मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। औद्योगिक विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की मिसाल पेश करते हुए मोरवेल ट्यूब्स प्राइवेट लि ने अपने परिसर में 600 किलोवाट (kW) का विशाल सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित कर हरित क्रांति की ओर एक मजबूत कदम बढ़ाया है। ₹2.50 करोड़ (250 लाख) की लागत से तैयार इस प्रोजेक्ट का विधिवत उद्घाटन 16 जनवरी 2025 जनपद के जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, नेडा (NEDA) अधिकारी भजन सिंह तथा जनपद IIA चैप्टर के कई गणमान्य उद्योगपति और सदस्य उपस्थित रहे। इस हरित पहल के पीछे मोरवेल ट्यूब्स के मैनेजिंग डायरेक्टर एफ. सी. मोघा की दूरगामी सोच और पर्यावरण के प्रति अटूट प्रतिबद्धता है। उनका मानना है कि: “किसी उद्योग की वास्तविक सफलता केवल उत्पादन और मुनाफे से नहीं, बल्कि पर्यावरण सुरक्षा और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने से तय होती है।” इसी विचार को साकार करने में उनके दोनों पुत्रों— रजत कुमार मोघा एवं देवांशु कुमार मोघा—तथा संपूर्ण टीम ने मुख्य भूमिका निभाई। परिवार और प्रबंधन के इसी एकजुट प्रयास से यह महत्वाकांक्षी परियोजना सफलतापूर्वक धरातल पर उतरी।
मोरवेल ट्यूब्स का यह 600 kW सोलर प्लांट न केवल पर्यावरण बल्कि कंपनी के वित्तीय प्रबंधन के लिए भी वरदान साबित हो रहा है:
मासिक उत्पादन: लगभग 60,000 यूनिट स्वच्छ बिजली
मासिक बचत: ₹6.80 प्रति यूनिट की दर से ₹4.08 लाख प्रति माह की सीधी बचत
वार्षिक योगदान: लगभग ₹48.96 लाख प्रति वर्ष की ऊर्जा लागत में कमी
’विकास भी, पर्यावरण भी’: दूरगामी प्रभाव
सौर ऊर्जा को अपनाकर मोरवेल ट्यूब्स ने यह साबित किया है कि औद्योगिक प्रगति और प्रकृति का संतुलन एक साथ संभव है। इस पहल के प्रमुख लाभ:
कार्बन फुटप्रिंट में कमी: पारंपरिक तापीय बिजली पर निर्भरता घटने से ग्रीनहाउस गैसों का उत्सर्जन कम होगा।
Net Zero लक्ष्यों में योगदान: भारत सरकार के हरित ऊर्जा एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को बल।
MSME क्षेत्र के लिए प्रेरणा: अन्य उद्योगों और इकाइयों के लिए सौर ऊर्जा अपनाने का एक सफल मॉडल।
एफ. सी. मोघा का स्पष्ट संदेश है—”उद्योग की प्रगति तभी सार्थक है, जब उसके साथ पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित हो।” बोरवेल ट्यूब्स का यह 600 kW सौर ऊर्जा संयंत्र देश के तमाम उद्योगों को ‘हरित उद्योग’ बनने की प्रेरणा देता है। ऊर्जा की बचत, पर्यावरण की सुरक्षा और उद्योग की प्रगति—यही आज के भारत की असली ताकत है।

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा






