मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर में 26 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में एनसीसी गर्ल्स विंग में प्रवेश के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की गई। चयन प्रक्रिया में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान छात्राओं की शारीरिक दक्षता, अनुशासन एवं योग्यता का परीक्षण किया गया। एनसीसी गर्ल्स विंग में प्रवेश के लिए प्रतिभाग करने वाली छात्राओं में से 39 छात्राओं का चयन किया जाएगा। शारीरिक दक्षता परीक्षण के लिए हवलदार विनोद कुमार, नायक सुनील पाल एवं जीसीआई मनीषा प्रजापत उपस्थित रहीं। अधिकारियों द्वारा छात्राओं की शारीरिक क्षमता एवं निर्धारित मानकों के आधार पर परीक्षण किया गया।
चयन प्रक्रिया का समन्वय महाविद्यालय की एनसीसी केयर टेकर अधिकारी डॉ. नौसीन फातिमा अंसारी ने किया। उन्होंने छात्राओं को एनसीसी के अनुशासन, प्रशिक्षण एवं राष्ट्रसेवा के महत्व के बारे में जानकारी दी। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, देशभक्ति एवं सेवा भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने छात्राओं को एनसीसी प्रशिक्षण में पूरी निष्ठा एवं उत्साह के साथ भाग लेने के लिए प्रेरित किया। चयन प्रक्रिया के सफल आयोजन में महाविद्यालय प्रशासन एवं एनसीसी इकाई का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

एमजी पब्लिक स्कूल में स्पिक मैके ने कराया ओडिसी नृत्य कार्यक्रम
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एमजी पब्लिक स्कूल में भारतीय शास्त्रीय कलाओं और सांस्कृतिक विरासत से विद्यार्थियों को परिचित कराने के उद्देश्य से स्पिक मैके मुजफ्फरनगर चौप्टर की ओर से ओडिसी नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध ओडिसी नृत्य कलाकार प्रभात कुमार स्वाईं और उनके साथ सह कलाकार नृत्यांगना स्वागतिका साहू ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुति






