मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिला परिषद मार्केट में संगठन के जिला कोऑर्डिनेटर सुधीर मटरोजा के प्रतिष्ठान आसू फार्मा पर शुक्रवार को मुजफ्फरनगर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के कुछ पदाधिकारियों की एक आम बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर दवा व्यापार में दिन प्रतिदिन बढ़ रही समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। भारतीय जनता पार्टी व्यापारियों की पार्टी मानी जाती है एवं पदाधिकारियों द्वारा दवा व्यापार में आ रही समस्याओं के निदारीकरण हेतु चर्चा की गई। इस अवसर पर संगठन के जिलाध्यक्ष सुभाष चौहान, कार्यवाहक महामंत्री दिव्य प्रताप सोलंकी, कोषाध्यक्ष सतीश तायल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव वर्मा एवं उपाध्यक्ष नरेंद्र सैनी भी उपस्थित रहे।

एनसीसी गर्ल्स सीनियर विंग में 39 छात्राओं का चयन
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर में 26 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में एनसीसी गर्ल्स विंग में प्रवेश के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की गई। चयन प्रक्रिया में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान छात्राओं की शारीरिक दक्षता, अनुशासन एवं योग्यता का परीक्षण किया गया। एनसीसी गर्ल्स विंग में प्रवेश के लिए






