रोशनाबाद स्थित पुलिस लाइन के सभागार भवन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकार मित्रों की मासिक बैठक संपन्न

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला मुख्यालय रोशनाबाद स्थित पुलिस लाइन के सभागार भवन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकार मित्रों की मासिक बैठक के साथ ही एन डी आर एफ और जिला आपदा प्रबंधन के सहयोग से विशेष आपदा प्रबंधन विषय पर एक कार्यशाला का भी आयोजन किया गया।
प्राधिकरण की सचिव सिमरनजीत कौर ने बताया कि बैठक में अधिकार मित्रों को आगामी जुलाई माह के ‘प्लान ऑफ़ एक्शन’ के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जारी नई एस०ओ०पी० के बारे में बताया गया। आपदा प्रबंधन कार्यशाला में एनडीआरएफ की टीम के निरीक्षक तिरेपन सिंह रावत एवं अन्य ने एक लाइव डेमो सेशन के माध्यम से अधिकार मित्रों को आपदा प्रबंधन के बारे में समझाया गया। जिला आपदा प्रबंधन से‌ आए मनोज कंडियाल ने आपदा प्रबंधन के टोल-फ्री नम्बर 1077 तथा जिला आपदा प्रबंधन की ओर से चलाए जा रहे विभिन्न सहायता व जागरूकताा कार्यक्रमों की जानकारी दी।
कार्यक्रम का समापन करते हुए जिला जज नरेन्द्र दत्त ने कहा कि अधिकार मित्र इस कार्यशाला और डेमो के माध्यम से दिखायी गयी कार्य का उपयोग कर अपने-अपने क्षेत्रों में आपदा पीड़ितों की प्रभावी सहायता कर सकते हैं। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश ने एनडीआरएफ की टीम के सदस्यों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिविर में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संदीप कुमार, प्राधिकरण के डिप्टी एलएडीसी रमन कुमार सैनी, रिटेनर अधिवक्ता उपेन्द्र दत्त शर्मा, पैनल अधिवक्ता संगीता भारद्वाज सहित लगभग 200 अधिकार मित्र उपस्थित रहे।

भारतीय वैश्य महासम्मेलन मुज़फ्फ़रनगर ने किया सामूहिक सभा का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन मुजफ्फरनगर जिले की पांचों टीमों ने सामूहिक रूप से, भरतिया कॉलोनी में संगठन के विस्तारण के निमित्त एक महत्वपूर्ण सभा का आयोजन किया। सभा की अध्यक्षता संरक्षक प्रमोद मित्तल एवं संचालन जिला अध्यक्ष राजीव सिंघल ने किया। सभा के मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री शैलेंद्र अग्रहरी, विशिष्ट

जैन धर्म के 23वे तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक (मोक्ष सप्तमी) पर्व धूमधाम के साथ मनाया

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जैन धर्म के 23 वे तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक (मोक्ष सप्तमी) का पर्व बड़े ही धूम धाम के साथ मनाया गया। इस दौरान जैन मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सभी श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना के बाद निर्वाण लाडू चढ़ाया। पूरे भारत वर्ष में जैन धर्म के 23 वे तीर्थंकर

उत्तरी रामपुरी में जल निकासी के समाधान में अड़चन, नहीं मिल रही भूमि

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मूसलाधार बारिश के बाद उत्तरी रामपुरी और शाहबुद्दीनपुर रोड क्षेत्र में जलभराव की गंभीर समस्या से निपटने के लिए जल निकासी की स्थायी व्यवस्था के लिए नाला निर्माण के साथ एसटीपी स्थापित करने की योजना पर भूमि की उपलब्धता न होने से फिलहाल ग्रहण लगता नजर आ रहा है। जल निगम के अनुसार

भाजपा के समरसता संकल्प अभियान के तहत जानसठ मंडल में निकली कलश वंदन यात्रा

खतौली (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जन्मजयंती के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे समरसता संकल्प अभियान के तहत खतौली विधानसभा के जानसठ मंडल में कलश वंदन यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा के गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों एवं समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। कार्यक्रम

श्रीमदभागवत कथा का कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। बुधवार को वैष्णो देवी गांधी कालोनी मुजफ्फरनगर में भव्य शोभा यात्रा के साथ श्रीमदभागवत कथा का हुआ। शुभारंभ कथा से पूर्व 51 महिलाओं ने सिर पर गंगाजल का कलश रखकर व व्यास जी रथ पर आसीन कर वैष्णों देवी मंदिर की परिक्रमा करते हुए बैंडबाजे की धुन पर थिरकते हुए सावन की बौछार

टेबिल टेनिस एवं बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में चमके लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर के खिलाडी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खिलाड़ियों ने 38वीं क्षेत्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। साथ ही विद्यालय के खिलाड़ियों ने प्रांतीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। खेल प्रशिक्षक रवि प्रकाश ने बताया कि 38वीं क्षेत्रीय टेबिल टेनिस प्रतियोगिता

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal