अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का 31वॉ स्थापना दिवस आयोजित

Share :

मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का 31वॉ स्थापना दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रांतीय उपाध्यक्ष संजय मित्तल की मौजूदगी में धूमधाम से मनाया। मंचासीन अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण से किया गया। इस दौरान व्यापारियों को संबोधित करते हुए प्रांतीय उपाध्यक्ष संजय मित्तल ने कहा कि व्यापार मंडल ही हमेशा से व्यापारियों का सुरक्षा कवच रहा है। व्यापार मंडल ने व्यापारियों के लिए अनेकों कार्य किए। इनमें सरकार से मिलने वाली योजनाओं में व्यापारियों के लिए दुर्घटना बीमा योजना लाभ, व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ का गठन तथा व्यापार मंडल की पुरानी मांग व्यापारी कल्याण दिवस की घोषणा प्रमुख हैं।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने प्रदेश के डीजीपी से मिलकर व्यापारियों के सम्मान के लिए मांग रखी, जिसे डीजीपी ने कहा कि यदि कोई व्यापारी यात्रा पर जाएगा यह लोकल स्तर पर पुलिस के टोकने पर अपना व्यापार मंडल का आईडी कार्ड दिखायेगा तो कोई भी पुलिस कर्मी व्यापारी को पूरा सम्मान देंगे तथा व्यापारी के साथ किसी प्रकार का अभद्र व्यवहार नहीं करेगा। जिलाध्यक्ष महेश चौहान ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के आदेश पर व्यापार मंडल में व्यापारियों को जोड़ा जाए। प्रांतीय उपाध्यक्ष ने व्यापारियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर परमकीर्ति शरण, राजेंद्र सिंघल, जयपाल शर्मा, नीरज बंसल, राजेश गोयल, विशाल कालरा, विकल्प जैन, दीपक गोयल, मुदित जैन, अमित बंटी, सुनील कुच्छल, मदन बंसल, अभिषेक राणा, दिनेश गर्ग, अनुराग सिंघल, स. कप्तान सिंह, अभिषेक अग्रवाल, श्याम सुंदर, मोहनलाल, विनय गुप्ता, नीरज गांधी, अमित राय जैन, नियम शर्मा, जितेंद्र जैन टोनी आदि व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर मंत्री कपिल देव ने तिरंगा वितरण कर शिव चौक से राष्ट्रभक्ति का दिया विराट संदेश

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत की आज़ादी के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन एवं ऐतिहासिक अवसर पर राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल के नेतृत्व में शिव चौक पर भव्य तिरंगा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी

गोरखपुर हत्या काण्ड के विरोध में ब्राह्मण समाज ने किया प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गुरुवार को गोरखपुर में ठेकेदार शिवकुमार तिवारी की निर्मम हत्या के विरोध में राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ के बैनर तले जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल व मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष पं. सुभाष गौतम के नेतृत्व में डीएम उमेश मिश्रा के माध्यम से दिये ज्ञापन में बताया कि जनपद गोरखपुर में ठेकेदार शिवकुमार

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई