मेयर किरण जैसल ने की डीएम मयूर दीक्षित से शिष्टाचार भेंट कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर दी बधाई

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित से शिष्टाचार भेंट कर कांवड़ मेला सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कांवड़ मेले के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर निगम तथा मेले से जुड़े सभी विभागों एवं कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की। मेयर किरण जैसल ने कहा कि कांवड़ मेला एक महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इतने विशाल आयोजन को व्यवस्थित, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना बड़ी चुनौती है। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा बेहतर समन्वय के साथ की गई व्यवस्थाओं के चलते कांवड़ मेला सकुशल संपन्न हुआ है। इस दौरान मेयर ने नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों एवं प्रस्तावित विकास योजनाओं, बारिश से शहर में हुए जलभराव से निपटने को लेकर भी डीएम से विस्तार से चर्चा की। उन्होंने जिलाधिकारी से विकास कार्यों में आवश्यक सहयोग एवं विभागीय समन्वय बनाए रखने का अनुरोध किया। मेयर ने कहा कि नगर निगम और जिला प्रशासन के आपसी सहयोग एवं बेहतर समन्वय से शहर के विकास को नई गति दी जा सकती है। मेयर किरण जैसल ने जिलाधिकारी से नगर निगम से संबंधित विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति एवं आवश्यकताओं पर भी चर्चा की और प्रशासनिक सहयोग की मांग की। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने भी कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर नगर निगम की भूमिका की सराहना की तथा नगर निगम से संबंधित विकास कार्यों में आवश्यक सहयोग एवं समन्वय का आश्वासन दिया।

वैदिक पुत्री पाठशाला में हीमोग्लोबिन जाँच शिविर का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद्–मुजफ्फरनगर ‘संकल्प’ द्वारा ‘एनीमिया मुक्त भारत’ अभियान के अंतर्गत 18 अगस्त मंगलवार को वैदिक पुत्री पाठशाला, नई मंडी, मुजफ्फरनगर में हीमोग्लोबिन जाँच शिविर का आयोजन किया गया। इस जनहितकारी स्वास्थ्य अभियान के अंतर्गत 125 बालिकाओं के हीमोग्लोबिन की जाँच अग्रवाल पैथलैब के अनुभवी चिकित्सकों द्वारा की गई। इस अवसर पर प्रांतीय

अमेरिकन आश्रम की संपत्ति को लेकर विवाद गहराया, पार्षद सुनीता शर्मा के साथ डीएम और एसएसपी से मिला प्रतिनिधिमंडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भूपतवाला स्थित अमेरिकन आश्रम स्वामी देवानंद ट्रस्ट की संपत्ति को लेकर विवाद गहरा गया है। भाजपा पार्षद सुनीता शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर से मुलाकात कर आश्रम की संपत्ति की कथित बिक्री और रजिस्ट्री के मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की

सरस्वती विद्या मंदिर की शिक्षिका नेहा जोशी राष्ट्रीय शिक्षक रत्न सम्मान एवं हिंदी सेवा सम्मान से सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भेल सेक्टर-2 स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज की वाणिज्य विषय की प्रवक्ता एवं सेवा भारती की जिला शिक्षा आयाम प्रमुख नेहा जोशी को शिक्षा, साहित्य एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय शिक्षक रत्न सम्मान एवं हिंदी सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया है। नेहा जोशी को यह सम्मान आगरा

पहाड़ और मैदान में लगातार बारिश से बढ़ा गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के करीब बह रही गंगा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। देर रात से पहाड़ से मैदान तक लगातार हो रही बारिश की वजह से हरिद्वार में गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। भीमगोड़ा बैराज पर गंगा का जलस्तर बढ़कर चेतावनी स्तर को पार कर गया है और गंगा खतरे के निशान के करीब बह रही है। यूपी सिंचाई विभाग के अधिकारियों के मुताबिक

कुम्भ मेला की तैयारियों में जुटा प्रशासन, प्रशिक्षण प्रक्रिया शुरू

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कुम्भ मेला प्रशिक्षण 2027 के अंतर्गत 300 पुलिस कर्मियों को इंडियन रेडक्रॉस उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रो. (डॉ.) नरेश चौधरी द्वारा कुंभ मेले के लिये प्रशिक्षित किया गया। सशस्त्र प्रशिक्षण केन्द्र हरिद्वार कुंभ मेला प्रशिक्षण 2027 के चतुर्थ चरण के अंतर्गत 300 पुलिस कर्मी 06 दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त कर कर रहे हैं। इसी चरण

स्वतंत्रता दिवस पर श्री साधुबेला आश्रम में किया गया ध्वजारोहण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भूपतवाला स्थित श्री साधुबेला आश्रम में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आचार्य स्वामी गौरीशंकर दास महाराज ने ध्वजारोहण कर देश की खुशहाली और उन्नति की कामना की। इस अवसर पर स्वामी गौरीशंकर दास महाराज ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस भारतीय नागरिकों के लिए गौरव का दिन है। हम सभी देश के लिए प्राण

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal