से भुगतान लेने वाले व्यापारियों पर किसी भी प्रकार का चार्ज लगाए जाने के विरोध में सौंपा गया। इस दौरान

मंत्री कपिल देव के नेतृत्व में होगा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भव्य स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी 22 सितंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मुजफ्फरनगर के रास्ते सहारनपुर पहुँचेंगे। उनके प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत की तैयारियाँ शुरू कर दी गई हैं। बीते दिवस राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने गांधी नगर स्थित अपने आवास पर कुकड़ा मंडल के पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण

ढ़ासरी में लापता मासूम का शव तालाब से बरामद, परिवार में मचा कोहराम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के एक ककनौली थाना क्षेत्र के गाँव ढांसरी के दलित परिवार में मातम छा गया जब परिवार के ढाई वर्षीय मासूम का शव तालाब से बरामद हुआ। मासूम आयांश रविवार को मंदिर के पास से गायब हो गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज जांच शुरू कर दी है।

जिला कारागार का प्रभारी जनपद न्यायाधीश ने डीएम और एसएसपी के साथ किया निरीक्षण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रभारी जनपद न्यायाधीश गरिमा सिंह ने डीएम उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा और अन्य अधिकारियों के साथ जिला कारागार का निरीक्षण किया गया। अधिकारीगण द्वारा निरीक्षण के दौरान जिला कारागार में पुरुष व महिला बैरकों, रसोईघर का निरीक्षण करते हुए विशेष सफाई एवं बंदियों को मेन्यू के हिसाब से

होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज को मिला एक्सीलेंस इन स्टूडेंट्स डेवलपिंग अवार्ड

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नेशनल इंडिपेंडेंट स्कूल्स अलायंस (नीसा) द्वारा उत्तराखंड में आयोजित स्कूल लीडरशिप समिट मंथन में होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज जडौदा को सम्मान मिला है। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवेंद्र दहिया व रीता दहिया को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्यों के लिए एक्सीलेंस इन स्टूडेंट्स डेवलपिंग

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई