श्री राम कॉलेजेज की उच्च शिक्षा की दिशा में एक और उपलब्धि

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नैक द्वारा ए डबल प्लस प्राप्त और पश्चिम यूपी के विश्वविद्यालयों में एकमात्र ऑटोनॉमस संस्थान श्री राम कॉलेज ने राज्य में एक बार फिर से गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा की दिशा में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। उत्तर प्रदेश सरकार के यूपी प्रमाण पोर्टल की रैंकिंग में श्री राम कॉलेज ने पूरे प्रदेश के लगभग कॉलेजेज को पीछे छोड़ते हुए 7 वा रैंक हासिल की है। इतना ही नहीं माँ शाकुंभरी विश्वविद्यालय के सभी कॉलेजेज की रैंकिंग में यह नंबर एक पर है। कॉलेज की इस उपलब्धि पर चेयरमैन डॉ. एसीसी कुलश्रेष्ठ ने सभी स्टॉफ को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि कॉलेज परिवार के अथक ओर सार्थक प्रयासों से हम लगातार प्रदेश में बेहतरीन शिक्षण संस्थान के ताैर पर मजबूती के साथ खड़े हैं।
उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा शुरू किया गया यूपी प्रमाण पोर्टल पर भी
कॉलेजों की गुणवत्ता अपलोड करनी होती है।इस पोर्टल से प्राप्त जानकारी के आधार पर श्री राम कॉलेज ने दिसंबर 2025 से अंतिम अप्रैल 2026 के दौरान लगातार नंबर वन की रैंकिंग हासिल की है। वहीं पूरे प्रदेश के 7162 कॉलेजेज में श्री राम कॉलेज ने स्टेट रैंकिंग में दिसंबर 2025 से 2026 के दौरान छठा रैंक हासिल किया है। जो यह दर्शाता है कि गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा की दिशा में यह कॉलेज लगातार बेहतर कर रहा है। तथा हर माह सातवीं रैंक प्राप्त करता है
यूपी-प्रमाण (UP-PRAMAN) पोर्टल उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग और क्रिस्प ( सेंटर फोर रिसर्च इन स्कीम्स एंड पॉलिसीज की एक डिजिटल पहल है। इसका पूरा नाम परफॉर्मेंस, रैंकिंग इवैल्यूएशन एंड मॉनिटरिंग ऑफ यूपी हाईर एडुकेशन अकादमिक नेटवर्क है। यह पोर्टल राज्य के कालेजों और विश्वविद्यालयों के प्रदर्शन, रैंकिंग और डेटा की निगरानी करता है। इसके मुख्य विशेषताओं की अगर बात करें तो इसमें डेटा ट्रैकिंग: संस्थानों के शैक्षणिक और प्रशासनिक कामकाज के मूल्यांकन के लिए मासिक डेटा अपलोड किया जाता है। यह उच्च शिक्षा प्रणाली में जवाबदेही और डेटा-संचालित शासन को बढ़ावा देता है। उच्च शिक्षा संस्थानों को तय मानकों और बिंदुओं पर समय पर जानकारी अपडेट करनी होती है। कॉलेज की इस उपलब्धि पर चेयरमैन डॉ. एसीसी कुलश्रेष्ठ, प्रिंसिपल डॉ. प्रेरणा मित्तल, डीन ( आईक्यूएसी) डॉ. विनीत कुमार शर्मा, वाइस प्रिंसिपल डॉ. सौरभ मित्तल ने खुशी जताई है।

हरिद्वार में मिठाई, पनीर, बेकरी उत्पादों सहित 08 खाद्य पदार्थों के विधिक नमूने लेकर जांच हेतु भेजे प्रयोगशाला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं शुद्धता सुनिश्चित करने तथा मिलावट पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से माननीय खाद्य सुरक्षा आयुक्त श्री विनय शंकर पांडेय एवं जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ निरंतर की जा रही है कार्यवाही

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कुंभ मेले के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन की तैयारियों के दृष्टिगत जनपद हरिद्वार में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरी के नेतृत्व में चंडी चौक एवं आसपास क्षेत्र में सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण

रजत पदक विजेता प्रीति पाल का मुजफ्फरनगर पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एक बार फिर जापान में आयोजित एशियाई पैरा खेल में रजत पदक जीतकर देश व अपने समाज का नाम रोशन करने वाली प्रीति पाल ने देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा पर नमन किया। प्रीति पाल का मुजफ्फरनगर अहिल्याबाई चौक पर पहुंचने पर पाल समाज के प्रतिष्ठित लोगो ने उनका जोरदार स्वागत करते हुए देश

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन में मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज प्रदेश में प्रथम 11 संस्थान सम्मानित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भोपा रोड स्थित एक होटल में मंगलवार को जनपद स्तरीय आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी महोदय श्री उमेश मिश्रा ने ऑनलाइन माध्यम से की। सम्मेलन में मिशन के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सा संस्थानों और चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। निजी अस्पतालों की

फेडरेशन सभागार में जेम पोर्टल के प्रभावी उपयोग एवं समाधान हेतु जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

​मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सरकारी खरीदारी प्रक्रिया में पारदर्शिता, सुलभता और दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से आज फेडरेशन सभागार,में जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जेम पोर्टल के माध्यम से खरीदारी करने वाले विभाग के क्रेताओं को समय-समय पर हो रहे नवीन परिवर्तनों से अवगत कराना तथा पोर्टल संचालन

AB-PMJAY के अंतर्गत मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा हेतु पोर्टल को Go-Live करने की सहमति

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सूचना निदेशालय के सभागार में सूचना निदेशक, विशाल सिंह की अध्यक्षता में स्टेट हेल्थ एजेंसी, आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) द्वारा मान्यता प्राप्त पत्रकारों एवं उनके आश्रितों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा हेतु विकसित किए गए नवीन पोर्टल के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। सूचना निदेशक श्री सिंह द्वारा पोर्टल को Go-Live

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई