मुजफ्फरनगर। परियोजना प्रभारी यूपीनेडा ने बताया है कि वित्तीय वर्ष में सौर ऊर्जा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत जिले में 50 हजार विद्युत उपभोक्ताओं के घरों में सोलर रूफटॉप संयंत्र लगाने का लक्ष्य रखा है। योजना के तहत घरेलू विद्युत उपभोöाओं की बिजली खपत कम करने के उद्देश्य से यूपी सरकार द्वारा सोलर रूफटॉप पॉवर प्लांट राज्य सरकार एवं भारत सरकार द्वारा अनुदान पर संयंत्रों की स्थापना लगाई जाती है। जिसमें नेट मीटरिंग की भी सुविधा है। अगर उपभोक्ता सोलर पॉवर प्लांट से प्राप्त यूनिट दिन में खर्च नहीं कर पाते हैं तो अवशेष यूनिट ग्रिड में चली जाती है। विद्युत के घरेलू कनेक्शन के आधार पर सोलर संयंत्र स्थापित किया जाता है। ऐसे में अगर विद्युत कनेक्शन 2 किलोवाट का है तो सोलर रूफटॉप पॉवर प्लांट 2 किलोवाट का स्थापित किया जाता है। घरेलू उपभोक्ताओं की छत पर 2 से 10 किलोवाट तक के आॅनग्रिड सोलर पॉवर प्लांट लगाने में लाभार्थी द्वारा आॅनलाईन आवेदन यूपीनेडा लखनऊ की वेबसाइट पर किया जा सकता है। सोलर संयंत्र स्थापना हेतु प्रति किलोवाट 65,000 रुपए लागत आती है। जनपद स्तर पर संयंत्र स्थापना को 10 वेंडर्स पंजीकृत है। लाभार्थियों को बिजली बिल, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, एक पासपोर्ट साइज फोटो एवं छत का फोटो उपलब्ध कराने पर नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन वेंडर्स द्वारा किया जाता है। राज्य सरकार व केन्द्र सरकार द्वारा 2 किलोवाट सोलर रूफटॉप पॉवर प्लांट की स्थापना पर 90 हजार रुपए तथा 3 किलोवाट संयंत्र की स्थापना पर धनराशि 1,08,000 रुपए अनुदान देय है। ये संयंत्र ग्रामीण क्षेत्र व शहरी क्षेत्र दोनों में स्थापित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि योजना के बारे में अधिक जानकारी के लिए यूपीनेडा के कार्यालय विकास भवन, तृतीय तल कमरा नंबर 306 पर अथवा मोबाईल 9415609074 पर संपर्क किया जा सकता है।







