शहर में आवारा कुत्तों के आतंक से मिलेगी लोगों को निजात

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पशु जन्म नियंत्रण और पशु संरक्षण की दिशा में नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। रविवार को नगर पालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप द्वारा नगरपालिका के समन्वय में जीव दया फाउंडेशन द्वारा संचालित एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) एवं रेबीज वैक्सीनेशन सेंटर का शुभारंभ वरिष्ठ भाजपा नेता विवेक बालियान और गौरव स्वरूप के साथ फीता काटकर किया गया। केंद्र के माध्यम से शहरी क्षेत्र में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या पर नियंत्रण के साथ उन्हें रेबीज के प्रभाव से बचाने के लिए टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इससे शहरवासियों को भी इन पशुओं के आतंक से निजात मिलेगी।

शहर में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या के कारण नागरिकों के सामने कुत्तों के हमले और रेबीज संक्रमण का खतरा जैसी समस्याएं बनी हुई हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने पशु कल्याण और जनसुरक्षा को साथ लेकर यह पहल शुरू की है। पचेंडा रोड पर एनजीओ जीव दया फाउंडेशन के द्वारा संचालित इस केंद्र के माध्यम से विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों की देखरेख में आवारा कुत्तों की नसबंदी और रेबीज टीकाकरण के लिए एक बड़ा अभियान शुरू किया जाएगा।
नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि आवारा कुत्तों की समस्या का समाधान मानवीय और वैज्ञानिक तरीके से किया जाना जरूरी है। एबीसी और टीकाकरण केंद्र की शुरुआत से एक ओर पशुओं के अनियंत्रित प्रजनन पर रोक लगाने में मदद मिलेगी, वहीं दूसरी ओर रेबीज जैसी गंभीर बीमारी के प्रसार को नियंत्रित करने में भी सहयोग मिलेगा। पहले चरण में एबीसी केंद्र की टीम नगर पालिका प्रशासन के साथ समन्वय कर शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर अभियान चलाएगी। कलेक्ट्रेट, पुलिस लाइन, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, जिला अस्पताल सहित अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों को अभियान में शामिल किया जाएगा। उन्होंने शहरवासियों से अभियान में सकारात्मक सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यह पहल स्वच्छ, स्वस्थ और सुरक्षित मुजफ्फरनगर की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, इसमें सभी की सहभागिता जरूरी है।
नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि मौजूदा केंद्र के साथ-साथ पालिका का अपना एबीसी और शेल्टर सेंटर स्थापित करने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए भूमि की तलाश की जा रही है। स्थायी केंद्र बनने के बाद पशु जन्म नियंत्रण, टीकाकरण और पशुओं की देखभाल से संबंधित व्यवस्थाओं को और व्यापक स्तर पर संचालित किया जा सकेगा। शुभारंभ कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता विवेक बालियान, गौरव स्वरूप, क्षेत्रीय सभासद पूजा पाल, कपिल पाल, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनु चौधरी, मुख्य खाद्य एवं सफाई निरीक्षक योगेश कुमार और केंद्र संचालक डॉ. देवेश बालियान के अलावा सत्यवीर सिंह, डॉ. ऋषभ अग्रवाल, राज वत्स और कार्तिक राठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

संतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुआ श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के संयोजन में जगजीतपुर में निर्मित किए जा रहे नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास समारोह संत महापुरूषों और श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित शिलान्यास समारोह में

चोरी के मोबाइल फोन व नकदी समेत दो गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। वसंत विहार फेस-2 कनखल निवासी रमाकांत शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर सराय रोड़ पर कार का शीशा तोड़कर डैश बोर्ड पर रखा मोबाइल फोन और दो हजार रूपए चोरी कर लिए जाने के

गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ने का दिख रहा असर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार 14 सितम्बर से शुरू हो रहे दस दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू हो गयी है। उत्सव लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। श्रद्धालु बाजारों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं खरीद रहे हैं। ग्राहकों की पंसद के अनुरूप अलग-अलग आकार और स्वरूप की प्रतिमाएं बाजार में उपलब्ध हैं। पर्यावरण संरक्षण के

भगत सिंह चौक और रेल पुलिया के नीचे भरा बरसात का पानी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रविवार को हुई बरसात के बाद भगत सिंह चौक रेल पुलिया के नीचे जलभराव होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन जलभराव में फंस गए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पानी में फंसे वाहनों को निकालने में मदद की। इस दौरान स्थानीय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal