विद्युत टीजी-2 पद पर कार्यरत कर्मियों ने खड़े किए हाथ

Share :

मुजफ्फरनगर। विद्युत विभाग में टीजी-2 पद पर कार्यरत कर्मचारियों ने नगरीय विद्युत वितरण प्रथम खंड के अधिशासी अभियंता को पत्र प्रेषित करते हुए असिस्ट रीडिंग लेने में हो रही तमाम परेशानियों से अवगत कराते हुए सितंबर माह से नगर क्षेत्र में विद्युत रीडिंग लेने से इंकार कर दिया है। कर्मचारियों ने उö शिकायती पत्र में कहा है कि असिस्ट रीडिंग को विद्युत विभाग की ओर से पूर्व में एक लॉग-इन आईडी दी गई है, जिसे चलाने के लिए उन्हें इंटरनेट की कनेक्टिविटी व मोबाइल फोन दोनों की जरूरत होती है। उन्होंने आरोप लगाया कि विभागीय स्तर पर कार्य करने के लिए इन दोनों में से एक भी सामान कर्मचारियों को उपलब्ध नहीं कराई गई है। ऐसे में टीजी-2 के पद पर कार्यरत कर्मी को कई माह से अपने स्वयं के खर्च पर हर माह ऐसे हालातों में 450 से 700 रुपये इंटरनेट की कनेक्टिविटी के लिए खर्च करना पड़ रहा है। इस बावत विभागीय अधिकारी को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन अभी तक सुनवाई नहीं हुई।
विद्युत विभाग में टीजी-2 पद पर कार्यरत कर्मचारियों का नेतृत्व कर रहे आदेश कुमार ने बताया कि ऐसी परिस्थिति में सभी कर्मियों ने सितंबर माह असिस्ट रीडिंग हेतु काम करने से इंकार कर दिया है। उन्होंने इस पत्र के माध्यम से विभागीय अधिकारी से सितंबर माह में बिलिंग प्रारंभ होने से पूर्व असिस्ट रीडिंग हेतु स्मार्टफोन व नेट की कनेक्टिविटी के लिए सीयूजी विभागीय सिम कार्ड उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि सितम्बर माह की असिस्ट रीडिंग का कार्य सुचारू रूप से किया जा सके। इस संबंध में विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी संज्ञान में नहीं है, इसकी जानकारी करते हुए कर्मचारियों की उö समस्या का समाधान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भक्तों का कल्याण करने 21 जुलाई को नगर भ्रमण को निकलेंगे भगवान जगन्नाथ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। इस्कॉन प्रचार समिति मुजफ्फरनगर द्वारा 21 जून दिन रविवार से 28 जून तक भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा एवं श्रीमद भागवत कथा का आयोजन साक्षी गोपाल जी महाराज के सानिध्य मे होगा। समिति के वाईस चेयरमैन कुलवन्त सिंघल काकन व सुरेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि समिति विगत 25वर्षो से भगवान जगन्नाथ रथयात्रा का

मुहर्रम पर मातमी जुलूस शिवचौक व हनुमान चौक से न निकले, हिन्दू संघर्ष समिति ने सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर में मोहर्रम पर मातम करते हुए सोमवारों का जुलूस शिव चौक व हनुमान चौक से न निकाले जाने और इसका रूट डायवर्जन करने की मांग को लेकर गुरुवार को हिन्दू संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौड़ को एक ज्ञापन सौंपा। इस मामले में इससे पूर्व राष्ट्रीय हिंदू शक्ति

मुजफ्फरनगर में दूध डेरियों व दूग्ध चिलिंग सेंटर पर खाद्य विभाग की छापेमारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश (लखनऊ) की आयुक्त तथा जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के सख्त आदेशों के अनुपालन में गुरुवार को जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय अर्चना धीरान के नेतृत्व में मुख्य रूप से दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों की शुद्धता जांचने के लिए चलाए

मेयर हरिद्वार किरण जैसल ने किया भूपतवाला में नाला सफाई कार्य का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने भूपतवाला में गौकर्ण धाम के पास केले वाली पुलिया तथा अन्य नालों के सफाई कार्य का औचक निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान पार्षद प्रतिनिधि विदित शर्मा भी मौजूद रहे। मेयर किरण जैसल ने कहा कि बरसात के सीजन को देखते नगर निगम

हरिद्वार में कांवड़िए पर फायरिंग मामले में पिल्ला गैंग के सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़िए पर फायरिंग करने वाले पिल्ला गैंग के एक और सदस्य को कनखल कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से देशी तमंचा बरामद किया गया है। 1 जून को गुरुकुल कांगड़ी क्षेत्र में कांवड़ियों के साथ हुई कहासुनी के दौरान कुछ युवकों ने गाली गलौच एवं मारपीट करने के

पुलिस ने श्रद्धालु महिला का गुम हुआ पर्स तलाश कर वापस लौटाया

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मुंबई निवासी एक श्रद्धालु महिला का खोया पर्स हरकी पैड़ी पर गुम हो गया। जिसे पुलिस ने तलाश कर वापस लौटा दिया। पर्स वापस मिलने पर महिला ने पुलिस का आभार जताया है। हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान एवं दर्शन के लिए आईं मुंबई निवासी जयश्री कांतिलाल सोनी का पर्स भीड़भाड़ के दौरान

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal