अखाड़ों में परंपरांओं और नियमों के उल्लंघन की जांच कर पीड़ित संतों को न्याय दिलाया जाएगा-श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन की पंजाब शाखा के संतों के समर्थन के बाद श्रीमहंत डा.रविद्रपुरी और श्रीमहंत हरी गिरी के नेतृत्व वाले अखाड़ा परिषद ने नौ अखाड़ों के समर्थन का दावा किया है। जूना अखाड़े में श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन की पंजाब शाखा के पदाधिकारियों के समर्थन देने की घोषणा के बाद श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि जिन अखाड़ों में परंपराओं और नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। उनकी जांच के लिए कमेटी का गठन किया जाएगा। जांच के उपरांत पीड़ित संतों को न्याय दिलाया जाएगा। श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने बताया कि श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन की पंजाब शाखा के महंतों ने बताया है कि अखाड़े के देवता भी नकली बना लिए गए हैं। जोकि सनातन का अपमान है। इसकी भी जांच करायी जाएगी। उन्होंने कहा कि श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के महंत प्रज्ञान मुनि और महंत रमन मुनि तथा श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के पूर्व सचिव महंत बलवंत सिंह ने भी अखाड़े में अनियमितताओं के संबंध मे शिकायत की है। सभी शिकायतों की जांच करायी जाएगी और नियमानुसार निर्णय लिया जाएगा। श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी ने कहा कि उन्हेें निरंजनी, जूना, आह्वान, अग्नि, आनन्द, निर्मल, निर्मोही, नया उदासीन और बड़ा उदासीन सहित नौ अखाड़ों का समर्थन प्राप्त है। सभी अखाड़े मिलकर अखाड़ा परंपरांओं का संरक्षण करेंगे। अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरी गिरी ने कहा कि श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन की पंजाब शाखा के पंच परमेश्वरों सहित चालीस सदस्यीय कमेटी ने मिलकर ज्ञापन दिया और अपनी पीड़ा से अवगत कराते हुए समर्थन की घोषणा की। जल्द ही अखाड़ा परिषद की बैठक बुलाकर कमेटी का गठन किया जाएगा और संतों की शिकायतों की जांच करायी जाएगी। जांच कमेटी की रिपोर्ट के बाद कानूनी परामर्श लेकर उचित कदम उठाया जाएगा। महंत बलवंत सिंह ने कहा कि श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज और श्रीमहंत हरी गिरी के नेतृत्व वाली अखाड़ा परिषद ही असली है। श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी और श्रीमहंत हरी गिरी के नेतृत्व में ही हरिद्वार कुंभ मेला, नासिक महाकुंभ मेला और उज्जैन का सिंहस्थ कुंभ संपन्न होगा। इस अवसर पर श्रीमहंत प्रेम गिरी, महंत महेश पुरी, महंत शिवशंकर गिरी सहित कई संत महंत मौजूद रहे।

वाह री मुजफ्फरनगर पुलिस! इंसाफ मांगने वालों पर ही कर दी मुकदमों की बरसात

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। थाना तितावी क्षेत्र के ग्राम हैदरनगर जलालपुर में दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत के बाद इंसाफ की आवाज उठाना ग्रामीणों को भारी पड़ता नजर आ रहा है। पीड़ित परिवार और ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल बस ड्राइवर की कथित लापरवाही से हुई भीषण दुर्घटना में दो मासूमों की जान जाने के

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से एक माह चलेगा भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। अभियान के तहत सेवा, जनकल्याण और जनसंपर्क से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में मुजफ्फरनगर के गांधी नगर स्थित भाजपा कार्यालय पर

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल नियुक्त होने पर डॉ. दिनेश शर्मा जी से की आत्मीय भेंट, दी हार्दिक बधाई

लखनऊ (रिपोर्टर)। अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह के माननीय उपराज्यपाल के रूप में नियुक्त किए जाने पर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने आज लखनऊ स्थित आवास पर पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ नेता आदरणीय दिनेश शर्मा से आत्मीय भेंट कर उन्हें इस महत्वपूर्ण संवैधानिक दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। मंत्री

भाई के हत्यारों से बदला लेने की फिराक में था आरोपी

पिस्टल और कारतूस समेत संदिग्ध गिरफ्तार, 32 बोर की दो पिस्टल और 10 कारतूस बरामद हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली पुलिस ने पिस्टल और कारतूस समेत एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी का इरादा जमानत पर छूटे भाई के हत्यारों से बदला लेने का था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट

वोविनाम राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण सहित छह पदक जीते

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जम्मू में 4 से 6 सितम्बर को आयोजित 15वीं राष्ट्रीय वोविनाम चैंपियनशिप में आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य पदक जीतकर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया

वसुधैव कुटुम्बकम् फाउंडेशन एवं ब्लड वालंटियर्स ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शिक्षक दिवस के अवसर पर वसुधैव कुटुम्बकम् फाउंडेशन एवं ब्लड वालंटियर्स हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रानीपुर मोड़ स्थित होटल में आयोजित शिविर में 116 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। शिविर में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, अंजू सचदेवा एवं करण मल्होत्रा ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई