मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, नई मंडी मुजफ्फरनगर में 26वी यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल आरके माही (सेना मेडलिस्ट) का गरिमामय विद्यालय दौरा हुआ। विद्यालय परिसर में उनके आगमन पर एनसीसी कैडेट्स एवं विद्यालय परिवार में उत्साह का वातावरण रहा। दौरे के दौरान कर्नल आरके माही ने विद्यालय में एनसीसी कैडेट्स को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य एनसीसी के लिए उपलब्ध संसाधनों, प्रशिक्षण सुविधाओं तथा कैडेट्स के सर्वांगीण विकास से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा करना रहा।
निरीक्षण के दौरान विशेष रूप से एएनओ के लिए कार्यालय एवं आवास की उपलब्धता, एनसीसी परेड एवं प्रशिक्षण के लिए पर्याप्त मैदान तथा फायरिंग रेंज की स्थिति सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा एवं समीक्षा की गई। कमांडिंग ऑफिसर ने एनसीसी प्रशिक्षण को अधिक प्रभावी, अनुशासित एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने की दिशा में आवश्यक सुझाव भी दिए।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. वंदना शर्मा ने कर्नल आर.के. माही का स्वागत करते हुए कहा कि एनसीसी विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, राष्ट्रभक्ति और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। विद्यालय एनसीसी कैडेट्स को उत्कृष्ट प्रशिक्षण एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
विद्यालय के प्रबंधक शोभित सिंह ने भी एनसीसी के माध्यम से छात्राओं में नेतृत्व एवं व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर एएनओ सपना पुंडीर सहित विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे।

कर्नल आर.के. माही ने कैडेट्स के अनुशासन, प्रशिक्षण के प्रति उत्साह एवं विद्यालय द्वारा एनसीसी गतिविधियों को दिए जा रहे महत्व की सराहना की। उनका यह दौरा विद्यालय की एनसीसी गतिविधियों को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावशाली बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. वंदना शर्मा के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रबंधन के सहयोग से एनसीसी कैडेट्स को राष्ट्रसेवा, अनुशासन और नेतृत्व के मूल्यों से जोड़ने का यह प्रयास विद्यालय की शैक्षिक एवं सह-शैक्षिक उपलब्धियों में एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में सामने आया।

संत समाज का मार्गदर्शन धर्म, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा: मुख्यमंत्री
हरिद्वार (रिपोर्टर)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री ब्रह्म निवास आश्रम सप्तसरोवर रोड भूपतवाला में पूज्य सतगुरु लाल दास महाराज के 51वाँ निर्वाण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूज्य सतगुरू लाल दास महाराज ने अपने जीवन में आध्यात्मिकता को प्राथमिकता देते हुए समाज को सेवा, सत्य और भक्ति के






