ऑल मीडिया जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन उत्तराखंड की बैठक में कार्यकारिणी घोषित

Share :

हरिद्वार (संतोष कुमार) ऑल मीडिया जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन उत्तराखंड (अमजा) की हरिद्वार जनपद इकाई की बैठक जिला पंचायत सभागार में प्रदेश अध्यक्ष बृजेन्द्र हर्ष की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष स्व. नरेश तौमर के आकस्मिक निधन के बाद रिक्त पड़े जिला अध्यक्ष पद सहित जिला एवं लक्सर इकाई के पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया।
बैठक में गहन विचार-विमर्श के बाद चंचल तौमर को हरिद्वार जिला अध्यक्ष, संजय लाम्बा को महासचिव और प्रमेन्द्र नारायण को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं लक्सर इकाई के अध्यक्ष पद पर जाने आलम, महासचिव पद पर दीपक कुमार तथा कोषाध्यक्ष पद पर मोहम्मद साजिद का सर्वसम्मति से चयन किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि जिला और लक्सर इकाई के अध्यक्ष एवं महासचिव एक सप्ताह के भीतर अपनी-अपनी कार्यकारिणी का गठन कर प्रदेश इकाई को इसकी सूचना देंगे।
प्रदेश अध्यक्ष बृजेन्द्र हर्ष ने कहा कि संगठन की प्रत्येक कार्यवाही और निर्णय पारदर्शिता एवं सर्वसम्मति से होने चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन को मजबूत बनाने में केवल पदाधिकारियों ही नहीं, बल्कि प्रत्येक सदस्य की सक्रिय भागीदारी और समर्पण महत्वपूर्ण होता है। चुनाव सम्पन्न होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। बैठक को पूर्व कार्यकारी जिला अध्यक्ष नरेन्द्र प्रधान और पूर्व महासचिव मनीष कांगरान ने भी संबोधित किया।
बैठक में मनीष पाल, सुरेश भारद्वाज, धर्मराज, बबलू थपलियाल, रविकांत बेलवाल, मित्र पाल, सलीम खान, पुरुषोत्तम खरोला, प्रवीण सैनी, पहल सिंह, नाथीराम, ब्रजमोहन शर्मा, दीपक कुमार, राकेश कुमार, इस्लाम प्रधान, प्रवीण कश्यप, अरुण कुमार, राहुल सैनी, जोनी चौधरी, विनोद धीमान सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के बाद संगठन के सदस्यों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

संतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुआ श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के संयोजन में जगजीतपुर में निर्मित किए जा रहे नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास समारोह संत महापुरूषों और श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित शिलान्यास समारोह में

चोरी के मोबाइल फोन व नकदी समेत दो गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। वसंत विहार फेस-2 कनखल निवासी रमाकांत शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर सराय रोड़ पर कार का शीशा तोड़कर डैश बोर्ड पर रखा मोबाइल फोन और दो हजार रूपए चोरी कर लिए जाने के

गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ने का दिख रहा असर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार 14 सितम्बर से शुरू हो रहे दस दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू हो गयी है। उत्सव लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। श्रद्धालु बाजारों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं खरीद रहे हैं। ग्राहकों की पंसद के अनुरूप अलग-अलग आकार और स्वरूप की प्रतिमाएं बाजार में उपलब्ध हैं। पर्यावरण संरक्षण के

भगत सिंह चौक और रेल पुलिया के नीचे भरा बरसात का पानी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रविवार को हुई बरसात के बाद भगत सिंह चौक रेल पुलिया के नीचे जलभराव होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन जलभराव में फंस गए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पानी में फंसे वाहनों को निकालने में मदद की। इस दौरान स्थानीय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal