हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार प्रेस क्लब के वरिष्ठ सदस्य दया शंकर वर्मा के निधन की दुखद खबर सामने आई है। उनके निधन से पत्रकार जगत में शोक की लहर है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दया शंकर वर्मा अपने निजी कार्य से वाराणसी गए थे। शनिवार रात्रि करीब 9 बजे अचानक उनका स्वास्थ्य खराब हो गया। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनका देहांत हो गया।
दया शंकर वर्मा प्रेस क्लब की गतिविधियों में सक्रिय रूप से सहयोग प्रदान करते थे और पत्रकारिता जगत में एक सम्मानित नाम थे।
उनके निधन पर प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
जानकारी के अनुसार उनका अंतिम संस्कार वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर किया गया। फ्रेंड्स रिपोर्टर परिवार भगवान से प्रार्थना करता है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।

कुंभ मेला की तैयारियों को लेकर मंडलायुक्त की अध्यक्षता में गठित उच्च स्तरीय समिति की बैठक में 57 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं को अनुमोदन
हरिद्वार (रिपोर्टर)। कुंभ मेला 2027 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए अवस्थापना विकास तथा श्रद्धालु सुविधाओं से जुड़ी तैयारियों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में मंडलायुक्त गढ़वाल मंडल श्री आनंद स्वरूप की अध्यक्षता में आयोजित उच्च स्तरीय समिति की बैठक में कुंभ क्षेत्र में विभिन्न स्थायी एवं अस्थायी






