हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने वीआईपी घाट पर आयोजित एक किसान संगठन के सम्मेलन के दौरान मंच पर फिल्मी गानों पर नृत्य किए जाने को खेदजनक बताते हुए एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है। पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि किसान देश का अन्नदाता है। देश के लोग किसानों की मेहनत और लगन से प्रेरणा लेते हैं। लेकिन धर्मनगरी में गंगा तट पर फिल्मी गानों पर अमर्यादित तरीके से डांस करना गलत है। भाव का प्रतीक सकारात्मक होना चाहिए। देवभूमि की मान मर्यादाओं का ध्यान सभी को रखना चाहिए। पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि किसानों को सरकार के सामने मांगे रखनी चाहिए। लेकिन इस तरह के डांस शोभा नहीं देते हैं। जिन लोगों द्वारा इस तरह की हरकत की गई है। उन पर शासन प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए। जिससे अन्य लोगों को भी संदेश पहुंचे। उन्होंने कहा कि इस तरह का कृत्य दुखदाई है। धर्मनगरी में ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए।

उत्तरी रामपुरी में जल निकासी के समाधान में अड़चन, नहीं मिल रही भूमि
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मूसलाधार बारिश के बाद उत्तरी रामपुरी और शाहबुद्दीनपुर रोड क्षेत्र में जलभराव की गंभीर समस्या से निपटने के लिए जल निकासी की स्थायी व्यवस्था के लिए नाला निर्माण के साथ एसटीपी स्थापित करने की योजना पर भूमि की उपलब्धता न होने से फिलहाल ग्रहण लगता नजर आ रहा है। जल निगम के अनुसार






