ईदगाह के बाहर गरजा जिला प्रशासन का महाबली

Share :

मुजफ्फरनगर। सरकारी संपत्ति कब्जाने की साजिश कर रहे कुछ लोगों को उस वö मुंह की खानी पड़ी, जब इनके मंसूबों पर शनिवार को नगर मजिस्ट्रेट के साथ पहुंचे महाबली ने न केवल धराशाही कर दिया, अपितु ऐसे लोगों को चेतावनी दी कि सरकारी भूमि पर किसी भी तरह का अतिक्रमण या कब्जा करने वालों को किसी सूरत में भी बक्शा नहीं जाएगा। शनिवार को नगर मजिस्ट्रेट द्वारा की गई उö कार्रवाई का क्षेत्र के लोगों ने स्वागत किया।
शनिवार को नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप अपने दल बल के साथ नगर के ईदगाह शामली रोड के आसपास से क्षेत्र में पहुंचे, जहां उन्होंने अवैध रूप से किए अतिक्रमण को हटाने के साथ ही ईदगाह पर लंबे समय से अवैध रूप से रखे डंपर को महाबली से जमीदोंज कर दिया। प्रशासन की ओर से की गई कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध कब्जा जमाए लोगों में हड़कंप मच गया। डीएम के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई से ईदगाह बाग जानकी दास फिर से कब्जामुö होता दिखाई दिया। ईद और बकरीद जैसे मौके पर क्षेत्र की उö खाली भूमि पर प्राय: पुलिस प्रशासनिक अधिकारी इस खुली जगह का सदुपयोग करते रहे हैं। आरोप है कि इस भूमि पर बड़े-बड़े दुकाननुमा डंपर बीते दिनों कुछ लोगों द्वारा रखकर इसे कब्जाने की कोशिशें की गई, जिसका स्थानीय लोगों द्वारा किए गए विरोध के बीच पुलिस को आकर हस्तक्षेप करना पड़ा। इसी समस्या के निदान की मांग को लेकर लोगों ने उच्चाधिकारियों के यहां भी कई बार गुहार लगाई लेकिन फिर भी यहां पर एक डंपर रखा रह गया। शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप ने अपने दल बल के साथ ईदगाह क्षेत्र के आसपास अतिक्रमण हटाया। इसके साथ ही यहां पर रखे गए अवैध डंपर को भी प्रशासन के महाबली ने जमीदोंज कर किया।
नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप ने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार के अतिक्रमण को नगरीय क्षेत्र में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण करने वाले अपनी हद में रहकर काम करें, अन्यथा की सूरत में कार्यवाही तय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भक्तों का कल्याण करने 21 जुलाई को नगर भ्रमण को निकलेंगे भगवान जगन्नाथ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। इस्कॉन प्रचार समिति मुजफ्फरनगर द्वारा 21 जून दिन रविवार से 28 जून तक भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा एवं श्रीमद भागवत कथा का आयोजन साक्षी गोपाल जी महाराज के सानिध्य मे होगा। समिति के वाईस चेयरमैन कुलवन्त सिंघल काकन व सुरेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि समिति विगत 25वर्षो से भगवान जगन्नाथ रथयात्रा का

मुहर्रम पर मातमी जुलूस शिवचौक व हनुमान चौक से न निकले, हिन्दू संघर्ष समिति ने सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर में मोहर्रम पर मातम करते हुए सोमवारों का जुलूस शिव चौक व हनुमान चौक से न निकाले जाने और इसका रूट डायवर्जन करने की मांग को लेकर गुरुवार को हिन्दू संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौड़ को एक ज्ञापन सौंपा। इस मामले में इससे पूर्व राष्ट्रीय हिंदू शक्ति

मुजफ्फरनगर में दूध डेरियों व दूग्ध चिलिंग सेंटर पर खाद्य विभाग की छापेमारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश (लखनऊ) की आयुक्त तथा जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के सख्त आदेशों के अनुपालन में गुरुवार को जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय अर्चना धीरान के नेतृत्व में मुख्य रूप से दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों की शुद्धता जांचने के लिए चलाए

मेयर हरिद्वार किरण जैसल ने किया भूपतवाला में नाला सफाई कार्य का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने भूपतवाला में गौकर्ण धाम के पास केले वाली पुलिया तथा अन्य नालों के सफाई कार्य का औचक निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान पार्षद प्रतिनिधि विदित शर्मा भी मौजूद रहे। मेयर किरण जैसल ने कहा कि बरसात के सीजन को देखते नगर निगम

हरिद्वार में कांवड़िए पर फायरिंग मामले में पिल्ला गैंग के सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़िए पर फायरिंग करने वाले पिल्ला गैंग के एक और सदस्य को कनखल कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से देशी तमंचा बरामद किया गया है। 1 जून को गुरुकुल कांगड़ी क्षेत्र में कांवड़ियों के साथ हुई कहासुनी के दौरान कुछ युवकों ने गाली गलौच एवं मारपीट करने के

पुलिस ने श्रद्धालु महिला का गुम हुआ पर्स तलाश कर वापस लौटाया

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मुंबई निवासी एक श्रद्धालु महिला का खोया पर्स हरकी पैड़ी पर गुम हो गया। जिसे पुलिस ने तलाश कर वापस लौटा दिया। पर्स वापस मिलने पर महिला ने पुलिस का आभार जताया है। हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान एवं दर्शन के लिए आईं मुंबई निवासी जयश्री कांतिलाल सोनी का पर्स भीड़भाड़ के दौरान

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal