स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन शाखा नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर की बैठक में ज्वलंत मुद्दों पर मंथन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर पालिका परिषद सभागार में शनिवार को स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन शाखा नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर के समस्त पदाधिकारी/कर्मचारियों की एक बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें समस्त पालिका कर्मचारीगण द्वारा अपनी समस्याएं संगठन के अध्यक्ष/महामंत्री/पदाधिकारियों के समक्ष मुखरता से रखी गई।
बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं के संबंध में प्रतिमाह एक बैठक अनिवार्य रूप से किए जाने, पालिका के व्हाट्सप्प ग्रुप पर किसी भी कर्मचारी द्वारा कोई विरोधाभासी प्रक्रिया न दी जाए, जो भी बात अथवा शिकायत हो, संगठन की आहूत बैठक में सभी के समक्ष रखी जाए। संगठन के समक्ष ऐसे कई प्रकरण संज्ञान में लाए गये जिसमें पाया गया कि चिकित्सा प्रतिपूर्ति संबंधी पत्रावलियां समस्त औपचारिकताएं पूर्ण होने एवं स्वीकृत होने के उपरांत भी बोर्ड के समक्ष रखे जाने के कारण तथा बोर्ड बैठक के आहूत होने में लगने वाले समय में विलंब होने के दृष्टिगत भुगतान हेतु काफी समय लंबित रहती हैं तथा उस कारण संबंधित कर्मचारी को अत्याधिक आर्थिक हानि का सामना करना पडता है। इस हेतु चिकित्सा प्रतिपूर्ति संबंधी पत्रावलियों का बोर्ड की स्वीकृति की प्रत्याशा में भुगतान यथा-समय कराते हुए बाद में आहूत बोर्ड बैठक में अनुमोदन करा लिया जाए।
बैठक में संगठन के समक्ष ऐसे कई प्रकरण संज्ञान में लाए गये हैं, जिसमें पाया गया कि पालिका के कार्यरत समूह ‘घ’ के कर्मचारियों का स्थानान्तरण उचित स्तर से न करते हुए नियम विरूद्ध एवं असंवैधानिक रूप से कर दिया जाता है, जिस पर तत्काल रोक लगाया जाना आवश्यक है। संगठन के समक्ष ऐसे कई प्रकरण संज्ञान में लाए गये हैं कि समूह ‘ग’ के कुछ कर्मचारियों का अकारण/राजनैतिक कारणों से स्थानान्तरण किया गया है, जो कर्मचारियों के शोषण की श्रेणी में आता है। भविष्य में किसी भी कर्मचारी के स्थानान्तरण से पूर्व संगठन के अध्यक्ष / महामंत्री के साथ समुचित वार्ता अथवा जानकारी के आदान-प्रदान उपरांत ही स्थानान्तरण की प्रक्रिया अमल में लाई जाए ताकि पालिका के कर्मचारियों का मनोबल बना रहे तथा वह कर्तव्य॑निष्ठ एवं लगनपूर्वक अपने निर्धारित दायित्वों का निर्वहन कर सके। पालिका प्रशासन द्वारा सभी कर्मचारियों का आई०डी कार्ड जारी किया जाए तथा प्रत्येक कर्मचारी को उपलब्ध कराया जाए। पालिका में आउटसोर्सिंग माध्यम से कार्य कर रहे कम्प्यूटर ऑपरेटर के वेतन का भुगतान शासन द्वारा समय-समय पर जारी शासनादेशों के अनुरूप किया जाए।
संगठन के समस्त उपस्थित पदाधिकारियों/कर्मचारियों ने एकमत से निर्णय लिया कि इन समस्याओं के संबंध में एक मांग पत्र पालिका प्रशासन को उपलब्ध कराते हुए समस्याओं/मांगों के निराकरण होने की समय समय निर्धारित की जाए तथा निर्धारित समय सीमा में निराकरण न होने की दशा में कार्य बहिष्कार जैसे कडे कदम उठाने पर भी विचार किया जाए। संगठन के अध्यक्ष बृजमोहन एवं विकास शर्मा महामंत्री द्वारा समस्त सदन को आश्वस्त किया कि सभी कर्मचारियों के हितों की रक्षा की जाएगी एवं समस्त उचित मांगों की लडाई अन्तिम समय तक लडी जाएगी। इसके अतिरिक्त पालिका में कार्यरत समस्त पम्प ऑपरेटरों एवं बेलदारों द्वारा संगठन से जुडने का अनुरोध किया गया, जिसको स्वीकार किया गया। बैठक में मण्डलाध्यक्ष मौ० सालिम, मोहन वेद मण्डल प्रभारी, अरविन्द कुमार जिलाध्यक्ष, प्रवीण कुमार, दुष्यंत कुमार संरक्षक, फिरोज खां, विकास कुमार, विवेक कुमार उपाध्यक्ष, गगन महेन्द्रा, नितिन कुमार, मनीष कुमार उप महामंत्री, आकाशदीप, निपुण कन्नौजिया लिपिक, संजीव कुमार, प्रचार मंत्री, सुनील गर्ग, मनोज बालियान, अभिषेक कुमार, संगठन मंत्री, धर्म सिंह, दीपक शर्मा, वसीम, उप संगठन मंत्री, गोपी वर्मा, संतोष, रूचि शर्मा, पिकीं, इकबाल, रईस आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।

केवल भक्ति से ज्ञान प्राप्त नहीं हो सकता : उमाकांतानंद सरस्वती

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जूना अखाङा के महामंडलेश्वर संत उमाकांतानंद सरस्वती जी महाराज ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी मर्यादा और कृतित्व सिखाने के लिए आते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों के कान नहीं होते आंख होती हैं। आप जो व्यवहार करेंगे वही सीखेंगे। नई मंडी रामलीला भवन में आयोजित भगवान श्री राम कथा

मुजफ्फरनगर फोटोग्राफर्स सोसायटी का वार्षिक अधिवेशन एवं फोटो वीडियो एक्सपो 2026 आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर फोटोग्राफर्स सोसायटी के तत्वावधान में वार्षिक अधिवेशन एवं फोटो वीडियो एक्सपो-2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर जिलेभर से आए फोटोग्राफरों ने फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी के क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा

मुजफ्फरनगर में मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकने का प्रयास कर रहे सपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से धक्का मुक्की

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मतदाता सूचियों में कथित गड़बड़ी और एसआईआर के माध्यम से ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जुलूस निकालकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं के साथ मुख्य चुनाव

श्राद्ध पक्ष में कौवों और गायों को भोजन कराने से पितरों को शांति मिलती है

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्राद्ध पक्ष के 16 दिनों में पितरों के निमित्त तर्पण के साथ कौवे और गाय को भोजन कराने की परंपरा है। शास्त्रीय मान्यताओं के अनुसार कौवे और गाय को भोजन कराने से पितरों को शांति मिलती है और उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। घर में बनाए गए पकवान और भोजन का कुछ हिस्सा

जल्द कराया जाए श्री बालाजी मंदिर घाट का निर्माण-डा.केपीएस चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शिव विहार विकास समिति आर्य नगर ज्वालापुर के संस्थापक डा.केपीएस चौहान की अध्यक्षता में समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में शिव विहार स्थित श्री बालाजी मन्दिर घाट निर्माण कार्य का शुरू नहीं होने पर चिंता व्यक्त की गई। डा.केपीएस चौहान ने कहा कि श्री बालाजी घाट के निर्माण हेतु काफी समय

ग्राम कटारपुर में “गौतीर्थ” बने : महामंडलेश्वर स्वामी राम मुनि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ग्राम कटारपुर में गौसेवक शहीद स्थल को “गौतीर्थ” के रूप में विकसित किये जाने की सरकार से मांग की गई है, इसी क्रम में महामंडलेश्वर स्वामी राम मुनि महाराज (बड़ा उदासीन अखाड़ा) पीठाधीश्वर सन्त मण्डल आश्रम (भीमगौड़ा) ने कटारपुर गांव में पहुंच कर गौमाता की पूजा अर्चना की ओर गौमाता को अंग्रेजों के

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal