अब पर्दे पर मुजफ्फरनगर का इतिहास दोहरायेगा ‘कालिया’

Share :

मुजफ्फरनगर। पहले से ही काफी चर्चाओं में रहा मुजफ्फरनगर जनपद एक बार फिर अपनी पहचान बनाने की ओर सुखिर्यां बटोरने की चाहत लेकर आ रहा है। चाहे क्राइम हो या फिर भाई चारा। मुजफ्फरनगर पर पूर्व में भी वेब सीरीज बन चुकी हैं। मुजफ्फरनगर पर अब कालिया हिन्दी फिल्म बनने जा रही हैं। सोमवार को आबकारी रोड स्थित रॉयल बैंकट हॉल में फिल्म निर्माता सलीम गौर ने अपनी पूरी टीम के साथ मीडिया सेंटर के पत्रकारों से वार्ता कर बताया कि 2025 में फरवरी माह में मुजफ्फरनगर में हो रहे क्राइम से बचने और उसकों रोकने की थीम पर आधारित हिन्दी फिल्म बनायेंगे। उन्होने बताया कि नफीस कालिया फिल्म की सूटिंग उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश में होगी। फिल्म की कहानी को लेकर बताया कि कहानी मुजफ्फरनगर की सच्ची घटनाओं पर आधारित रहेगी। फिल्म की कहानी के आधार पर फिल्म समूचे देश में छा जाने का दावा किया हैं। सलीम गौर व प्रदीप मारू कोहिनूर फिल्मस व पीएम फिल्मस एन्टरटेनमेंट के बेनर तले फिल्म की शुरूआत की जायेगी। उन्होंने बताया कि फिल्म मुजफ्फरनगर पर बनाई जायेगी, जिसके चलते फिल्म के अधिकतर किरदार मुजफ्फरनगर से उठाये गये हैं। फिल्म की शुरूआत करने से पूर्व ही लेखक निर्माता-निदेशकों द्वारा प्रमोशन के लिए अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने का प्रयास किया जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म के माध्यम से लोगों को क्राइम से दूर करने के लिए प्रेरित किया जायेगा, जिससे मुजफ्फरनगर के साथ साथ अन्य जनपदों में भी लोग क्राइम के प्रति जागरूक हो सके और बढते क्राइम के ग्राफ को रोकने में सहायता मिल सके। पत्रकार वार्ता में राजस्थान से आये कलाकारों द्वारा भी फिल्म को शुरू होने से पूर्व ही हिट होने का दावा किया गया हैं। इस दौरान सलीम गौर, प्रदीप मारू, सारा खान, आशू कपूर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई