जनपद में हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को स्मरण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने दायित्वों का ईमानदारी, निष्ठा एवं पूर्ण जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करते हुए जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति में प्रत्येक नागरिक एवं सरकारी सेवक की महत्वपूर्ण भूमिका है। हम सभी अपने कर्तव्यों का बेहतर ढंग से निर्वहन करते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान दें तथा स्वतंत्रता के मूल्यों को सदैव जीवंत रखें।

विकासखंड शाहपुर की ग्राम पंचायतों के ग्राम सचिवालयों को तिरंगे के रंगों से आकर्षक रूप से सजाया गया। ग्राम पंचायत स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
विकासखंड बघरा में भी ग्राम पंचायतों के ग्राम सचिवालयों को तिरंगे के रंगों से सजाकर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। ग्रामीणों एवं पंचायत कर्मियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं गौरव को बनाए रखने का संकल्प लिया।
विकासखंड बुढ़ाना में ग्राम सचिवालयों को तिरंगे के रंगों से सजाया गया। रात्रि में भी पंचायत भवनों को आकर्षक रोशनी से सजाकर देशभक्ति का वातावरण बनाया गया।
विकासखंड मोरना की विभिन्न ग्राम पंचायतों में ग्राम सचिवालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह संपन्न हुए।
विकासखंड सदर की ग्राम पंचायतों में ध्वजारोहण के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर ग्रामों में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया तथा तिरंगा सेल्फी पॉइंट भी बनाए गए।
जनपद के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों में ग्रामीणों एवं पंचायत कर्मियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। पूरे जनपद में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम, एकता, अखंडता एवं देशभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया।

जैन औषधालय में जैन समाज से पूर्व में हुए सम्राट चंदगुप्त मौर्य समेत अन्य राजाओं के बारे में दी जानकारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जैन मिलन मेन द्वारा नगर के जैन औषधालय में आयोजित जैन सम्राट गौरव सम्मेलन, क्षेत्रीय युवा सम्मेलन एवं जैन समाज के मेधावी छात्र छात्राओं का अलंकरण समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम का आयोजन विशुद्ध रतन श्री 108 अनुपम सागर जी महाराज ससंघ एवं के सानिध्य में जैन औषधालय प्रेम पुरी मुज़फ़्फ़र् नगर मे विशाल

डीएम उमेश मिश्रा ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण कर किया राष्ट्र गायन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में वंदे मातरम एवं ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया, जिसको उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों ने दोहराया। उन्होंने कहा कि उन महान वीर सपूतों का बलिदान त्याग और समर्पण सेवा के कारण आज हम सब लोग इस स्वतंत्र भारत में बड़े गौरव

80वे स्वतंत्रता दिवस पर किसान चिंतक कमल मित्तल ने सेवा समिति पब्लिक स्कूल पर किया ध्वजारोह

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आज 80वे स्वतंत्रता दिवस पर किसान चिंतक एवं वरिष्ठ समाजसेवी कमल मित्तल ने सेवा समिति पब्लिक स्कूल सर्कुलर रोड पर ध्वजारोहण कर अपने सम्बोधन में कहा कि अब हमें श्वास लेने के लिए शुद्ध वायु की आवश्यकता है और यह तभी सम्भव है जब देश में चारों और हरियाली छाई हो। पिछले कई

80वे स्वतंत्रता दिवस पर महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज में किया ध्वजारोहण

शमुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चरथावल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दूधली के महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष चौहान ने महऋषि दयानंद इंटर कॉलेज में पहुंच कर ध्वजारोहण किया। इस मौके पर बीजेपी के कार्यकर्ता सहित महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज प्रबंधन कमेटी ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता

सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर में 80वें स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर में 80वें स्वतंत्रता दिवस का समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 08 बजे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात् कार्यक्रम को माँ सरस्वती सभागार में आगे बढ़ाया

जिनके कारण आज हम आजादी का पर्व मना रहे हैं उनके वंशजों का सम्मान करके गौरव की अनुभूति होती है- मयूर दीक्षित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आजादी की 80वीं वर्षगांठ हरिद्वार में भी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। ध्वजारोहण के पूर्व राष्ट्रगीत वन्दे मातरम तथा ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान से समूचा परिसर देशभक्ति की भावना ओतप्रोत हो गया। हरिद्वार प्रशासन द्वारा सेनानी परिवारों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों को जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट परिसर रोशनाबाद, तहसील हरिद्वार के परिवारों को तहसील परिसर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई