B.P.E.S., B.P.Ed. एवं B.Sc. Physical Education के अभ्यर्थियों का Physical Fitness Test

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एसडी कॉलेज मुजफ्फरनगर में माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर से संबद्ध B.P.E.S., B.P.Ed. एवं B.Sc. Physical Education पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों का Physical Fitness Test आयोजित किया गया। इस फिटनेस टेस्ट में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता का परीक्षण निर्धारित मानकों एवं विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार किया गया।
प्रवेश प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए विश्वविद्यालय द्वारा गठित समिति के सदस्यों एवं सहयोगी स्टाफ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर प्रो. सुधीर पुंडीर, चेयरमैन, स्पोर्ट्स काउंसिल, माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर; प्रो. संदीप गुप्ता, स्पोर्ट्स ऑफिसर एवं सचिव, स्पोर्ट्स काउंसिल; प्रो. संजय कुमार, एडमिशन कोऑर्डिनेटर, माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय; तथा डॉ. अंशुल शर्मा, कोऑर्डिनेटर फिटनेस टेस्ट एवं असिस्टेंट प्रोफेसर, एस.डी. कॉलेज, मुजफ्फरनगर उपस्थित रहे।
इस अवसर पर समिति के आंतरिक सदस्यों डॉ. गौरव बालियान, श्री धीरेंद्र कुमार, प्रो. हरवीर सिंह चौधरी, प्रो. प्रवीण अहमद, डॉ. दीक्षा, डॉ. चंद्रमणि, डॉ. नागेंद्र, डॉ. संदीप एवं डॉ. नितिन ने भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। बाह्य विशेषज्ञ सदस्यों में प्रो. सिंकु कुमार सिंह, जॉइंट सेक्रेटरी (स्पोर्ट्स), AIU; डॉ. अजय मलिक, HOD Physical Education, Gurukul Kangri University, Haridwar; तथा डॉ. विक्रम सिंह, HOD Physical Education, J.N.U., New Delhi शामिल रहे।
प्रवेश प्रक्रिया में सहयोग के लिए राहुल मिश्रा, अंजुल, सुनील कुमार, मनीष कुमार, आशुतोष कुमार, रोहित पुंडीर, अनुज कुमार, विकास कुमार एवं रवि कुमार ने सपोर्टिंग स्टाफ के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। फिटनेस टेस्ट के दौरान अभ्यर्थियों में खेल एवं शारीरिक शिक्षा के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिला। प्रवेश प्रक्रिया के अगले चरणों को भी विश्वविद्यालय के निर्धारित नियमों के अनुसार संपन्न कराया जाएगा। एस.डी. कॉलेज, मुजफ्फरनगर में आयोजित इस प्रक्रिया का उद्देश्य योग्य अभ्यर्थियों का निष्पक्ष एवं पारदर्शी चयन सुनिश्चित करना है।

छपार में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पुलिस संग छापा मारकर नकली मावा बनाते एक आरोपी को किया पकड़ा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के छपार में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस ने सयुंक्त रूप से छापेमारी करते हुए केमिकल द्वारा नकली मावा तैयार करके मंडी में बेचने के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने दस कुंतल मावा व भारी मात्रा में कैमिकल भी बरामद किया। टीम

हरिद्वार से चारधाम यात्रा, यात्री पंजीकरण बुलेटिन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला पर्यटन कार्यालय में बनाये गए यात्री पंजीकरण केंद्र में आज चारधाम यात्रा के लिए 320 यात्रियों ने अपना पंजीकरण कराया। *यमनोत्री धाम के लिए -59* *गंगोत्री धाम के लिए – 61* *केदारनाथ धाम के लिए -88* *बद्रीनाथ धाम के लिए – 112* *हेमकुंड साहिब के लिए – शून्य* कुल – विभिन्न राज्यों

अक्टूबर माह में होने वाले छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित विश्व के सबसे बड़े महानाट्य जाणता राजा की तैयारियों को लेकर मंथन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अक्टूबर माह में होने वाले छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित विश्व के सबसे बड़े महानाट्य जाणता राजा की तैयारियों हेतु कार्यकर्ता संगम एवं व्याख्यान माला से पूर्व कार्यक्रम समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार

पुलिस ने किया ज्वलैर्स के साथ हुई लूट का खुलासा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वैलर्स के साथ हुई लूट की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया सामान व घटना में प्रयुक्त कैंची व मोटरसाईकिल बरामद की गयी है। एसपी सिटी कार्यालय में पत्रकारवार्ता के दौरान जानकारी देते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि

पुलिस ने किया साइबर फ्रॉड नेटवर्क का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साइबर क्राइम हॉटस्पॉट अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए श्यामपुर कोतवाली पुलिस ने बिहार के जामताड़ा की तर्ज पर संचालित मगध साइबर फ्रॉड नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए पांच शातिरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में तीन बिहार और दो हरिद्वार के रहने वाले हैं। नेटवर्क बिहार के नालंदा

पैगम्बर मौहम्मद साहब के दिखाए मार्ग पर चलते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान दें-शफी खान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पैगम्बर मोहम्मद साहब का जन्मोत्सव जश्ने ईद मिलादुन्नबी उपनगरी ज्वालापुर में धूमधाम व हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। अंजुमन गुलामाने मुस्तफा सोसाइटी के संयोजन में मंडी का कुंआ एवं बाबा रोशन अली शाह की दरगाह से बैंड बाजों एवं तिरंगे झंडे के साथ गढ़ी वाले पीर तक चादरी जुलूस निकाला गया। अकीदतमंदों ने

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal