एमजी पब्लिक स्कूल में स्पिक मैके ने कराया ओडिसी नृत्य कार्यक्रम

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एमजी पब्लिक स्कूल में भारतीय शास्त्रीय कलाओं और सांस्कृतिक विरासत से विद्यार्थियों को परिचित कराने के उद्देश्य से स्पिक मैके मुजफ्फरनगर चौप्टर की ओर से ओडिसी नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध ओडिसी नृत्य कलाकार प्रभात कुमार स्वाईं और उनके साथ सह कलाकार नृत्यांगना स्वागतिका साहू ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुति देकर छात्र-छात्राओं को भारतीय शास्त्रीय नृत्य की समृद्ध परंपरा और सांस्कृतिक महत्व से परिचित कराया। एमजी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने कार्यक्रम के लिए विद्यालय प्रांगण पहुंचे कलाकार प्रभात कुमार स्वाईं और स्पिक मैके की टीम का अभिनंदन करते हुए स्वागत किया। इसके पश्चात विधिवत रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम के दौरान अतिथि कलाकार प्रभात कुमार स्वाईं ने ओडिसी नृत्य की विभिन्न मुद्राओं, भाव-भंगिमाओं और शास्त्रीय पक्षों को अपनी प्रस्तुति के माध्यम से जीवंत किया। उनके द्वारा नृत्य प्रस्तुति के शुभारंभ में मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूप और उनकी महिमा के गुणगान को समर्पित मंगलाचरण नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं और मां यशोदा के दुलार पर आधारित मुखज अभिनय नृत्य का सुन्दर प्रस्तुतिकरण किया। भगवान जगन्नाथ की महिमा के भजन पर नृत्य के साथ ही उनके द्वारा ईश्वर की प्राप्ति के लिए आध्यामिक प्र्रस्तुति मोक्षम् नृत्य के साथ संगीत और नृत्य के माध्यम से प्रभु से जुड़ाव की सीख दी।
उनकी सह नृत्य कलाकार स्वागतिका साहू के द्वारा ओडीसी नृत्य शैली के प्रसिद्ध शुद्ध नृत्य खंड रागेश्री पल्लवी की प्रस्तुति देकर प्रशंसा प्राप्त की। इस प्रस्तुति में उन्होंने सुन्दर मुद्राएं, जटिल पदचाप और संगीत का अनूठा मेल के सहारे प्रभावशाली प्रस्तुति के साथ विद्यार्थियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान नृत्य प्रस्तुति में बांसुरी वादक विश्वजीत प्रधान, मृदंग वादक रोहित कुमार प्रधान और गायक रत्नाकर पात्रा द्वारा मुख्य कलाकारों का साथ दिया गया। छात्र-छात्राओं ने उत्सुकता के साथ नृत्य की बारीकियों को देखा और भारतीय कला एवं संस्कृति के विविध आयामों की जानकारी कलाकारों से अनेक प्रश्नों के माध्यम से प्राप्त की। इस अवसर पर ओडीसी नृत्य कलाकार प्रभात कुमार स्वाईं विद्यार्थियों को बताया गया कि ओडिसी भारत की प्रमुख शास्त्रीय नृत्य शैलियों में से एक है, जिसकी अपनी विशिष्ट मुद्राएं, अभिनय, संगीत और भावाभिव्यक्ति है। शिक्षा के साथ ही भारतीय पुरानी सांस्कृतिक धरोहरों को बचाने के लिए भी नृत्य और संगीत के क्षेत्र में आकर युवाओं को अपना योगदान देने के लिए भी उन्होंने प्रेरित किया।
प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न रखते हुए उन्हें देश की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं से प्रत्यक्ष रूप से जोड़ना रहा। उन्होंने स्पिक मैके मुजफ्फरनगर चैप्टर के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि भारत की गीत, संगीत और नृत्य के रूप में पुरानी एवं पारंपरिक धरोहरों को सहेजने और संरक्षित करने में संस्था का बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि शास्त्रीय संगीत और नृत्य कला हमें ईश्वर तक ले जाने का माध्यम है और आध्यात्म इस कला की आत्मा है। इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों में भारतीय कला, संगीत और परंपराओं के प्रति रुचि एवं सम्मान की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के अंत में अतिथि कलाकारों को प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से स्पिक मैके के नेशनल चेयरपर्सन डॉ. आरएम तिवारी, डॉ. मृदुला मित्तल, नीति मित्तल, भावना सिंघल, डॉ. गरिमा जैन, इंजी. अशोक अग्रवाल, आर्यन त्यागी भी मौजूद रहे। संचालन शिक्षिका दीपाली गोयल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अन्य स्टाफ का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ।

एनसीसी गर्ल्स सीनियर विंग में 39 छात्राओं का चयन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर में 26 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में एनसीसी गर्ल्स विंग में प्रवेश के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की गई। चयन प्रक्रिया में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान छात्राओं की शारीरिक दक्षता, अनुशासन एवं योग्यता का परीक्षण किया गया। एनसीसी गर्ल्स विंग में प्रवेश के लिए

यूपी–जापान हेल्थकेयर पार्टनरशिप: निवेश, मेडिकल एजुकेशन, रोबोटिक्स और स्किल्ड मैनपावर पर बना रोडमैप

लखनऊ (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश और जापान के बीच हेल्थकेयर, मेडिकल एजुकेशन, रोबोटिक्स, फार्मा, मेडिकल टेक्नोलॉजी, स्किल डेवलपमेंट तथा कुशल मानव संसाधन के क्षेत्र में सहयोग को नई गति देने की दिशा में शुक्रवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मार्स हॉल में आयोजित यूपी–जापान हेल्थकेयर एंड केयर इकॉनमी पार्टनरशिप के सेक्टोरल सेशन में व्यापक मंथन हुआ।

दवा व्यापार में दिन प्रतिदिन बढ़ रही समस्याओं को लेकर चर्चा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिला परिषद मार्केट में संगठन के जिला कोऑर्डिनेटर सुधीर मटरोजा के प्रतिष्ठान आसू फार्मा पर शुक्रवार को मुजफ्फरनगर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के कुछ पदाधिकारियों की एक आम बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर दवा व्यापार में दिन प्रतिदिन बढ़ रही समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। भारतीय जनता पार्टी व्यापारियों की

श्रीराम कॉलेज का पत्रकारिता विभाग नए छात्रों के स्वागत को तैयार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम कॉलेज (ऑटोनॉमस) के जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन विभाग नए सत्र में नामांकित छात्रों के स्वागत को तैयार है। सत्र 2026-27 में विभाग द्वारा संचालित बैचलर ऑफ जर्नलिज्म ओर मास्टर ऑफ जर्नलिज्म में राज्य के अलग अलग जिलों के अलावा दूसरे राज्यों के बच्चों ने भी नामांकन कराया है। विभाग के हेड

डीएवी जगजीतपुर के खिलाडियों का बास्केटबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सीबीएसई बास्केटबॉल क्लस्टर-19 चैंपियनशिप 16 से 21 अगस्त तक दिव्या पब्लिक स्कूल, थाना भवन, दिल्ली में आयोजित की गई। जिसमें डीएवी, जगजीतपुर, हरिद्वार की अंडर-14 आयु वर्ग के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। टीम में शामिल बच्चे अमोघ पाण्डेय, अध्ययन पंवार, तेजस शर्मा, आदित्य ममगई, पीयूष बिष्ट,

अमेरिकन आश्रम की संपत्ति पर कब्जे का आरोप, समाजसेवी नितिन यादव ने दिया धरना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भूपतवाला स्थित अमेरिकन आश्रम की संपत्ति को लेकर विवाद बढ़ गया है। आश्रम की जमीन पर कब्जे और खुर्द-बुर्द का आरोप लगाते हुए शिव नगर रानीगली निवासी समाजसेवी नितिन यादव यदुवंशी ने अमेरिकन आश्रम के गेट के सामने प्रदर्शन कर धरना दिया। इस दौरान नितिन यादव ने आरोप लगाया कि कुछ भू-माफियाओं द्वारा

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal