हरिद्वार (रिपोर्टर)। घर का ताला तोड़कर नकदी व अन्य सामान चोरी करने की घटना का 24 घंटे में खुलासा करते हुए नगर कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से नकदी और सिगरेट की डिब्बी बरामद की हैं। शुक्रवार को इण्डस्ट्रियल एरिया निवासी आशु पुत्र अमन ने पुलिस को तहरीर देकर घर का ताला तोड़कर 95,370 रुपये नगद व अन्य सामान चोरी कर लिए जाने के संबंध में मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल में जुटी पुलिस टीम ने 24 घंटे के भीतर ही अमन वर्मा पुत्र राजकुमार निवासी इंद्रा बस्ती इंडस्ट्रियल एरिया को गिरफ्तार कर चोरी की गयी रकम और सिगरेट की 268 डिब्बी बरामद कर ली। पुलिस टीम में एसआई प्रदीप कुमार, एडिशनल एसआई प्रदीप ध्यानी, कांस्टेबल सुमित कुमार व जीवन तिवाड़ी शामिल रहे।

हरिद्वार में मिठाई, पनीर, बेकरी उत्पादों सहित 08 खाद्य पदार्थों के विधिक नमूने लेकर जांच हेतु भेजे प्रयोगशाला
हरिद्वार (रिपोर्टर)। आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं शुद्धता सुनिश्चित करने तथा मिलावट पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से माननीय खाद्य सुरक्षा आयुक्त श्री विनय शंकर पांडेय एवं जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में






