जनपद में तीन दिवसीय UPTET परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा शनिवार को कड़ी सुरक्षा और प्रशासनिक सतर्कता के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। तीन दिनों तक चली इस महत्वपूर्ण परीक्षा के अंतिम दिन जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने स्वयं विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
शनिवार को अंतिम दिन सुबह 09:30 बजे से दोपहर 12 बजे की पाली में आयोजित इस परीक्षा के लिए मुजफ्फरनगर के अंतर्गत कुल 4983 परीक्षार्थी पंजीकृत किए गए थे। कड़े सुरक्षा घेरे के बीच आयोजित हुई इस परीक्षा में कुल 4431 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 552 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर पूरी तरह प्रतिबंध रहा और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा कराई गई। जिलाधिकारी और एसएसपी के नेतृत्व में उड़ाका दलों ने परीक्षा केंद्रों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। तीन दिनों तक चली इस बड़ी परीक्षा के बिना किसी अप्रिय घटना और पूरी शुचिता के साथ संपन्न होने पर जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने राहत की सांस ली है।

उत्तरी रामपुरी में जल निकासी के समाधान में अड़चन, नहीं मिल रही भूमि

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मूसलाधार बारिश के बाद उत्तरी रामपुरी और शाहबुद्दीनपुर रोड क्षेत्र में जलभराव की गंभीर समस्या से निपटने के लिए जल निकासी की स्थायी व्यवस्था के लिए नाला निर्माण के साथ एसटीपी स्थापित करने की योजना पर भूमि की उपलब्धता न होने से फिलहाल ग्रहण लगता नजर आ रहा है। जल निगम के अनुसार

भाजपा के समरसता संकल्प अभियान के तहत जानसठ मंडल में निकली कलश वंदन यात्रा

खतौली (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जन्मजयंती के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे समरसता संकल्प अभियान के तहत खतौली विधानसभा के जानसठ मंडल में कलश वंदन यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा के गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों एवं समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। कार्यक्रम

श्रीमदभागवत कथा का कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। बुधवार को वैष्णो देवी गांधी कालोनी मुजफ्फरनगर में भव्य शोभा यात्रा के साथ श्रीमदभागवत कथा का हुआ। शुभारंभ कथा से पूर्व 51 महिलाओं ने सिर पर गंगाजल का कलश रखकर व व्यास जी रथ पर आसीन कर वैष्णों देवी मंदिर की परिक्रमा करते हुए बैंडबाजे की धुन पर थिरकते हुए सावन की बौछार

टेबिल टेनिस एवं बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में चमके लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर के खिलाडी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खिलाड़ियों ने 38वीं क्षेत्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। साथ ही विद्यालय के खिलाड़ियों ने प्रांतीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। खेल प्रशिक्षक रवि प्रकाश ने बताया कि 38वीं क्षेत्रीय टेबिल टेनिस प्रतियोगिता

ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के दृष्टिगत जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मजिस्ट्रेटों की तैनाती

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने ईद-ए-मिलाद-उल-नबी (बारावफात) के दृष्टिगत जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा साम्प्रदायिक सौहार्द कायम रखने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में मजिस्ट्रेटों की तैनाती के आदेश जारी किए हैं। ईद-ए-मिलाद-उल-नबी (बारावफात) दिनांक 26 अगस्त 2026 को चंद्र दर्शन के अनुसार मनाया जाएगा। यह पर्व सुन्नी सम्प्रदाय द्वारा पैगम्बर

अवैध निर्माणों पर एमडीए का चला हंटर, अवैध निर्माण ध्वस्त, आदर्श कॉलोनी में भवन किए सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के नियमों की अनदेखी करने वाले एवं बिना मानचित्र स्वीकृत कराए जा रहे अवैध निर्माणों और कॉलोनियों के खिलाफ प्राधिकरण ने मंगलवार को सख्त रुख अपनाया। इस दौरान टीम की जद में आए अवैध निर्माण कार्य पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। एमडीए उपाध्यक्ष प्रणता ऐश्वर्या

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal