गृहिणी से शोधकर्ता तक: नईमा मलिक ने पीएचडी कर रचा इतिहास, क्षेत्र का बढ़ाया मान

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लक्सर क्षेत्र के सुल्तानपुर-आदमपुर स्थित ग्राम मोहम्मदपुर कुन्हारी की निवासी एवं विवाहिता नईमा मलिक ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए पीएचडी (डॉक्टरेट) की उपाधि प्राप्त कर इतिहास रच दिया है। वह गांव की पहली विवाहिता बहू हैं जिन्होंने शोध कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर यह सम्मान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। नईमा मलिक ने डोईवाला, देहरादून स्थित स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय (पूर्व नाम हिमालयीय विश्वविद्यालय) के शिक्षा शास्त्र विभाग से प्रोफेसर डॉ. प्रवीण कुमार के निर्देशन में “उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की संवेगात्मक परिपक्वता का उनके समायोजन एवं व्यक्तित्व पर पड़ने वाले प्रभाव का अध्ययन” विषय पर अपना शोध कार्य पूर्ण किया। उनके शोध निर्देशक के अनुसार नईमा शुरू से ही मेधावी, जिज्ञासु और मेहनती छात्रा रही हैं तथा उन्होंने कठिन शोध कार्य को समर्पण के साथ समय पर पूरा किया।
एक किसान परिवार की बहू होने के साथ-साथ नईमा ने गृहिणी की जिम्मेदारियां निभाते हुए अपने बच्चों की परवरिश और शिक्षा दोनों को संतुलित किया। उनके पति इमरान अली उत्तराखंड पुलिस में हेड कांस्टेबल हैं, जबकि ससुर किसान हैं। उनकी पुत्री अलिशा और पुत्र अब्दुल रियाज हैं। उनके पिता याकूब सेवानिवृत्त कर्मचारी व माता लतीफन गृहिणी हैं।
इस अवसर पर माता-पिता, सास-ससुर और पति इमरान अली ने कहा कि नईमा ने यह साबित कर दिया है कि यदि संकल्प मजबूत हो तो विवाह और पारिवारिक जिम्मेदारियां कभी भी शिक्षा में बाधा नहीं बनतीं। नईमा मलिक ने कहा कि यह उपलब्धि उनके सफर की शुरुआत है। उनका सपना प्रोफेसर बनकर उन बेटियों को शिक्षा और प्रेरणा देना है, जो सामाजिक परिस्थितियों के कारण अपने सपनों को पूरा नहीं कर पातीं। उनकी इस सफलता पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, सामाजिक संगठनों और मित्रों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

वाह री मुजफ्फरनगर पुलिस! इंसाफ मांगने वालों पर ही कर दी मुकदमों की बरसात

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। थाना तितावी क्षेत्र के ग्राम हैदरनगर जलालपुर में दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत के बाद इंसाफ की आवाज उठाना ग्रामीणों को भारी पड़ता नजर आ रहा है। पीड़ित परिवार और ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल बस ड्राइवर की कथित लापरवाही से हुई भीषण दुर्घटना में दो मासूमों की जान जाने के

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से एक माह चलेगा भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। अभियान के तहत सेवा, जनकल्याण और जनसंपर्क से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में मुजफ्फरनगर के गांधी नगर स्थित भाजपा कार्यालय पर

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल नियुक्त होने पर डॉ. दिनेश शर्मा जी से की आत्मीय भेंट, दी हार्दिक बधाई

लखनऊ (रिपोर्टर)। अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह के माननीय उपराज्यपाल के रूप में नियुक्त किए जाने पर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने आज लखनऊ स्थित आवास पर पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ नेता आदरणीय दिनेश शर्मा से आत्मीय भेंट कर उन्हें इस महत्वपूर्ण संवैधानिक दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। मंत्री

भाई के हत्यारों से बदला लेने की फिराक में था आरोपी

पिस्टल और कारतूस समेत संदिग्ध गिरफ्तार, 32 बोर की दो पिस्टल और 10 कारतूस बरामद हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली पुलिस ने पिस्टल और कारतूस समेत एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी का इरादा जमानत पर छूटे भाई के हत्यारों से बदला लेने का था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट

वोविनाम राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण सहित छह पदक जीते

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जम्मू में 4 से 6 सितम्बर को आयोजित 15वीं राष्ट्रीय वोविनाम चैंपियनशिप में आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य पदक जीतकर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया

वसुधैव कुटुम्बकम् फाउंडेशन एवं ब्लड वालंटियर्स ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शिक्षक दिवस के अवसर पर वसुधैव कुटुम्बकम् फाउंडेशन एवं ब्लड वालंटियर्स हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रानीपुर मोड़ स्थित होटल में आयोजित शिविर में 116 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। शिविर में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, अंजू सचदेवा एवं करण मल्होत्रा ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई