खेलो इंडिया संवाद” कार्यक्रम का सजीव (लाइव) प्रसारण एवं होगी परिचर्चा

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिला युवा अधिकारी अवेक्षा कपूर ने बताया कि 27 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे से सी.सी.आर.डी. पी.जी. कॉलेज एवं भगवंत कॉलेज ऑफ एजुकेशन, मुज़फ़्फ़रनगर में “खेलो इंडिया संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक स्वस्थ, अनुशासित और खेलप्रिय राष्ट्र के निर्माण तथा देश के विकास के केंद्र में युवाओं की आकांक्षाओं को स्थापित करने के दृष्टिकोण के अनुरूप है।
इस कार्यक्रम के दौरान “खेलो इंडिया संवाद” का सजीव (लाइव) प्रसारण एवं परिचर्चा आयोजित की जाएगी, जिससे जिले के युवाओं और खेल प्रतिभाओं को प्रेरणा मिलेगी।
युवाओं में जागरूकता, सहभागिता, नेतृत्व क्षमता एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के दौरान युवाओं को अपनी प्रतिभा एवं विचारों को अभिव्यक्त करने का अवसर मिलेगा, इसके साथ ही, शिक्षा, खेल, कौशल विकास, रोजगार तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर संवाद एवं विचार-विमर्श किया जाएगा। उन्होंने जनपद के छात्र-छात्राओं/युवाओं से अपेक्षा कि है संवाद कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर लाभ उठाएं।

छपार में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पुलिस संग छापा मारकर नकली मावा बनाते एक आरोपी को किया पकड़ा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के छपार में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस ने सयुंक्त रूप से छापेमारी करते हुए केमिकल द्वारा नकली मावा तैयार करके मंडी में बेचने के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने दस कुंतल मावा व भारी मात्रा में कैमिकल भी बरामद किया। टीम

हरिद्वार से चारधाम यात्रा, यात्री पंजीकरण बुलेटिन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला पर्यटन कार्यालय में बनाये गए यात्री पंजीकरण केंद्र में आज चारधाम यात्रा के लिए 320 यात्रियों ने अपना पंजीकरण कराया। *यमनोत्री धाम के लिए -59* *गंगोत्री धाम के लिए – 61* *केदारनाथ धाम के लिए -88* *बद्रीनाथ धाम के लिए – 112* *हेमकुंड साहिब के लिए – शून्य* कुल – विभिन्न राज्यों

अक्टूबर माह में होने वाले छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित विश्व के सबसे बड़े महानाट्य जाणता राजा की तैयारियों को लेकर मंथन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अक्टूबर माह में होने वाले छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित विश्व के सबसे बड़े महानाट्य जाणता राजा की तैयारियों हेतु कार्यकर्ता संगम एवं व्याख्यान माला से पूर्व कार्यक्रम समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार

पुलिस ने किया ज्वलैर्स के साथ हुई लूट का खुलासा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वैलर्स के साथ हुई लूट की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया सामान व घटना में प्रयुक्त कैंची व मोटरसाईकिल बरामद की गयी है। एसपी सिटी कार्यालय में पत्रकारवार्ता के दौरान जानकारी देते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि

पुलिस ने किया साइबर फ्रॉड नेटवर्क का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साइबर क्राइम हॉटस्पॉट अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए श्यामपुर कोतवाली पुलिस ने बिहार के जामताड़ा की तर्ज पर संचालित मगध साइबर फ्रॉड नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए पांच शातिरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में तीन बिहार और दो हरिद्वार के रहने वाले हैं। नेटवर्क बिहार के नालंदा

पैगम्बर मौहम्मद साहब के दिखाए मार्ग पर चलते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान दें-शफी खान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पैगम्बर मोहम्मद साहब का जन्मोत्सव जश्ने ईद मिलादुन्नबी उपनगरी ज्वालापुर में धूमधाम व हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। अंजुमन गुलामाने मुस्तफा सोसाइटी के संयोजन में मंडी का कुंआ एवं बाबा रोशन अली शाह की दरगाह से बैंड बाजों एवं तिरंगे झंडे के साथ गढ़ी वाले पीर तक चादरी जुलूस निकाला गया। अकीदतमंदों ने

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal