237 शिक्षकों की समायोजन सूची में 128 ने कराई आपत्ति

Share :

मुजफ्फरनगर। बेसिक शिक्षा विभाग में समायोजन नीति के तहत शिक्षकों को चयनित किया गया है। ऐसे में जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे विद्यालयों में मानकों से कई अधिक शिक्षकों की तैनाती के बीच 237 शिक्षकों के समायोजन की तैयारी है, लेकिन इससे पूर्व ही शिक्षकों ने आपत्तियां विभाग को दे दी हंै। प्राप्त 128 आपत्तियों में सबसे ज्यादा आपत्तियां खतौली ब्लॉक के शिक्षकों की है। शासन के आदेश पर समायोजन प्रकिया में प्राथमिक विद्यालयों में मानक से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाओं संख्या को कम कर कम शिक्षकों वाले विद्यालयों में भेजे जाने की प्रक्रिया बीएसए कार्यालय में शुरू है। इसमें प्राथमिक विद्यालयों में 237 शिक्षकों को समायोजन की सूची के लिए चुना गया है, जिसमें 27 प्रधानाध्यापक शामिल है। इन शिक्षकों की सूची सार्वजनिक करते हुए आपत्तियां मांगी है, जिसमें विभाग को 128 शिक्षकों की आपत्तियां प्राप्त हुई है। इन शिक्षकों में सबसे ज्यादा बीमारी का विवरण देकर समायोजन नहीं करने की गुहार लगाई है। विभाग ने अभी 22 शिक्षकों की आपत्ति स्वीकार कर ली है। जिले में होने वाले 237 शिक्षकों के समायोजन में 128 आपत्तियों में 22 आपत्ति स्वीकृत हुई हैं, इसमें सदर ब्लॉक से 2, बघरा, जानसठ व शाहपुर से 3-तीन, बुढ़ाना से 4, खतौली से 7 आपत्तियां स्वीकार करते हुए उनका नाम समायोजन सूची से हटा दिया है।

इन्होंने कहा-
बीएसए संदीप कुमार ने कहा कि जिले के प्राथमिक विद्यालयों से 237 शिक्षकों के समायोजन की सूची तैयारी हुई है, इनमें 128 शिक्षकों ने आपत्तियां दर्ज की हैं वहीं कुछ शिक्षकों की आपत्तियां स्वीकृत होने के साथ अन्य की जांच अभी चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के सांसद हरेंद्र मलिक ने किया मंथन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक ने रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक कर मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और लंबित विकास कार्यों को जल्द पूरा कराने पर चर्चा की। बैठक में रेलवे स्टेशन के विस्तार, यात्री सुविधाओं और नई मंडी क्षेत्र को रेलवे स्टेशन

श्री बालाजी धाम मंदिर में पुरुषोत्तम मास में आयोजित अखंड हरिनाम कीर्तन पाठ का विधिवत समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री बालाजी धाम मन्दिर सेवा समिति द्वारा पुरुषोत्तम मास में 17 मई से15 जून तक सीताराम मंदिर में अखंड हरिनाम “ओम नमो भगवते वासुदेवाय” महामन्त्र जाप का भव्य आयोजन अध्यक्ष हरिशंकर तायल की देखरेख में किया गया। पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिन सोमवती अमावस्या को इस पूरे एक महीने तक चले आयोजन का

एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आज एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुजफ्फरनगर में एक भव्य पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में योग के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना तथा भारतीय संस्कृति की इस अमूल्य धरोहर के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना

स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन ने किया नवागत ईओ का स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन उत्तर प्रदेश शाखा नगर पालिका परिपद, मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष बृजमोहन एवं संगठन के पदाधिकारियों द्वारा नगर पालिका परिषद, मुजफ्फरनगर के नवांतुग अधिशासी अधिकारी पवन कुमार को पालिका का कार्यभार ग्रहण करने के उपलक्ष में पुष्पगुच्छ (बुके) एवं मिष्ठान आदि देकर अपनी शुभकमानाएं प्रस्तुत की। इस दौरान पालिका के समस्त

राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ ने उठाई दक्ष प्रजापति चौक बनाने की मांग

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार प्रजापति का अचानक जनपद मुजफ्फरनगर आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने जनपद में प्रजापति समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं समाज में व्याप्त असंतोष के विषय में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह प्रजापति ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal