मथुरा (रिपोर्टर)। अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना के बाद श्री बांकेबिहारी मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था और वित्तीय निगरानी को और सख्त कर दिया गया है। अब मंदिर में प्रवेश से पहले सेवायतों और सुरक्षाकर्मियों को अपनी जेबें खाली करनी होंगी और मंदिर से बाहर निकलते समय भी उनकी जांच की जाएगी। नई व्यवस्था के तहत कोई भी सेवादार या कर्मचारी बार-बार अपनी जेब में हाथ नहीं डाल सकेगा। साथ ही मंदिर परिसर में मोबाइल फोन को वाइब्रेट मोड पर रखना अनिवार्य होगा, ताकि ठाकुरजी के दरबार में फोन की घंटी न बजे। हाईपावर्ड कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार की अध्यक्षता में बैंक प्रबंधकों के साथ हुई बैठक में मंदिर के वित्तीय प्रबंधन को और पारदर्शी बनाने पर चर्चा हुई। बैठक में सभी प्रवेश और निकास द्वारों पर आधुनिक बारकोड स्क्रीनिंग मशीनें लगाने का निर्णय लिया गया, जिससे श्रद्धालु सीधे ठाकुरजी के बैंक खाते में ऑनलाइन दानराशि जमा कर सकेंगे। मंदिर प्रशासन का मानना है कि इन व्यवस्थाओं से सुरक्षा के साथ-साथ दान प्रक्रिया में भी पारदर्शिता बढ़ेगी।

मुजफ्फरनगर में भारी बारिश के चलते शुक्रवार को रहेंगे सभी स्कूल-कॉलेज बंद
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में लगातार हो रही बारिश और आगामी दिनों में भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी ने शुक्रवार को भी कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी बोर्डों के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है, जिससे जिले के सभी सरकारी, सहायता






