ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल में मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल जूनियर विंग में भारत विकास परिषद समृद्धि शाखा की ओर से मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रबंधक विनोद संगल, उपाध्यक्ष महेश गर्ग, भारत विकास परिषद समृद्धि शाखा के विवेक वर्मा (अध्यक्ष) , प्रदीप गर्ग (सचिव ), गौरव जैन (कोषाध्यक्ष) महिला संयोजिका कार्यक्रम संयोजक पूर्णिमा कंबोज (जिला महिला सहभागिता) पूनम गुप्ता (उदय शाखा महिला सहभागिता) ज्योति बंसल (अमेटी शाखा महिला सहभागिता) आशा संगल, नीरा सिंहल, स्वीटी बंसल, स्वाति अग्रवाल, चेयरमैन बृजमोहन सिंघल, विवेक वर्मा, डायरेक्टर एमके. गुप्ता, प्रधानाचार्य आजाद वीर, हेडमिस्ट्रेस श्रीमती ममता चौहान, काउंसलर कंचन उपस्थित रहीं। मुख्य अतिथि – डॉ. सलोनी अग्रवाल एवं शशि गर्ग रही| मेहंदी प्रतियोगिता में समूह ‘ अ’ में कक्षा 3 से लेकर 5 में प्रांजलि प्रथम, हुमेरा द्वितीय व मानवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समूह ‘ब’ में कक्षा 6 से लेकर 8 तक में नव्या प्रथम, अस्मित द्वितीय व अन्वी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में समूह ‘अ’ में कक्षा 3 से 5 तक में प्रार्थना गुप्ता, धरा ठाकुर, मानवी पाल व अवनि अग्रवाल ने प्रथम, सृष्टि ,अनिक्षा ,रितवी द्वितीय स्थान प्राप्त किया।समूह ‘ब’ में कक्षा 6 से 8 में अनिका तोमर, जीविधा, नन्दना, रिद्धि, आर्या प्रथम, वेदांशी यादव, मोक्षि शर्मा, हर्शिका, शान्वी द्वितीय, वनिका, काव्या, शताक्षी गर्ग और अवनी ने तृतीया स्थान प्राप्त किया। बच्चों को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अंत में भारत विकास परिषद समृद्धि शाखा के सदस्य डॉक्टर परवेश ने बच्चों व विद्यालय के सभी शिक्षक – शिक्षिकाओं की सराहनीय प्रशंसा की ।

आयुर्वेद जनजागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत “आयुर्वेद को जानो” विषय पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण के निर्देशन तथा क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ इसम पाल के मार्गदर्शन में समिति सदस्य डॉ राजीव कुमार द्वारा “11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस” के उपलक्ष्य में जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कॉलेज काकड़ा में भारत की

मुजफ्फरनगर में यूपीआई पेमेंट पर चार्ज के विरोध में व्यापारियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उद्योग व्यापार मंडल मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को दो ज्ञापन सौंपे। एक ज्ञापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित करते हुए यूपीआई के माध्यम से भुगतान लेने वाले व्यापारियों पर किसी भी प्रकार का चार्ज लगाए जाने के विरोध में सौंपा गया। इस दौरान

मंत्री कपिल देव के नेतृत्व में होगा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भव्य स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी 22 सितंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मुजफ्फरनगर के रास्ते सहारनपुर पहुँचेंगे। उनके प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत की तैयारियाँ शुरू कर दी गई हैं। बीते दिवस राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने गांधी नगर स्थित अपने आवास पर कुकड़ा मंडल के पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण

ढ़ासरी में लापता मासूम का शव तालाब से बरामद, परिवार में मचा कोहराम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के एक ककनौली थाना क्षेत्र के गाँव ढांसरी के दलित परिवार में मातम छा गया जब परिवार के ढाई वर्षीय मासूम का शव तालाब से बरामद हुआ। मासूम आयांश रविवार को मंदिर के पास से गायब हो गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज जांच शुरू कर दी है।

जिला कारागार का प्रभारी जनपद न्यायाधीश ने डीएम और एसएसपी के साथ किया निरीक्षण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रभारी जनपद न्यायाधीश गरिमा सिंह ने डीएम उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा और अन्य अधिकारियों के साथ जिला कारागार का निरीक्षण किया गया। अधिकारीगण द्वारा निरीक्षण के दौरान जिला कारागार में पुरुष व महिला बैरकों, रसोईघर का निरीक्षण करते हुए विशेष सफाई एवं बंदियों को मेन्यू के हिसाब से

होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज को मिला एक्सीलेंस इन स्टूडेंट्स डेवलपिंग अवार्ड

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नेशनल इंडिपेंडेंट स्कूल्स अलायंस (नीसा) द्वारा उत्तराखंड में आयोजित स्कूल लीडरशिप समिट मंथन में होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज जडौदा को सम्मान मिला है। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवेंद्र दहिया व रीता दहिया को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्यों के लिए एक्सीलेंस इन स्टूडेंट्स डेवलपिंग

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई