महंगाई बेरोजगारी दूर करने के लिए सरकार नही उठा रही कोई कदम-आलोक शर्मा

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि केंद्र सरकार की लचर प्रणाली के चलते 94 हजार स्कूल बंद हो चुके हैं। 9 करोड़ युवा शिक्षा रोजगार से बाहर हो चुके हैं। बढती महंगाई गरीब तबके के लिए आर्थिक परेशानी का कारण बनी हुई है। बेरोजगारों की संख्या लगातार बढ़ना सरकार की गलत नीतियों को दर्शा रहा है। उन्होंने कहा कि महंगाई बेरोजगारी को दूर करने के लिए सरकार कोई कदम नहीं उठा रही है। जन सरोकारों से सरकार का कोई लेना देना नहीं है। खाद्यपदार्थ मे बेतहाशा मूल्य वृद्धि से महिलाएं परेशान हैं। रसोई चलाना भी मुश्किल हो गया है। जनता को बहकाया जा रहा है। प्रेसवार्ता के दौरान कांग्रेस ओबीसी विभाग के ग्रामीण जिला अध्यक्ष विकास चंद्रा ने चार विधानसभा अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र सौंप कर कमान सौंपी हैं। जिनमें रानीपुर से नंदलाल यादव, ज्वालापुर ग्रामीण से मुसर्रत अली, हरिद्वार ग्रामीण से विनोद कश्यप व लक्सर से विकास सैनी शामिल हैं। ओबीसी विभाग के जिला अध्यक्ष विकास चंद्रा एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज सैनी ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर जिसकी जितनी भागीदारी उसकी उतनी जिम्मेदारी दी जाएगी। ओबीसी वर्ग के लोगों को जोड़ने का काम बड़े पैमाने पर किया जाएगा। गांव गांव जाकर ओबीसी समाज की बैठकें आयोजित की जाएंगी। मनोज सैनी ने कहा कि कांग्रेस सभी वर्गों का सम्मान करती है। प्रेसवार्ता में सोम त्यागी, जिला अध्यक्ष बालेश्वर सिंह, अक्षय नागपाल, अमित, विनोद कश्यप, नंदलाल यादव आदि मौजूद रहे।

छपार में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पुलिस संग छापा मारकर नकली मावा बनाते एक आरोपी को किया पकड़ा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के छपार में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस ने सयुंक्त रूप से छापेमारी करते हुए केमिकल द्वारा नकली मावा तैयार करके मंडी में बेचने के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने दस कुंतल मावा व भारी मात्रा में कैमिकल भी बरामद किया। टीम

हरिद्वार से चारधाम यात्रा, यात्री पंजीकरण बुलेटिन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला पर्यटन कार्यालय में बनाये गए यात्री पंजीकरण केंद्र में आज चारधाम यात्रा के लिए 320 यात्रियों ने अपना पंजीकरण कराया। *यमनोत्री धाम के लिए -59* *गंगोत्री धाम के लिए – 61* *केदारनाथ धाम के लिए -88* *बद्रीनाथ धाम के लिए – 112* *हेमकुंड साहिब के लिए – शून्य* कुल – विभिन्न राज्यों

अक्टूबर माह में होने वाले छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित विश्व के सबसे बड़े महानाट्य जाणता राजा की तैयारियों को लेकर मंथन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अक्टूबर माह में होने वाले छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित विश्व के सबसे बड़े महानाट्य जाणता राजा की तैयारियों हेतु कार्यकर्ता संगम एवं व्याख्यान माला से पूर्व कार्यक्रम समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार

पुलिस ने किया ज्वलैर्स के साथ हुई लूट का खुलासा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वैलर्स के साथ हुई लूट की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया सामान व घटना में प्रयुक्त कैंची व मोटरसाईकिल बरामद की गयी है। एसपी सिटी कार्यालय में पत्रकारवार्ता के दौरान जानकारी देते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि

पुलिस ने किया साइबर फ्रॉड नेटवर्क का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साइबर क्राइम हॉटस्पॉट अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए श्यामपुर कोतवाली पुलिस ने बिहार के जामताड़ा की तर्ज पर संचालित मगध साइबर फ्रॉड नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए पांच शातिरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में तीन बिहार और दो हरिद्वार के रहने वाले हैं। नेटवर्क बिहार के नालंदा

पैगम्बर मौहम्मद साहब के दिखाए मार्ग पर चलते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान दें-शफी खान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पैगम्बर मोहम्मद साहब का जन्मोत्सव जश्ने ईद मिलादुन्नबी उपनगरी ज्वालापुर में धूमधाम व हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। अंजुमन गुलामाने मुस्तफा सोसाइटी के संयोजन में मंडी का कुंआ एवं बाबा रोशन अली शाह की दरगाह से बैंड बाजों एवं तिरंगे झंडे के साथ गढ़ी वाले पीर तक चादरी जुलूस निकाला गया। अकीदतमंदों ने

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal